चंडीगढ़: क्यों 'सिटी ब्यूटिफुल' है मेरा पहला प्यार!

Tripoto

सालों पहले चंडीगढ़ नाम के प्यारे से शहर में मेरा जन्म हुआ था | लेकिन जन्म के 5 महीने बाद ही मेरे माँ-बाप मुझे इस खूबसूरत शहर से दूर दिल्ली ले आए | आज 22 साल बाद भी मुझे कंक्रीट के इस प्रदूषित शहर में रहना पड़ रहा है जिसे लोग दिल्ली कहते हैं |

इसे मेरी खुशकिस्मती समझो कि चंडीगढ़ में मेरे कुछ रिश्तेदार रहते हैं, इसलिए 'सिटी ब्यूटीफ़ुल' कहलाए जाने वाले इस शहर में मेरा साल में एक बार तो जाना हो ही जाता है | जब भी वापिस लौटने का समय होता है तो दिल में एक अजीब सी कशिश उठती है | चलिए आपको बताता हूँ कि मुझे इस शहर से इतना प्यार क्यों है :

1. ड्राइव करने के लिए चंडीगढ़ से अच्छी सड़कें कहीं नहीं मिलेंगी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ की चौड़ी सड़कों पर ट्रैफिक के नियमों का बड़ी सख्ती से पालन करवाया जाता है, इसलिए यहाँ ड्राइव करते हुए मैं कभी भी जाम में नहीं फँसा |

2. शांत इलाक़ा

Photo of चंडीगढ़: क्यों 'सिटी ब्यूटिफुल' है मेरा पहला प्यार! 2/5 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

चंडीगढ़ में इतना समय बिताने के दौरान मैने यहाँ के सभी इलाक़ों को शांत पाया है | यहाँ की साफ कॉलोनियों में लगे पेड़ और उन पर बैठे पक्षियों की चहचहाने का सुर ही सुनाई देता है |

3. भारत के कुछ जाने माने हिल स्टेशन यहाँ से पास ही हैं

कभी- कभी लगता है कि चंडीगढ़ में ही बस जाओ, ताकि जब मन करे तब ही पास ही हिमालयी इलाक़े के हिल स्टेशनों जैसे शिमला, कसौली, बरोग, परवाणू आदि जगहों पर घूमने निकल जाऊँ | अगर आपको पहाड़ पसंद हैं तो आपके लिए चंडीगढ़ सही जगह है |

4. हरियाली

चंडीगढ़ में हरियाली यहाँ के बाग-बगीछों से ही नहीं बल्कि यहाँ की सड़कों पर कतार में लगे पेड़ों से भी है |

5. साफ-सफाई

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के हिसाब से चंडीगढ़ भारत का तीसरे नंबर का सबसे साफ शहर है | कुछ समय पहले तक ये शहर इस सूची में पहले स्थान पर था | साफ-सफाई के मामले में ये शहर मुझे दिल्ली के चाणक्यपुरी की याद दिला देता है |

6. डिज़ाइन और वास्तुकला

चंडीगढ़ की वास्तुकला की यहाँ की ख़ास पहचान है | इस शहर की प्लानिंग फ्रांस के मशहूर वास्तुकार ले कोर्बुसियर ने एक योजनाबद्ध और सुनियोजित शहर के रूप में की थी | पूरा शहर सेक्टरों में बँटा हुआ है जिससे कोई भी जगह ढूँढने में आपको ज़्यादा समय नहीं लगता |

7. सुखना झील

बस बहुत बातें कर ली | मुझे तो इस 'सिटी ब्यूटीफ़ुल' की फिर से याद आने लगी है |

ये कुछ कारण हैं जिनकी वजह से मैं चंडीगढ़ से तहेदिल से प्यार करता हूँ | आपको आपके शहर में क्या अच्छा लगता है ? इस बारे में Tripoto पर अपने विचार लिखें | घूमने फिरने का शौक रखते हैं तो Tripoto का यूट्यूब पेज ज़रूर देखें |

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |