जयपुर से रोड ट्रिप पर जाने के लिए 10 बेहतरीन जगहें!

Tripoto
Photo of जयपुर से रोड ट्रिप पर जाने के लिए 10 बेहतरीन जगहें! 1/1 by Rupesh Kumar Jha
श्रेय: फ्लिकर

राजस्थान के राजसी माहौल में अगर आप मौजूद हैं तो जाहिर है आप जयपुर में होंगे। यूनेस्को ने इस शहर को 'वर्ल्ड हेरिटेज सिटी' यूँ ही नहीं बनाया है! यहाँ आते ही आप मुग्ध हो जाते हैं और यहाँ टिके रहने के बहाने ढूँढते हैं। देश-विदेश के टूरिस्ट सालभर इस शहर को गुलजार रखते हैं। लेकिन अगर आपने जयपुर की फिज़ाओं का आनंद ले लिया है और कुछ अधिक एक्सप्लोर करने को जी मचलने लगा है तो रोड ट्रिप पर निकल सकते हैं।

पहाड़ों, नदियों, जंगलों से जुदा, जयपुर से निकलते हुए आपको एक अजीब खुशबू मिलती है। रोड ट्रिप घुमक्कड़ों को इसलिए भी रास आती है कि इससे ना केवल ज्ञान बढ़ता है बल्कि किसी भी जगह के बारे में बारीक जानकारी भी मिलती है। संस्कृति, भाषा, रहन-सहन से लेकर सामाजिक तानाबाना भी आपकी नजरों के सामने से गुजरते हैं। इतना ही नहीं, आप रोड ट्रिप के ज़रिए इतिहास से लेकर वर्तमान तक का सफ़र तय करते हैं। ऐसे में जयपुर से रोड ट्रिप पर निकलने के मायने और भी अधिक बढ़ जाते हैं।

आइए, यहाँ उन बेहतरीन रोड ट्रिप के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहाँ जयपुर से यात्रा पर निकला जा सकता है:

1. जयपुर से जोधपुर

Photo of जोधपुर, Rajasthan, India by Rupesh Kumar Jha

राजस्थान की संस्कृति और उसकी विविधताओं का आनंद लेने के लिए जोधपुर की रोड ट्रिप पर निकल पड़ें। जोधपुर जाते हुए आपको राजपूतों की भूमि को देखने का ना केवल मौका मिलेगा बल्कि उसको आप महसूस भी कर सकते हैं। बाइक से जोधपुर के लिए निकलना सबसे सही रहेगा ताकि आप ज्यादा से ज़्यादा अनुभव ले सकें। रास्ते में जोधपुर-अजमेर हाईवे पर आपको खाने-पीने के लिए होटल, ढाबा मिल जाते हैं जहाँ आप राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। जोधपुर जाकर वहाँ ब्लू सिटी की ऐतिहासिक स्वरूपों को निहारते हुए दिन निकाल सकते हैं।

बेहतरीन रूट: जयपुर - गोविन्द नगर - अजमेर रोड वाया एनएच 48 - एनएच 448 - एनएच 58 - एनएच 25 - भगत की कोठी - जोधपुर

दूरी और समय: लगभग 334 कि.मी. की ये दूरी आप 5 घंटे में तय कर लेते हैं।

2. जयपुर से बीकानेर

Photo of बीकानेर, Rajasthan, India by Rupesh Kumar Jha

राजस्थान की बेहतरीन सड़कों पर टूर करना हो तो बीकानेर की यात्रा करें। जयपुर-बीकानेर राजमार्ग से होते हुए इस राज्य के शानदार अतीत को जानना रोमांचित करता है। रास्ते में पड़ने वाला फतेहपुर भी आप देख सकते हैं जो कि नवाब फ़तेह अली खान की हवेली, किले और धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर है। बीकानेर पहुँचकर राजशाही किले के अलावे भुजिया के लिए मशहूर इस शहर का दौरा यादगार साबित हो सकता है। यहाँ आप लक्ष्मी निवास पैलेस, जुनागढ़ किला, लालगढ़ पैलेस, करणी माता मंदिर समेत कई जगहों पर जा सकते हैं।

बेहतरीन रूट: जयपुर - फतेहपुर - बीकानेर

दूरी और समय: लगभग 5 घंटे में 335 कि.मी.  की यात्रा कर आप जयपुर से बीकानेर पहुँचते हैं।

3. जयपुर से रणथंभौर

श्रेय: फ्लिकर

Photo of रणथंभौर किला, Ranthambhor Road, Vigyan Nagar, Sawai Madhopur, Rajasthan, India by Rupesh Kumar Jha

रोड ट्रिप पसंद करने वालों में जयपुर से रणथंभौर की यात्रा बेहद लोकप्रिय है। जयपुर कोटा हाइवे आपको कोटा और लालसोट तक ले जाता है। कुछ किलोमीटर की सड़क आपको दिक्कत दे सकती है लेकिन बाकी पूरा रास्ता बेहतरीन है। ये यात्रा आपको ताज़गी से भर देती है और आप रणथंभौर में प्रकृति के बीच जाकर जैव विविधता को देख पाते हैं। यहाँ जंगल सफारी करते हुए बाघों के साथ-साथ तेंदुए, भालू, हिरण, लकड़बग्घा, जंगली सूअर आदि  वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को देख सकते हैं।

बेहतरीन रूट: जयपुर - चाकसू - वनस्थली - टोंक - सवाई माधोपुर - रणथंभौर

दूरी और समय: लगभग 166 कि.मी. की ये यात्रा आप साढ़े 3 घंटे में तय कर पाते हैं।

4. जयपुर से नीमराना

श्रेय- रिया

Photo of नीमराना, Rajasthan, India by Rupesh Kumar Jha

राजपुताना इतिहास में झाँकने के लिए नीमराना की सड़क यात्रा पर निकल पड़ें। यहाँ के किले को अब होटल में बदल दिया गया है लेकिन आज भी यहाँ की फिज़ाओं में जो राजसी ठाठ है वो देखने लायक है। यहाँ आकर आप संस्कृति से लेकर कला और नृत्य आयोजनों का लुत्फ़ ले सकते हैं। जयपुर, दिल्ली और आगरा शहर से वीकेंड बिताने आने के लिए ये बेहतरीन जगह है।

बेहतरीन रूट: जयपुर - शाहपुर - कोटपुतली - बहरोड़ - नीमराना

दूरी और समय: लगभग 150 कि.मी.  दूर नीमराना पहुँचने में आपको लगभग ढाई से 3 घंटे लगते हैं।

5. जयपुर से सांभर लेक

रोड ट्रिप के लिए आप जयपुर से सांभर लेक की यात्रा को चुन सकते हैं। इस नमकीन झील तक पहुँचने से पहले आप शाकम्बरी देवी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। ये एक मिनी ट्रिप है जिसमें समय एकदम कम ही लगता है। आप चाहें तो अपने परिवार या फिर दोस्तों की टीम के साथ यहाँ की यात्रा कर सकते हैं। यहाँ की प्राकृतिक छटा आँखों को चमक देती है और आप एक बार को इसे देखते रह जाते हैं।

बेहतरीन रूट: जयपुर - बगरू - गाड़ौता - फुलेरा - सांभर

दूरी और समय: 83 कि.मी. की ये यात्रा एक से डेढ़ घंटे में तय कर आप पहुँच सकते हैं।

6. जयपुर से भानगढ़

श्रेय: फ्लिकर

Photo of भानगढ़, Rajasthan, India by Rupesh Kumar Jha

जयपुर से लगभग दो घंटे की यात्रा कर आप रोमांचकारी अनुभव ले सकते हैं। भानगढ़ भुतिया जगहों में सबसे ऊपर आता है। जयपुर से बाहर निकलने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है, जिसके बारे में कई भयानक किस्से कहे-सुने जाते हैं। रास्ते में आप ढाबा आदि पर खाते-पीते भानगढ़ पहुँच सकते हैं। यहाँ आपको कुछ अजीब अनुभव करने को मिल सकता है। वैसे रात के वक्त यहाँ टिकने की मनाही होती है!

बेहतरीन रूट: जयपुर - कनौता - बस्सी - चैनपुरा - भन्दना - दौसा - झेरा - बिरकारी - भानगढ़

दूरी और समय: 87 कि.मी. की दूरी ये दूरी डेढ़ से दो घंटे में पहुँच सकते हैं।

7. जयपुर से अजमेर

Photo of अजमेर, Rajasthan, India by Rupesh Kumar Jha

पिंक सिटी से अजमेर की यात्रा करें। ये एक खूबसूरत शहर होने के साथ ही ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। लगभग ढाई घंटे की इस यात्रा में आप ढाबा आदि पर वक्त बिताते पहुँच सकते हैं। यहाँ आप तारागढ़ फोर्ट, अजमेर शरीफ दरगाह, अनासागर लेक ज़रूर घूमने जाएँ! इसके बाद पास के ही पुष्कर की ओर भी निकल सकते हैं।

बेहतरीन रूट: जयपुर - फुलेरा - नारैना - माकड़वाली - अजमेर

दूरी और समय: 135 कि.मी. की दूरी पर अजमेर पहुँचने में लगभग ढाई घंटे का समय लगता है।

8. जयपुर से पुष्कर

Photo of पुष्कर, Rajasthan, India by Rupesh Kumar Jha

जयपुर से पुष्कर की सड़क यात्रा राजस्थान की सबसे रोमांचक यात्राओं में शुमार है। 6 लेन की सड़क पर कार दौड़ाना वाकई मज़ेदार अनुभूति है। आप अजमेर होते हुए पुष्कर पहुँचते हैं जो कि परफेक्ट रोड ट्रिप हो जाता है। पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर के अलावे यहाँ मौजूद जगहों पर टहल सकते हैं।

बेहतरीन रूट: जयपुर - मानसरोवर - बगरू - साखुन - किशनगढ़ - अजमेर - पुष्कर

दूरी और समय: लगभग 150 कि.मी. की इस यात्रा में आपको ढाई घंटे के आसपास का समय लगता है।

9. जयपुर से आगरा

Photo of आगरा, Uttar Pradesh, India by Rupesh Kumar Jha

पिंक सिटी जयपुर से प्रेम प्रतीक शहर आगरा की यात्रा रोड ट्रिप के लिए पसंदीदा रूट है। यह सड़क यात्रा आपके लिए यादगार रहने वाली है। खासकर सर्दियों के दौरान लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए ये एक परफेक्ट ट्रिप है। सबसे ख़ास बात है कि सड़कें काफी अच्छी हैं और ट्रैफिक भी कोई ख़ास नहीं होता। बीच-बीच में टी ब्रेक लेते हुए आप आगरा की ओर बढ़ सकते हैं। भरतपुर बाईपास पर कुछ अच्छे ढाबे और रेस्तरां आपको दिख जाएँगे।

बेहतरीन रूट: जयपुर - दौसा - मेहंदीपुर - भरतपुर - आगरा

दूरी और समय: लगभग 240 कि.मी. की ये यात्रा आप साढ़े 4 घंटे में तय करते हैं।

10. जयपुर से दिल्ली

Photo of दिल्ली, Delhi, India by Rupesh Kumar Jha

एनएच48 से होते हुए राजस्थान की राजधानी जयपुर से देश की राजधानी दिल्ली की यात्रा किसी के लिए भी रोमांचकारी हो सकती है।  सुल्तानपुर नेशनल पार्क, हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम, सोका बोधि ट्री गार्डन, वृंदावन पैलेस, नीमराना फोर्ट सहित कई जगहों पर घूमते हुए आप दिल्ली पहुँच सकते हैं।

बेहतरीन रूट: जयपुर - शाहपुर - कोटपुतली - नीमराना - भिवाड़ी - मानेसर - गुरुग्राम - दिल्ली

दूरी और समय: 6 घंटे की ड्राइव पर 271 कि.मी. दूर दिल्ली पहुँच सकते हैं।

इस लिस्ट में अगर और भी किसी रूट को आप शामिल करना चाहते हैं या फिर उसके बारे में जानकारी रखते हैं तो हमें कमेन्ट कर ज़रूर बताएँ!

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

Related to this article
Weekend Getaways from Jaipur,Places to Visit in Jaipur,Places to Stay in Jaipur,Things to Do in Jaipur,Jaipur Travel Guide,Places to Stay in Rajasthan,Places to Visit in Rajasthan,Things to Do in Rajasthan,Rajasthan Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Jodhpur,Places to Stay in Jodhpur,Places to Visit in Jodhpur,Things to Do in Jodhpur,Jodhpur Travel Guide,Weekend Getaways from Bikaner,Places to Visit in Bikaner,Places to Stay in Bikaner,Things to Do in Bikaner,Bikaner Travel Guide,Weekend Getaways from Sawai madhopur,Places to Visit in Sawai madhopur,Places to Stay in Sawai madhopur,Things to Do in Sawai madhopur,Sawai madhopur Travel Guide,Weekend Getaways from Neemrana,Places to Visit in Neemrana,Places to Stay in Neemrana,Things to Do in Neemrana,Neemrana Travel Guide,Weekend Getaways from Alwar,Places to Visit in Alwar,Places to Stay in Alwar,Things to Do in Alwar,Alwar Travel Guide,Weekend Getaways from Bhangarh,Places to Stay in Bhangarh,Places to Visit in Bhangarh,Things to Do in Bhangarh,Bhangarh Travel Guide,Weekend Getaways from Ajmer,Places to Visit in Ajmer,Places to Stay in Ajmer,Things to Do in Ajmer,Ajmer Travel Guide,Weekend Getaways from Pushkar,Places to Visit in Pushkar,Places to Stay in Pushkar,Things to Do in Pushkar,Pushkar Travel Guide,Weekend Getaways from Agra,Places to Visit in Agra,Places to Stay in Agra,Things to Do in Agra,Agra Travel Guide,Places to Visit in Uttar pradesh,Places to Stay in Uttar pradesh,Things to Do in Uttar pradesh,Uttar pradesh Travel Guide,