मुफ़्त हनीमून पड़ा महंगा! इस इंडियन कपल को कतर में हुई 10 साल की जेल

Tripoto
Photo of मुफ़्त हनीमून पड़ा महंगा! इस इंडियन कपल को कतर में हुई 10 साल की जेल by Deeksha

घुमक्कड़ी वो सपना है जिसे हर कोई सच करना चाहता है और उससे भी ज़्यादा अगर आपकी ट्रिप का सारा खर्च कोई और उठा रहा हो तो क्या आपको खुशी नहीं होगी? बिल्कुल होगी। लेकिन कुछ भी सोचने से पहले हमेशा सावधान रहना चाहिए क्योंकि क्या पता कब आपकी कही कौन-सी बात सच हो जाए। स्पॉन्सर्ड ट्रिप सुनने में जितना अच्छा लगता है वो अपने साथ कभी कभी उतनी ही मुश्किलें भी लेकर आता है और ये बात मुंबई के मोहम्मद शरीक और उनकी पत्नी ऑनीबा कौसर से अच्छा और कोई नहीं जानता होगा।

मुंबई के रहने वाले शरीक और ऑनिबा ने साल 2018 में शादी की थी। जिसके बाद जुलाई 2019 में उनकी रिश्तेदार तबस्सुम कुरेशी ने उन्हें एक हनीमून पैकेज गिफ्ट में दिया था क्योंकि तबस्सुम ने ये गिफ्ट शादी के कई महीनों बाद दिया था। इसलिए शरीक और ऑनिबा के लिए ये एक तरह से उनका दूसरा हनीमून था। ख़ास बात ये भी है कि इस समय ऑनीबा तीन महीने की प्रेगनेंट भी थीं।

Photo of मुफ़्त हनीमून पड़ा महंगा! इस इंडियन कपल को कतर में हुई 10 साल की जेल by Deeksha

शुरुआत में ऑनीबा नहीं जाना चाहती थीं और उन्होंने ये कहकर माना किया कि डॉक्टर ने उन्हें ऐसी हालत में ट्रैवल करने से मना किया है लेकिन तबस्सुम के लगातार दबाव डालने पर आखिरकार शरीक और ऑनीबा इस ट्रिप पर जाने के लिए राज़ी हो गए। जब वो कतर जा रहे थे तब तबस्सुम ने एक बैग दिया गया जिसे दोहा में किसी दोस्त तक पहुँचाना था। उस बैग में क्या है? शरीक और ऑनीबा दोनों ही नहीं जानते थे। जैसे ही उनकी फ्लाइट कतर पहुँची। अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। मीडिया की खबरों के मुताबिक बैग खोलने पर पता चला कि उसमें 4 किलो हैश था।

अगर आपको अरब देशों के बारे में थोड़ी भी जानकारी है तो आप जानते ही होंगे कि कतर में ड्रग तस्करी और उससे जुड़ी सभी चीजें गैर-कानूनी हैं। अगर आप ड्रग से जुड़े किसी भी मामले में फंस गए तो आपको कड़ी सज़ा दी जाती है। आपको भारी जुर्माना चुकाना होता है और साथ ही आपको तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया जाता है। कुछ मामलों में आपको फांसी की सज़ा भी मिल सकती है। इसी वजह से इस भारतीय कपल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें एक करोड़ रुपयों के जुर्माने के साथ 10 साल जेल में रहने की सजा भी दी गई।

Photo of मुफ़्त हनीमून पड़ा महंगा! इस इंडियन कपल को कतर में हुई 10 साल की जेल by Deeksha

ऑनीबा ने जेल में रहते हुए ही एक बच्ची को जन्म दिया जो अब एक साल की हो चुकी है। शरीक और ऑनीबा का परिवार लगातार एक साल से इन्हें जेल से छुड़ाने की कोशिशों में लगा हुआ है। दुख की बात ये है कि इतने समय तक इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता था। बात तब सामने आई जब मुंबई पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में तहकीकात की। जिसके बाद तबस्सुम और उसके एक साथी को पिछले साल गिरफ़्तार कर लिया गया था।

पूरे मामले के खुलने के बाद अब एनसीबी शरीक और ऑनीबा को भारत लाने की कोशिश में लगी हुई है। फ़्री हनीमून पर जाना उन्हें बहुत भरी पड़ गया।

क्या आप किसी स्पॉन्सर्ड ट्रिप पर गए हैं? कैसा रहा वो अनुभव? अपना सफरनामा यहाँ लिखें।

रोज़ाना वॉट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads