क्यों होता है होटल और होमस्टे के किराए में अंतर,क्या है दोनो में फर्क जाने सब कुछ यहां

Tripoto
26th Sep 2023
Photo of क्यों होता है होटल और होमस्टे के किराए में अंतर,क्या है दोनो में फर्क जाने सब कुछ यहां by Priya Yadav


       दुनिया काफी तेजी से बदल रही है जिसका असर पर्यटन पर भी पड़ा है। आज कल पर्यटन के मायने काफी बदल गए हैं। जहां पहले लोग छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के घर जाया करते थे वही आज लोग अपनी छुट्टियां ऐसी जगह बिताना चाहते है जहां उनकी छुटियां यादगार बन जाए।किसी भी जगह पर घूमने जाने से पहले जो सबसे जरूरी चीज है वो है रहने की व्यवस्था जिसके लिए हम होटल बुक करते है।पर आज कल कई जगहों पर खास तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में होमस्टे का चलन है।अब बहुत से लोग होटल और होमस्टे में कौन ज्यादा अच्छा होता है उसे लेकर काफी कन्फ्यूज रहते है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की होटल और होमस्टे में क्या फर्क है और दोनो में क्या क्या सुविधाएं होती है और भी बहुत आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे।

Photo of क्यों होता है होटल और होमस्टे के किराए में अंतर,क्या है दोनो में फर्क जाने सब कुछ यहां by Priya Yadav

इन दोनो के अंतर को अच्छे से समझने के लिए सबसे पहले हमे होटल और होमस्टे क्या है ये जानना होगा।

होटल क्या होता है?

होटल के बारे में तो हम सब जानते है।यह होमस्टे के बिल्कुल अलग होता है।इसमें आपकी जरूरत की सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध होती है।आपको कुछ भी खुद से नहीं करना पड़ता जैसे हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी , रूम सर्विस सब कुछ आपको मिलता है।इसके अलावा अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी बहुत से होटलों में मिलती है जैसे स्वीमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, गेम्स प्लेस और रेस्टुरेंट की आदि।होटल की सुविधाएं आपको 24 घंटे उपलब्ध होती है।आप जब चाहे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। प्रत्येक होटल की सुविधाएं उनके द्वारा चार्ज की जाने वाली टैरिफ पर निर्भर करती है।

होमस्टे क्या होता है?

आज कल पहाड़ी क्षेत्रों में होमस्टे का चलन है जो घर से दूर एक प्रकार का घर ही है।होटल की ही तरह आप होमस्टे में भी ठहर सकते है पर यहां आपको होटल की तरफ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी।बल्कि बहुत सारे होमस्टे में चाय,काफी और नाश्ता खुद ही बनाने की सुविधा होती है।इसके लिए आपको एक किचेन के साथ कुछ सामान भी दिया जाएगा ताकि आप घर से दूर होकर भी घर जैसा फील कर सके।कई सारे होमस्टे खाना और नाश्ता भी देते है पर वो भी घर जैसा ही होता है तो जो लोग होटल के खाने से परहेज करते है उनके लिए होमस्टे एक बेहतर विकल्प है।

Photo of क्यों होता है होटल और होमस्टे के किराए में अंतर,क्या है दोनो में फर्क जाने सब कुछ यहां by Priya Yadav


होटल और होमस्टे में अंतर

वैसे तो दोनो में काफी अंतर है पर कुछ बेसिक अंतर जो है वो ये है

पानी

होटल के कमरे में आपके पीने के लिए मिनरल वॉटर की बॉटल की सुविधा आपके कमरे में ही होती है और अगर नही तो आप बस एक कॉल पर होटल से अपने लिए मिनरल वॉटर की डिमांड किसी भी वक्त कर सकते है।पर होमस्टे में ऐसा नहीं है।होमस्टे एक प्रकार का घर है जहां वहां के स्थानीय लोग रहते है तो वहां पर आपको वही पानी पीना होगा जो वहां के घर वाले पीते है।अगर आपको कोई परेशानी है तो आपको खुद से खरीद के मिनरल वॉटर पीना होगा।

