सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान!

Tripoto
Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! 1/1 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
श्रेय : रामनाथ भट


चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफ़ुल भी कहते हैं और जैसा इसका नाम है वैसा ही सुंदर और निर्मल यह शहर है भी | आज़ादी के बाद बनाए गये योजनाबद्ध शहरों में से ये एक है और इसे इसके योजना पद्ध रूप से बने होने के कारण पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त है | इस शहर की तादात ज़्यादातर पंजाबी की होने से ये शहर आप का खुले दिल से स्वागत करता है और फैशन के मामले में भी काफ़ी आगे है | यहाँ के स्थानीय लोग शोरगुल ज़्यादा मचाते हैं मगर ज़रूरत पड़ने पर मदद करने से भी पीछे नहीं हटते | यही आश्चर्यजनक मेल चंडीगढ़ को एक अनोखा शहर बनाता है |

Tripoto हिन्दी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

चूँकि यह 114 वर्ग मीटर में फैला एक छोटा सा शहर है, इसलिए आप इसे सप्ताह के अंत में आराम से घूम सकते हैं | पेश है चंडीगढ़ घूमने का एक ज़बरदस्त कार्यक्रम ताकि अगली बार जब आप यहाँ आए तो चंडीगढ़ के पूरे मज़े ले सके |

Day 1

चंडीगढ़ पहुँचे

अगर आप आस पास के शहरों से सड़क मार्ग द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं तो संभावना है कि आप रास्ते मे आते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ही किसी ढाबे से नाश्ता कर आएँगे | लेकिन अगर आप का मन सीधा शहर में ही रुकने का है तो नाश्ता करने के लिए आप के पास दो बढ़िया विकल्प हैं |

सुबह का नाश्ता

ओवन फ्रेश

ओवन फ्रेश की ताज़ा चाय ही विद्यार्थियों को सुबह नींद से जगाती है | श्रेय : द ज़ायंट वर्मिन

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

ओवन फ्रेश

ओवेनफ्रेश शहर के सबसे पुराने कैफे में से एक है, और अब शहर में इसकी दो और शाखाएं हैं। अपने दिन की शुरुआत करने के लिए यह एक बढ़िया और सस्ता रेस्तराँ है। शहर के छात्र इसके गार्डन फ्रेश पिज्जा और सिज़लर के स्वाद के दीवाने हैं |

कितना खर्च : 2 लोगों के लिए 650 रुपये

कहाँ है: एससीओ 437 और 438, सेक्टर 35 सी, सेक्टर 35, चंडीगढ़

फोन: 0172 667095

बैक पैकर्स कैफे

बैक पैकर्स कैफे के सनी साइड अप के स्वाद के क्या कहने | श्रेय : मलिंजरिंग

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

बैक पैकर्स कैफ़े

बैक पैकर्स कैफ़े शहर के रेस्तराँ की सूची में अभी हाल ही में जुड़ा है मगर फिर भी यह लोगों से खचाखच भरा रहता है | यहाँ के लसानिया में ताज़ी सब्जियाँ भरपूर मात्रा में भारी होती है और शेक गाढ़े होते हैं | मेनू में दिए गये किसी भी प्रकार के व्यंजन के स्वाद के साथ समझौता नहीं किया जाता | यहाँ के कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा है इसलिए ये जगह भी विद्यार्थियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है |

कितना खर्च : 2 लोगों के लिए 1,200 रुपये

कहाँ है: एससीएफ 16, इनर मार्केट, सेक्टर 9 डी, सेक्टर 9, चंडीगढ़

फोन: +91 8437041459

होटल में चेक इन करें

अगर आप ने ठहरने के लिए अभी तक कोई होटल बुक नहीं किया है तो अपनी ज़रूरत और पसंद के हिसाब से इन होटलों में से एक चुन सकते हैं |

आस पास देखने के लिए जाएँ

अब जबकि आप का पेट भरा हुआ है और ठहरने के लिए कमरा भी मिल गया तो थोड़ी देर आराम कर के फ्रेश हो जाइए| फिर निकल जाइए इस शहर के नज़ारों का लुत्फ़ लेने |

सुखना लेक

श्रेय : ऋषभ माथुर

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

सुखना झील

कहने को तो यह झील है मगर भौगोलिक रूप से देखा जाए तो यह एक रिज़रवायर है | हिमालय पर्वत शृंखला की तलहटी में स्थित यह झील करीब तीन वर्ग किलो मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है | यह चंडीगढ़ का सबसे ज़्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो सुहानी दोपहर और शामों में सैलानियों और स्थानीय लोगों से भरा रहता है | सुखना झील में सबके लिए सबकुछ है | स्वास्थ्य प्रेमी यहाँ अपनी रोज़ाना की कसरत जैसे टहलने और दौड़ने आते हैं वहीं पारिवारिक लोग अपने ग्सात खाना ले कर यहाँ पिकनिक मनाने और घूमने फिरने आते हैं |

आप चाहें तो इस झील में अपने प्रिय सन्गी के साथ नाव चलाने का आनंद ले सकते हैं, या पक्षियों को निहार सकते हैं| अगर मन करे तो आराम से टहलते हुए तोड़ा समय अपने साथ भी बिता सकते हैं|

रॉक गार्डन

श्रेय : आकाश मल्होत्रा

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

रॉक गार्डन

चंडीगढ़ में घूमने के कार्यक्रम में आने वाली अगली जगह काफ़ी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसका नाम है रॉक गार्डन | सुखना झील के पास ही बना यह गार्डन 40 एकड़ में फैला है और इसके संस्थापक नेक चंद के नाम पर ही इसे नेक चंद रॉक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है | इस गार्डन का मुख्य आकर्षण है यहाँ की कचरे और औद्योगिक मलबे जैसे बोतलें, चूड़ियाँ, चीनी मिट्टी के बर्तन, गिलास, पाइप आदि से बनी प्रतिमाएँ | इस गार्डन के आकर्षनों में एक कृत्रिम झरना, स्मारक और बहुत सारी नर्तकियों, जानवरों और संगीतकारों की मूर्तियाँ शामिल हैं। । उद्यान को देखने के लिए हर दिन लगभग 5,000 लोग आते है।

रात का भोजन

घूमने फिरने के बाद आप को ज़ोरों की भूख लगना लाज़मी है | इसलिए ये रहे चंडीगढ़ में रात्रि भोज करने के लिए दो बेहतरीन विकल्प |

स्वागत रेस्तराँ और बार

चंडीगढ़ के परिवारों में स्वागत रेस्तराँ का राडा चिकन काफ़ी लोकप्रिय है | श्रेय : उमामी

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

स्वागत रेस्तराँ और बार

स्वागत रेस्तराँ और बार चंडीगढ़ की महशूर जगह है जहाँ सभी के लिए कुछ ना कुछ मिल ही जाता है | पारिवारिक लोग साथ बैठ कर उत्तर भारतीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं तो दोस्त लोग साथ बैठ कर शराब पी सकते हैं वो भी बिना नोटों को आग लगाए | स्थानीय रूप से यह पार्टियाँ करने के लिए एक बहुत लोकप्रिय स्थान है | यहाँ आए हैं तो राडा चिकन ज़रूर चखें | दावा करते हैं कि यहाँ के लाजवाब स्वाद में खो जाएँगे |

कितना खर्च: 2 के लिए 1,600 रुपये

कहाँ है: एससीओ 7, मध्य मार्ग, सेक्टर 26, चंडीगढ़

फोन: 0172 5002626

नबोबस कैफे और पब

अगर कोई बहाना नहीं भी है तो यहाँ आने के लिए बहाना चुन लीजिए | श्रेय : नबोबस कैफ़े एंड पब्स

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

पूरे दिन सड़कों पर घूम घाम के अब अगर आप का मन किसी बढ़िया जगह पर बैठ कर आराम से शराब पीने का हो रहा है तो चंडीगढ़ के नबोबस कैफ़े और पब जा कर ही आप को सुकून मिलेगा | इस पब का माहौल बेहद सुकून भरा है और ये ज़्यादा महँगा भी नहीं है | कर जोड़ के बियर की एक बोतल का दाम करीब 160 रुपये मात्र है | इससे आप को यह अंदाज़ा तो लग ही गया होगा कि यहाँ बैठ कर सुबह तक शराब और चखने का मज़ा लिया जा सकता है |

कितना खर्च: 2 लोगों के लिए 1,400 रुपये

कहाँ है: एससीएस 2, इनर मार्केट, सेक्टर 9 डी, सेक्टर 9, चंडीगढ़

फोन: +91 7087973293

दूसरा दिन

मस्ती मारने के लिए

सच कहें तो चंडीगढ़ के टूरिस्ट जगहें तो एक दिन में पूरी घूमी जा सकती हैं | लेकिन अगर आप को इस शहर की रूह से वाकिफ़ होना है तो यहाँ के स्थानीय लोग कहाँ जाते हैं और क्या खाना पसंद करते है वो भी जानना होगा |

