दुनिया का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज जिसका Guinness वर्ल्ड का दावा , प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भूत दृश्य|

Tripoto
5th May 2022
Photo of दुनिया का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज जिसका Guinness वर्ल्ड का दावा , प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भूत दृश्य| by मौर्यवंशी दीपू मौर्या
Day 1

कई लोगों को एडवेंचर पंसद होता है | अपने इस शौक को पूरा करने के लिए लोग दुनिया की खतरनाक जगहों की तलाश करते हैं और वहां घूमते हैं | अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है | आज हम आपको दुनिया का सबसे बड़े कांच के पुल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. लेकिन इसके बारे में ये भी कहा गया है कि ये केवल बहादुर लोगों के लिए ही है |

Photo of दुनिया का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज जिसका Guinness वर्ल्ड का दावा , प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भूत दृश्य| by मौर्यवंशी दीपू मौर्या

बता दें कि कांच का ये ब्रिज वियतनाम में बना है | इस ब्रिज की जमीन कांच की है और ये एक जंगल के ऊपर बना है. इस ब्रिज का नाम है बैक लॉन्ग ब्रिज (Bach Long pedestrian ब्रिज) जिसका अंग्रेजी में अर्थ होता है ‘व्हाइट ड्रैगन’ (White Dragon ब्रिज). ब्रिज का निर्माण करने वाले लोगों का दावा है कि ये दुनिया का सबसे लंबा कांच से बना ब्रिज है मगर अभी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड) ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है | ये 632 मीटर (2,073 फीट) लंबा है और इसकी ऊंचाई धरती से 150 मीटर (492 फीट) ऊपर है |

Photo of दुनिया का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज जिसका Guinness वर्ल्ड का दावा , प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भूत दृश्य| by मौर्यवंशी दीपू मौर्या
Photo of दुनिया का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज जिसका Guinness वर्ल्ड का दावा , प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भूत दृश्य| by मौर्यवंशी दीपू मौर्या

इस ब्रिज की संरचना दुबई के बुर्ज खलीफा टॉवर की ऊंचाई से लगभग तीन-चौथाई है | ये ब्रिज 500 लोगों के वजन को आसानी से झेल सकता है | पुल का फर्श फ्रेंच-निर्मित टेम्पर्ड ग्लास से बना है | कांच के फर्श का मतलब यह भी है कि पर्यटक डरावनी सैर करते हुए दृश्यों के अद्भुत दृश्य का लुत्फ उठा सकते हैं. पुल के संचालक के एक प्रतिनिधि होआंग मान ड्यू ने कहा 'पुल पर खड़े होने पर, यात्री प्रकृति की सुंदरता की प्रशंसा करने में सक्षम होंगे |

ग्लास फ्लोर होने के कारण पर्यटकों को ब्रिज के आसपास की खूबसूरती काफी आसानी से दिख सकती है हालांकि, इसपर चलने वाले लोग कई बार इतना डर जाते हैं कि नीचे देखने की भी हिम्मत नहीं करते हैं |

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।