गर्म पानी 

होटल में आपको नहाने के लिए 24 घंटे गर्म पानी की सुविधा रहती है।बस गीजर ऑन किया और नहा लिया।वही आज कल  कई होटल में गर्म पानी के सेंट्रलाइज पाइप होते हैं, जिनसे 24 घंटे गर्म पानी आता रहता है। गिजर ऑन करने की भी जरूरत नहीं होती है।लेकिन होमस्टे में ऐसा नहीं होता वहां आपको नहाने के लिए पानी मांगना पड़ेगा।वो एक बाल्टी में आपको सीमित मात्रा में ही पानी उपलब्ध करा पाएंगे वो समय पर 24 घंटे आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी।

Photo of क्यों होता है होटल और होमस्टे के किराए में अंतर,क्या है दोनो में फर्क जाने सब कुछ यहां by Priya Yadav

खाना

होटल में आप अपने पसंद का खाना जब चाहे मंगवा सकते है।होटल के रेस्टोरेंट में एक लंबी मेनू में आप पानी पसंदीदा व्यंजन को चुन सकते है और उसे आपने कमरे में ही बैठ कर आराम से खा सकते है।इसके लिए आपको अलग से पैसे भी देने पड़ सकते है।लेकिन होमस्टे में ऐसा नहीं है वहां पर आपको वही खाना खाना पड़ेगा जो उस दिन के मेनू में हो ।भोजन करने के लिए आपको डाइनिंग हॉल में सबके साथ खाना होगा आपके रूम में खाना पहुंचने की सुविधा होमस्टे में नहीं होती है।

कमरे

होटल में कई प्रकार के लॉक्जरी कमरों के ऑप्शंस होते है आप अपनी पसंद के अनुसार कमरे का चुनाव कर सकते है।कमरे में सुविधाएं जैसे की बेड,सजावट और अन्य सुविधाएं उनके टैरिफ के हिसाब से होती है।लेकिन होमस्टे में ऐसा नहीं होता यहां सभी कमरे एक जैसे ही होते है और सभी की सुविधाएं भी कई बार तो आपको अपना कमरा दूसरो से शेयर भी करना पड़ता है ऐसे में आपको अपने सामान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।हालांकि ऐसी स्थिति में होमस्टे में लॉकर की सुविधा दी जाती है।

Photo of क्यों होता है होटल और होमस्टे के किराए में अंतर,क्या है दोनो में फर्क जाने सब कुछ यहां by Priya Yadav


सुरक्षा

सुरक्षा की दृष्टि से देखे तो तो यह कह पाना मुश्किल है कि दोनो में से कौन ज्यादा सुरक्षित है।क्योंकि ये इस बात पर निर्भर करता है की आपका होटल या होमस्टे किस स्थान पर है।होमस्टे अकसर पहाड़ी जगह पर होते है या फिर ऐसी जगह पर जहां होटल बहुत कम होते है तो ये कह पाना मुश्किल है कि दोनो में ज्यादा सुरक्षित कौन है।

ये हैं भारत के कुछ प्रसिद्ध होटल

1. सूर्यगढ़ पैलेस,जयपुर
2. ओबेरॉय उदयविलास,उदयपुर
3. द ताज पैलेस,मुंबई
4.ताज पैलेस,दिल्ली
5.सूर्यगढ़ होटल, जैसलमेर
6. द लोधी होटल,दिल्ली
7.द ताज लेक पैलेस होटल, उदयपुर
8.ओबेराय होटल,दिल्ली
9.द लीला पैलेस,नई दिल्ली
10.राजमहल पैलेस,जयपुर

ये हैं भारत के कुछ प्रसिद्ध होमस्टे

1.रायसन डी आत्रे,मनाली
2.तारा हाउस,मनाली
3.सनीमीड स्टेट,शिमला
4.चेस्टनट हाउस, जिलिंग टेरेस, नैनीताल
5.वन पार्ट्रिज हिल, मुक्तेश्वर
6.वैली व्यू विला, रानीखेत
7.बायुल होमस्टे, लाचुंग
8.डव कॉटेज, श्रीनगर
9.शांग्राफ माउंटेन हाउस, श्रीनगर
10.मिस्टलेटो, मुन्नार

Photo of क्यों होता है होटल और होमस्टे के किराए में अंतर,क्या है दोनो में फर्क जाने सब कुछ यहां by Priya Yadav

तो अगली बार होटल और होमस्टे बुक करने से पहले अपनी जरूरतों को समझ ले और फिर उसके अनुसार ही बुकिंग करे और कन्फ्यूज बिल्कुल भी न हो।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

More By This Author

Further Reads