मानसून के लेने हैं मजे तो इन नेशनल पार्क में घूमने की योजना बनाएं

Tripoto
Photo of मानसून के लेने हैं मजे तो इन नेशनल पार्क में घूमने की योजना बनाएं by Musafir Rishabh

भारत विवधिताओं से भरा देश है जहाँ मौसम दर मौसम अपनी खूबसूरती को निखारती रहती है। अलग-अलग मौसम में एक ही जगह आपको कुछ अलग देखने को मिलेगी। इन सबमें सबसे ज्यादा खूबसूरती मानसून में होती है। बारिश आते ही सब कुछ हरा और खुशनुमा लगने लगता है। मई-जून की तपती गर्मी से राहत के लिए हर कोई मानसून का इंतजार करता रहता है। मानसून में घूमने का अलग मजा है। मानसून जैसी खूबसूरती शायद ही कभी देखने को मिले लेकिन सवाल ये है कि घूमने कहाँ जाया जाए? अगर आप मानसून में कुदरत का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको भारत के नेशनल पार्क की सैर करना चाहिए। भारत के कुछ नेशनल पार्क की लिस्ट बनाई है जहाँ आपको मानसून में जरूर जाना चाहिए।

1. दाचीगम नेशनल पार्क

जम्मू-कश्मीर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। इसी सुंदरता की धरती पर दाचीगम नेशनल पार्क है। समुद्र तल से 14 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित दाचीगम नेशनल पार्क मानसून का मजा लेने के लिए सबसे बढ़िया जगहों में एक है। ये नेशनल पार्क इतना खूबसूरत है कि यहाँ के नजारे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। मानसून में तो ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। इस नेशनल पार्क में तेंदुआ, बिल्ली और हिमालयन लंगूर जैसे कई जंगली जानवर रहते हैं। मानसून में जम्मू कश्मीर के दाचीगम नेशनल पार्क जा सकते हैं।

2. गोबिंद सागर नेशनल पार्क

मानसून में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ एडवेंचर करना चाहते हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश के गोबिंद सागर नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए। आनंदपुर से लगभग 83 किमी. की दूरी पर स्थित ये नेशनल पार्क मानसून में घूमने के लिए बढ़िया जगह है। मानसून में ये जगह आपको खुशनुमा बना देगी। यहाँ पर आप कैंपिंग, हाईकिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल का गोबिंद सागर नेशनल पार्क जंगली सुअर, सांभर जैसे कई जानवरों और पक्षियों को घर है।

3. फूलों की घाटी

अगर किसी जगह को जन्नत कहना है तो उत्तराखंड में फूलों की घाटी वो जगह है। जहाँ पर दूर-दूर पर फूल ही फूल दिखाई दें और रास्ते में झरने-नदियां भी मिलें तो इससे ज्यादा खूबसूरत क्या ही होगा? ये घाटी हर मौसम में अपना रंग बदलती रहती है। मानसून में ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। खूबसूरत वादियों के बीच ऐसे नजारे मिलेंगे कि आपका कहीं और जाने का मन ही नहीं करेगा। कदम कदम पर फूलों की घाटी आपको हैरान कर देने वाले नजारों से रूबरू कराती है। मानसून में वैली ऑफ फ्लावर जाने का प्लान बना सकते हैं।

4. हेमिस नेशनल पार्क

लद्दाख जाना हर घूमने वाले की हसरत होती है। इन खूबसरत वादियों में हेमिस नेशनल पार्क है। मानसून में अगर आप लद्दाख जाते हैं तो हेमिस नेशनल पार्क जाना न भूलें। बारिश के मौसम में लद्दाख कितना खूबसूरत है ये आपको हेमिस नेशनल पार्क आकर समझ आएगा। इस नेशनल पार्क में ऐसे जंगली जानवर पाए जाते हैं जो आपको कम जगहों पर देखने को मिलेंगे। उन दुर्लभ जानवरों में एशियाई इबेक्स, यूरेशियन ब्राउन बीयर और हिमालयी मामांट शामिल हैं। आप इस नेशनल पार्क में बर्ड वॉचिंग कर सकते हैं।

5. काबिनी नेशनल पार्क

कर्नाटक का काबिनी नेशनल पार्क दक्षिण भारत के सबसे फेमस और सुंदर नेशनल पार्क में से एक है। दक्षिण भारत की घूमक्कड़ी काबिनी नेशनल पार्क को देखे बिना पूरी नहीं हो सकती है। ये नेशनल पार्क हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। मानसून में काबिनी नेशनल पार्क और भी खूबसूरत दिखाई देता है। आप इस नेशनल पार्क में काबिनी नदी में वोट से सैर कर सकते है। नदी से नेशरनल पार्क का अद्भुत नजारा आपका दिल खुश कर देगा। आप काबिनी नेशनल पार्क में सफारी का मजा ले सकते हैं।

6. जिम कार्बेट नेशनल पार्क

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा रिलैक्स चाहते हैं तो ये उत्तराखंड का नेशनल पार्क आपको सुकून देगा। मानसून में तो जिम कार्बेट नेशनल पार्क और भी खूबसूरत हो जाता है। इस नेशनल पार्क का नाम 1936 में जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया। रामगंगा नदी के किनारे स्थित ये नेशनल पार्क बाघों का घर है। इसके अलावा भी कई जानवर और 600 प्रकार के पक्षी रहते हैं। यहाँ आप वाटरफॉल आनंद ले सकते और जंगल सफारी भी कर सकते हैं। अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो आपको कई जानवर देखने को भी मिल सकते हैं।

7. नंदा देवी नेशनल पार्क

मानसून में अगर आप कुदरत के हैरान कर देने वाले सुंदर नजारों को देखना है तो नंदा देवी नेशनल पार्क पहुँच जाइए। नंदा देवी नेशनल पार्क को 1988 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया। लगभग 630 वर्ग किमी. में फैला ये नेशनल पार्क एडवेंचर के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं है। भारत की दूसरी सबसे ऊँची नंदा देवी चोटी के आसपास ये नेशनल पार्क फैला हुआ है। यहाँ आप कैपिंग, हाइकिंग और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। नंदा देवी का ट्रेक लता गाँव से शुरू होता है और धारसी में खत्म होता है। एवरेस्ट की फतह करने वाले पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि नंदा देवी नेशनल पार्क भगवान का दिया हुआ खूबसूरत जंगल है।

क्या आपने इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।