भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे!

Tripoto

दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी, सातवां सबसे बड़ा राष्ट्र और 1.2 बिलियन लोगों का घर। हमारे खूबसूरत देश की प्रशंसा और परिचय अक्सर इन्ही बातों तक सीमित रहता है । लेकिन भारत इस नंबर गेम से बहुत ऊपर है ।

यहाँ भारत के बारे में कुछ बातें हैं जो ना ही बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए हैं और ना ही मनगढ़ंत हैं। यह बातें ना सिर्फ आपको भारत की अनूठी विविधता से रूबरू कराएँगी, बल्कि हैरत और गर्व दोनों से भर देंगी!

1. प्लेट टेक्टोनिक्स, जिस प्रकिया से हिमालय बने हैं, वो आज भी जारी है, जिससे ये पहाड़ हर साल लगभग 2 इंच ऊँचे हो जाते हैं।

Photo of भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे! 1/7 by Saransh Ramavat
हिमालय अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है।

हिमालय के पहाड़ो का असली मज़ा लेने के लिए: हिमालय की नई चोटियों पर करें चढ़ाई

2. कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण जलसा है

खासकर, 2001 में, जब एक ही दिन में 4 करोड़ लोग गंगा नदी के तट पर इकट्ठे हुए थे। भक्तों का यह समूह अंतरिक्ष तक से दिखायी दे रहा था ।

कुंभ मेले के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी पाएँ।

3. समुद्र तल से 8,000 फीट की ऊँचाई पर , 1893 में बना चैल क्रिकेट दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट ग्राउंड है!

Photo of भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे! 2/7 by Saransh Ramavat
चैल मैदान की एक उपग्रह छवि।

यहाँ चैल की अपनी यात्रा की योजना बनाएँ।

4. दुनिया का सबसे ऊँचा पोस्ट ऑफिस 15,550 फीट पर, स्पीति घाटी के छोटे से गाँव हिक्किम में है।

1774 के बाद से, भारतीय डाक सेवा में 154,866 पोस्ट ऑफिस हैं। उनमें से 139,040 ग्रामीण एरिया और सिर्फ 15,826 शहरी इलाकों में हैं। अतिरिक्त-विभागीय शाखा के पोस्ट ऑफिस समेत, लगभग हर 21 कि.मी. पर भारत में एक डाकघर है।

स्पीति घाटी की यात्रा करने के बारे में और अधिक पढ़ें: ₹5000 में स्पिति का सफर: कैसे करें ये बजट यात्रा

5. संस्कृत, जिस भाषा ने दुनिया की कई भाषाओं को जन्म दिया, वो आज भी हर दिन कई भारतीय गाँवों में बोली जाती है।

बजाज डिस्कवर के इस विज्ञापन को देखिये जहाँ उन्होंने मत्तूर गाँव को दिखाया है जहाँ पर आज भी संस्कृत बोली जाती है। ऐसे ही दूसरे गाँवों में से कुछ होसहल्ली (कर्नाटक), झिरी (मध्य प्रदेश), मोहाड (मध्य प्रदेश) और बघुवार (मध्य प्रदेश) हैं।

मध्य प्रदेश को एक्सप्लोर करने के लिए समय निकालें और पढ़ें हिंदुस्तान के दिल का सफर: मध्य प्रदेश घूमने का पूरा प्लान

6. हीरे का पहला उपयोग भारत में 6,000 साल पहले हुआ था, जब हीरे केवल गुंटूर और कृष्णा जिले के जमा हुए पानी के एरिया में पाए जाते थे।

दुनिया के सबसे बड़े हीरे, डारिया-ए-नूर, नूर-उल-ऐन, कोह-ए-नूर, होप डायमंड, प्रिंसी डायमंड और रीजेंट डायमंड गुंटूर की कोल्लूर खदान से निकाले गए है । पर दुख की बात यह है की इनमे से एक भी भारत मे नहीं है !

Photo of भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे! 3/7 by Saransh Ramavat
स्मिथसोनियन संग्रहालय में होप डायमंड।

7. द्रास और सुरू नदियों को जोड़ने वाला बेली ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊँचा ब्रिज है। 18,379 फीट ऊँचा ये ब्रिज 1982 में भारतीय सेना ने बनाया था जो अब आर्मी और स्थानीय लोगों की लाइफलाइन है।

बेली ब्रिज को पास करने के लिए लद्दाख की रोड-ट्रिप करें। लेह-लद्दाख का सफर: ऐसे करें अपने ज़िंदगी के सबसे बेहतरीन अनुभव की तैयारी

8. मुंबई सात द्वीपों का एक शहर है!

मुंबई को आज आप जैसा देख रहे हैं, ये केवल 1784 में ही अस्तित्व में आया था - जब इंजीनियर हॉर्बी केलार्ड द्वारा इसे एक शहर के तौर पर बसाया गया था। इससे पहले, यह सात द्वीपों का एक द्वीपसमूह था - परेल, मज़गाँव, माहिम, कोलाबा, वर्ली, ओल्ड वुमन आइलैंड (जिसे लिटिल कोलाबा भी कहा जाता है) और बॉम्बे द्वीप।

Photo of भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे! 4/7 by Saransh Ramavat

पढ़िए : जेब में पैसे कम पर मुंबई घूमना है? मुंबई में सस्ती मस्ती करने के 18 तरीके

9. मध्य एशिया में वाराणसी सबसे पुराना बसा हुआ शहर है। यहाँ की सबसे पहले ज्ञात बस्तियाँ 1900 ईसा पूर्व की हैं।

वाराणसी: जानें मंदिरों और घाटों की इस नगरी को

10. दुनिया के 22% लोग (यानि 160 करोड़ लोग) भारत में जन्में धर्मों का पालन करते हैं।

हिंदू धर्म को दुनिया के सबसे पुराने धर्म के रूप में जाना जाता है। यह धर्म 2,600 से भी अधिक वर्षों से है और लगातार मज़बूत हो रहा है। सिख धर्म की स्थापना 16 वीं शताब्दी में श्री गुरु नानक जी ने लोगों की निस्वार्थ सेवा और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए की । जैन धर्म दूसरे शब्दों में कहें तो अहिंसा का धर्म, 600 ईसा पूर्व से गुजरात में शुरू हुआ। बौद्ध धर्म, जीवन जीने और मुक्ति का रास्ता बतलाता है, जिसे 3,000 साल पहले सिद्धार्थ गौतम (बिहार में जन्मे और पले-बढ़े) ने स्थापित किया था ।

तिब्बती बौद्धों के शहरो को एक्सप्लोर करें और जानें धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में कैसे बिताएँ 24 घंटे।

Photo of भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे! 5/7 by Saransh Ramavat
थाईलैंड में बौद्ध भिक्षु।

11. भारतीय रेलवे में रोज़ यात्रा करने वालों की संख्या ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या (23 मिलियन से अधिक) के बराबर है।

दिल्ली से कुछ घंटो की रेल यात्रा कर, इन 10 खूबसूरत जगहों पर बिताएँ शानदार वीकेंड

12. भारत में कई समुदाय हैं जो अभी भी बहुपत्नी प्रथा (एक से अधिक पुरुषों से विवाह करने वाली महिला) का पालन करते हैं।

अभी भी बहुपत्नी धर्म का पालन करने के लिए जाने जाने वाले कुछ समुदाय उत्तराखंड की हर की दून घाटी में हैं (यहाँ की महिलाओं को वैवाहिक निर्णयों पर पूरा अधिकार है और कई आधुनिक संस्कृतियों में नहीं जानी जाने वाली आज़ादी है), मसूरी के पास जौनसार बावर क्षेत्र, हिमाचल के किन्नौर जिले, टोडा के लोग नीलगिरि हिल्स, देहरादून का खासा, अरुणाचल प्रदेश का गैलोंग, केरल का माला मदेसर, माविलन आदि।

किन्नौर की संस्कृति की खोज करें, ट्रांस-हिमालय में किन्नौर को देखे

Photo of भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे! 6/7 by Saransh Ramavat

13. अशोक (200 ई.पू.) के संस्करण मानव अधिकारों की पहली घोषणा के रूप में जाने जाते हैं।

उनके दूतों ने दुनिया भर में बौद्ध धर्म के संदेश को फैलाने के लिए भूमध्य और उत्तर अफ्रीका के साम्राज्यों के हेलेनिस्टिक राज्यों तक की यात्राएँ की थी।

Photo of भारत की वो 14 अनसुनी बातें जो अनुभवी मुसाफिर भी अब तक नहीं जानते होंगे! 7/7 by Saransh Ramavat

14. हावड़ा ब्रिज में कोई नट- बोल्ट नहीं है। 1942 में टाटा स्टील द्वारा बनाई गई ये पूरी संरचना 26,500 टन स्टील और हाइ टेनसाइल मिश्रण, टिसक्रोम का बना हुआ है जिसे पूरा बनाकर ही यहाँ रखा गया था ।

अगर भारत की ये दिलचस्प बातें आपके लिए काफी नहीं है, तो इन 70 कारणों को पढ़ें और ज्यादा करीब से जानिए अपने भारत को।

अपनी यात्रा की कहानियाँ Tripoto पर लिखेंऔर मुसाफिरों के सबसे बड़े समुदाय से जुड़ें।

Tripoto हिंदी अब इंस्टाग्राम पर! हमें फॉलो करें और सुंदर जगहों के बारे में जानें।

यह आर्टिकल अनुवादित है, ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

Tagged:
#video