दुनिया का सबसे अनोखा "हैंड्स ऑफ गॉड" ब्रिज ।

Tripoto
13th Feb 2023
Photo of दुनिया का सबसे अनोखा "हैंड्स ऑफ गॉड" ब्रिज । by KRIPA YADAV
Day 1

‘भगवान’ के हाथों पर टिका है दुनिया का यह अनोखा ब्रिज :-

दुनियाभर में एक से एक बढ़कर ‘ब्रिज’ देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसे ब्रिज की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो भगवान् के हाथों पर टिका है। आइए जानते हैं इस ब्रिज के बारे में। 

Photo of दुनिया का सबसे अनोखा "हैंड्स ऑफ गॉड" ब्रिज । by KRIPA YADAV

वियतनाम में बने इस ब्रिज की खासियत है कि यह दो विशाल हाथों पर टिका हुआ है। समुद्र तल से 1400 मीटर ऊंचाई पर बने इस पुल को बेहद अनोखे ढंग से बनाया गया है। यह पुल दो हाथों पर टिका है और इन हाथों को 'हैंड्स ऑफ गॉड' कहा गया है।

खूबसूरत नजरे 

वियतनाम एक बेहद खूबसूरत देश है और जब से यह ब्रिज बना है तब से इस देश की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। इस ब्रिज को देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं और ब्रिज पर चढ़ कर हरे भरे पहाड़ों को देख कर खूब तस्‍वीरें खिंचवाते हैं। वैसे तो दुनिया में कई ऐसे ब्रिज हैं जो बेहद खूबसूतर हैं मगर इस ब्रिज की अनोखी बनावट लोंगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है। दरअसल यह ब्रिज 150 मीटर लंबा है और इस ब्रिज को बस दो हाथों में टिकाया गया है। बेसट बात यह है कि यह हाथ बेहद बड़े हैं और इसी लिए इन्‍हें भगवान के हाथ कहा गया है। गोल्‍डन कलर के इस ब्रिज को मिट्टी के रंग के दो हाथों पर टिकाया गया है। 

Photo of दुनिया का सबसे अनोखा "हैंड्स ऑफ गॉड" ब्रिज । by KRIPA YADAV
Photo of दुनिया का सबसे अनोखा "हैंड्स ऑफ गॉड" ब्रिज । by KRIPA YADAV
Photo of दुनिया का सबसे अनोखा "हैंड्स ऑफ गॉड" ब्रिज । by KRIPA YADAV

•1 साल मे बना ‘गोल्‍डन ब्रिज’:-

आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि यह ब्रिज केवल 1 साल में बनकर तैयार हो गया। इस ब्रिज का उद्घाटन जून 2018 में हुआ है। इतने कम वक्‍त में इतना खूबसूरत ब्रिज तैयार करने वाला देश वियतनाम दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने ब्रिज का इतने कम समय निर्माण किया है। इस ब्रिज को खूबसूरत लोकेशन पर तो बनाया ही गया है साथ ही इस ब्रिज की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोबेलिया क्राइसेंथेमम फूल भी लगाए गए हैं। यह ब्रिज चारो तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस ब्रिज को टीए लैंडस्कैप आर्किटेक्चर ने बनाया है। कंपनी के डिजाइन प्रिंसिपल वु वीट एन ने कहा- ये ब्रिज दो हाथों पर टिका हुआ है। इस हाथ को ‘भगवान का विशाल हाथ’ कहा जा रहा है।