सुबह का नाश्ता

आप जिस भी तरह के सैलानी हों, आप के लिए हमारे पास एक ना एक विकल्प तो होगा ही |

जेडब्ल्यू मैरियट होटल चंडीगढ़

द ग्रेट बुफे | श्रेय : द कैफ़े

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

जेडब्ल्यू मैरियट होटल चंडीगढ़

ये रेस्तराँ उन मुसाफिरों के लिए है जो जिस भी शहर में जाते हैं वहाँ के सबसे बढ़िया रेस्तराँ में पैसा उड़ाना पसंद करते हैं | चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मैरियट का कैफ़े इन्हीं तरह के मुसाफिरों के लिए हैं | यहाँ के नाश्ते का मेन्यू तो विस्तृत है ही, साथ ही चंडीगढ़ के जाने माने लोगों की भी यही पसंदीदा जगह है जो रविवार की सुबह आराम से देर तक नाश्ता करते यहाँ दिख जाते हैं | स्टार्टर से ले कर सलाद तक और टिक्कों से ले कर चाइनीज़ तक यहाँ की हर चीज़ लाजवाब है और राजसी अंदाज़ में परोसी भी जाती है |

कितना खर्च: रु। 2 के लिए 2,300

कहाँ है: जेडब्ल्यू मैरियट होटल, प्लॉट 6, दक्षिण मार्ग, सेक्टर 35 बी, सेक्टर 35, चंडीगढ़

फोन: 0172 3955555

कटनी ढाबा

अलौकिक भतूरे | श्रेय : विकिमीडिया कॉमन्स

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

ये रेस्तराँ उन दूसरे तरह के मुसाफिरों के लिए है जो किसी शहर में पहुँच कर वहाँ के खाने के असली स्वाद को ज़रूर चखते हैं | छोले भतूरे पंजाब का मुख्य नाश्ता है और कटनी ढाबा उन चुनिंदा जगहों में से एक हैं जहाँ इस मशहूर नाश्ते का साली स्वाद चखा जा सकता है | यहाँ के अनुभव को पूरा करने के लिए आप भरवाँ पराठा और चाय के मज़े भी ले सकते हैं |

कितना खर्च: 2 लोगों के लिए 300 रुपये

कहाँ है: एससीओ 265, सेक्टर 35 डी, सेक्टर 35, चंडीगढ़

फोन: +91 9815200970

मस्ती करने का समय शुरू होता है अब

जैसा की आप से वादा किया था, अब मैं आप को ले चलूँगा कुछ ऐसी जगहें जहाँ चंडीगढ़ में होने का एहसास होता है |

पंजाब विश्वविद्यालय

श्रेय : विकिमीडिया कॉमन्स

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

पंजाब विश्वविद्यालय

यहीं पर शहर के बुद्धिजीवियों, विद्वानों, भविष्य के क्रांतिकारियों, नेताओं और फैशन प्रेमियों का जमघट लगता है | पंजाब विश्वविद्यालय ही एक ऐसी जगह है जहाँ चंडीगढ़ के युवा अपनी रूमानियों में देखे जा सकते हैं क्यूंकी इसी जगह वे अपनी ज़िंदगी के दो साल सीखते और मस्ती करते हुए गुज़ारते हैं | जीर्ण-शीर्ण छात्रावासों से लेकर टूटे-फूटे पुस्तकालयों और बुनियादी कैंटीन से लेकर निजी भोजनालयों तक, सब कुछ कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यहाँ के छात्र संघ के केंद्र को आज की फास्ट फ़ूड खाने वाली युवा पीढ़ी स्टाइल में "स्टू-सी" कह कर भी बुलाती है | एक बार आप विश्वविद्यालय के परिसर के अंदर पहुँच जाएँ तो आप को अपने खुद के कॉलेज के दिनों की यादें ताज़ा हो जाएँगी |

सेक्टर 17

श्रेय : विकिमीडिया कॉमन्स

Photo of सिर्फ 2 दिन की छुट्टी है तो घूम आओ चंडीगढ़, ऐसे करो ये ट्रिप प्लान! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

सेक्टर 17

हनी सिंह से लेकर जिमी शेरगिल तक, पंजाब की हर मशहूर हस्ती ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के प्रति अपने प्यार का इज़हार खुले दिल से किया है | इस सेक्टर के बाज़रों में ब्रांडेड कंपनियों के शोरूमों की भरमार है इसलिए यहाँ शहर के युवाओं की भी भरमार रहती है | वैसे तो ये बाज़ार कपड़ों की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है मगर पॉप कल्चर से जुड़ी हर चीज़ आप को यहाँ के बाज़ार में मिल जाएँगी | यहाँ का अनुभव तो यहाँ जा कर ही हो सकता है |

घर वापसी का समय

तो इसी तरह चंडीगढ़ की यात्रा के कार्यक्रम की समाप्ति का समय हो चला है | अगर आप गाड़ी चला कर जाना चाह रहे हैं तो अच्छा होगा कि आप शाम तक निकल जाएँ वरना रात को हवाई जहाज़ भी पकड़ सकते हैं |

क्या आप कभी सिटी ब्यूटीफ़ुल में घूमने गये हैं ? अपनी शहर से जुड़ी यादें यहाँ लिखें |

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ। 

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |