दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं।

Tripoto
7th Feb 2022
Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav
Day 1

फरवरी का महीना जैसे ही आता है सबसे बड़ी टेंशन जो कपल्स को सताने लगती है, वो है वेलेंटाइन (Valentine Day) पर कहाँ जाएं और जहाँ जाएंगे वहाँ के लिए कितने पैसे जेब में रखने पड़ेंगे। अगर आप भी कुछ इसी तरह की चीजों को आजकल सोचते रहते हैं, तो हमारे हिसाब से अब आपको ये सोचने की जरूरत नहीं पड़ने वाली, क्योंकि हम लेकर आएं हैं, दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को 14 फरवरी को घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि वो फ्री की जगहें कहाँ और कौन सी हैं।

गालिब की हवेली

Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav
Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav

अगर आप शायरी, कविताओं का शौक रखते हैं, तो दिल्ली चावड़ी बाजार में एक और फ्री की जगह है, जो आपको और आपके पार्टनर यकीनन पसंद आएगी। यहाँ गालिब की हवेली है, जहाँ गालिब ने अपने आखिरी साल इस हवेली में गुजारे थे। अब इस जगह को एक म्यूजियम में बदल दिया गया है, जिसमें उनसे जुड़ी हर तरह की चीजें यहाँ प्रदर्शनी के तौर पर रखी गई हैं। उनके पसंदीदा परिधान, 'बालों वाली लंबी टोपी' और 'लंबा कुर्ता' भी यहाँ रखे गए हैं। आप उस जगह को भी देख सकते हैं जहाँ ग़ालिब तैयार होकर अपने टोंगा पर लाल किले के लिए निकलते थे और अपनी उर्दू ग़ज़लें सुनाते थे। गालिब की हवेली में एंट्री फ्री है, जहाँ आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच (सोमवार को छोड़कर) जा सकते हैं।

हौज खास कॉम्प्लेक्स

Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav

हौज खास कॉम्प्लेक्स दिल्ली में फ्री में घूमने के लिए मजेदार जगह है और तो और ये जगह कपल्स के बीच सबसे पसंदीदा जगहों में भी आती है। यहाँ आप मस्जिद, फिरोज शाह का मकबरा और एक इस्लामी मदरसा भी देख सकते हैं। साथ ही यहाँ कई पार्क भी हैं, जहाँ आप दोनों आराम से बैठकर पिकनिक का भी मजा ले सकते हैं।

अग्रसेन की बावड़ी

Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav

दिल्ली में एक और ऐसी जगह है, जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ फ्री में कुछ समय शांति से निकाल सकते हैं। इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों को एक बार अग्रसेन की बावड़ी जरूर जाना चाहिए। यहाँ आप दोनों कुछ समय अकेले बिताकर फोटोज क्लिक कर सकते हैं। ये बावड़ी अपने प्राचीन विश्व आकर्षण के लिए जानी जाती है, जिसे महाभारत के समय में बनाया गया था।

महरौली में ऐतिहासिक जगहें

Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav

महरौली में लगभग 440 स्मारक हैं जो 10वीं शताब्दी से लेकर औपनिवेशिक काल तक यहाँ देखे जा सकते हैं। आप यहाँ जमाली खमाली मस्जिद, सूफी कवि जमाली का मकबरा और बलबन और कुली खान के मकबरे जैसे कई स्मारकों को देख सकते हैं। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो महरौली पुरातत्व पार्क में ऐतिहासिक जगहों की सैर करना, दिल्ली में मुफ्त में घूमने वाली जगहों में आता है।

दिल्ली का कमल मंदिर

Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav

अगर आप अच्छी वास्तुकला के मिश्रण के साथ-साथ आध्यात्मिक जगह को भी देखना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के साथ आप दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन के नजदीक लोटस टेम्पल में घूम सकते हैं। इस स्मारक की सुंदरता और आकर्षण हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहाँ आप एक एक तस्वीरें खींच सकते हैं।

बंगला साहिब

Photo of दिल्ली की ऐसी फ्री जगहें, जहाँ आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर फ्री में घुमाने लें जा सकते हैं। by Smita Yadav

गुरुद्वारा बंगला साहिब में एंट्री करते ही जो शांति वाला एहसास मिलता है, वो आपको कहीं और नहीं मिल सकता। ऐसे प्यार भरे वाले दिन अपने पार्टनर के साथ घूमने से अच्छी जगह आपको कहीं और नहीं मिलने वाली। यहाँ आप माथा टेकने के बाद गुरूद्वारे का एक चक्कर लगा सकते हैं और एक दूसरे के संग कई खूबसूरत फोटोज भी खींच सकते हैं। साथ ही, लंगर में शामिल होने के लिए आप यहाँ सुबह 9 बजे से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कभी भी जा सकते हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads