हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन –

Tripoto
24th Apr 2021
Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

मनाली हिल स्टेशन –

Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है, जो देश भर में पर्यटन और हनीमून स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, फूलों के बागानों, बर्फ से ढके पहाड़ों और लाल और हरे सेब के बागों के लिए लोकप्रिय, मनाली घूमने के लिए भारत के सबसे अच्छे और सबसे ऊँचे हिल स्टेशनो में से एक है। मनाली की यात्रा में पर्यटक ट्रेकिंग, स्कीइंग,पैराग्लाइडिंग,राफ्टिंग और पर्वतारोहण जैसी रोमांचक गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते है।

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर – फरबरी के मध्य

हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : मनाली की सुखद और रोमांचक यात्रा के लिए 4-5 दिन का समय अवश्य अपनी यात्रा को अवश्य प्रदान करें।

खाज्जिअर हिल स्टेशन –

Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani

हिमाचल प्रदेश में डलहौजी के पास स्थित खाज्जिअर भारत के सबसे पसंदीदा हिल्स स्टेशनों में से एक है, जिसे भारत के मिनी स्विटजरलैंड के रूप में भी जाना जाता है। यह छोटा सा शहर यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपने जंगलों, झीलों और चरागाहों से बेहद आनंदित करता है। 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और लुभावने परिदृश्य के वजह से अपनी एक अलग छाप छोड़ता है। खाज्जिअर हरी घास के मैदानों और घने जंगलों से घिरा हुआ है और अपने आकर्षक मंदिरों की वजह से भी काफी प्रसिद्ध है जो हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में से एक है। खाज्जिअर की यात्रा में आप यहाँ घूमने के साथ साथ कुछ साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, ट्रेकिंग का मजा लेकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर – मार्च के मध्य

हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3-4 दिन का समय खाज्जिअर हिल्स स्टेशन की सुखद यात्रा के लिए आवश्यक है।

कीलोंग हिल स्टेशन –

Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani

लाहौल और स्पीति जिले के बीच स्थित कीलोंग फैमली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के सबसे पसंदीदा हिल्स स्टेशनों में से एक है। कीलोंग हिल्स स्टेशन शांत जगह पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श जगह है। शुष्क ठंडे मौसम के कारण कीलोंग में बहुत ज्यादा हरियाली नहीं है लेकिन यहाँ के धुंध और बर्फ से ढके पहाड़ देखने लायक है। 3080 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कीलोंग में कई छिपे हुए मठ हैं। इसके आलवा आप कीलोंग की यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए ट्रेकिंग, केम्पिंग, और वर्ड वाचिंग जैसी आकर्षक गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते है।

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : फरबरी से जून के मध्य हिल्स

स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3 – 4 दिन

बीर-बिलिंग हिल स्टेशन –

Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani

भारतीय हिमालय की तलहटी में चाय के बागानों और जंगलों के बीच स्थित बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग सहित साहसिक खेलों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। यह स्थान धीरे-धीरे भारत में प्रसिद्ध हिल स्टेशन के रूप में उभर रहा है जो प्रत्येक बर्ष कई हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है। यह हिल्स स्टेशन दोस्तों या कपल्स के घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल्स स्टेशन है जहाँ आप पैराग्लाइडिंग सहित बिभिन्न रोमांचक एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है। इसके आलवा आप यहाँ हिरण पार्क और चाय के बागानों की सुखद यात्रा भी कर सकते है।

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अप्रैल से जून के मध्य हिल्स

स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3 से 4 दिन का समय

शिमला हिल स्टेशन –

Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani

प्राकृतिक सुंदरता के साथ संयुक्त शिमला हिमाचल प्रदेश का एक ओर प्रमुख हिल्स स्टेशन है जो गर्मियों की छुट्टियों मनाने के लिए एक आदर्श स्थान है। शिमला अपने मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला, शिमला हनीमूनर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। बता दें कि 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, शिमला देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी से प्रसिद्ध यह शहर अपने मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देगा। शिमला के ऐतिहासिक मंदिर के साथ-साथ यहां की औपनिवेशिक शैली की इमारतें दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को अपने आकर्षण से मंत्रमुग्ध कर देती है।

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : नवम्बर से फरबरी के मध्य हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3-4 दिन का समय

मैकलोडगंज हिल स्टेशन –

Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani

धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियों और कई सुंदर मठों के साथ, यह एक शांत यात्रा के लिए आदर्श जगह है और अपनी बर्फबारी के साथ भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। मैकलोडगंज एक सुंदर शहर है जो तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के घर होने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। राजसी पहाड़ियों और हरियाली के बीच बसा मैकलोडगंज सांस्कृतिक रूप से एक प्रमुख तिब्बती प्रभाव से धन्य है जो हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा हिल्स स्टेशन में से एक है। यह हिल्स स्टेशन फैमली वेकेसन, वीकेंड और हनीमून मनाने के लिए कपल्स और बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से फरबरी के मध्य हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय

चंबा हिल स्टेशन –

Photo of हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – by Pooja Tomar Kshatrani

हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंबा एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अपनी दूध और शहद की घाटी, धाराओं, मंदिरों, घास के मैदानों, चित्रों और झीलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। बता दें कि चंबा 17 वीं और 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में उत्पन्न हुआ था और इसमें हस्तशिल्प और वस्त्र क्षेत्र, पाँच झीलें, पाँच वन्यजीव अभयारण्य और कई मंदिर है। भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में सूचीबद्ध होने के कारण चंबा हिल स्टेशन में सिर्फ भारत देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : मार्च से जून के मध्य हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : चंबा हिल स्टेशन की सुखद यात्रा के लिए 1-2 का समय अवश्य निकालें।

मनाली के पैकेज देखने के लिए क्लिक करें

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।