सिक्किम के नाथूला में एवलांच से भारी तबाही, 6 पर्यटकों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की खबर

Tripoto
Photo of सिक्किम के नाथूला में एवलांच से भारी तबाही, 6 पर्यटकों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की खबर by Deeksha

सिक्किम के नाथुला सीमा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसमें एक बच्चे सहित छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए है। अधिकारियों के मुताबिक, हिमस्खलन मंगलवार दोपहर चंगु के पास स्थित 17 मील पर आया है। ये जगह गंगतोक से कुछ 25 किलोमीटर की दूरी पर है। फिलहाल 150 से अधिक लोग पर्यटक स्थल पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। पुलिस की ओर से तेज़ी से बचाव और निकासी अभियान अब भी जारी है।

संक्षिप्त में:

हिमस्खलन मंगलवार दोपहर करीब 12.20 बजे हुआ।

● आर्मी हॉस्पिटल में जिन छह लोगों की मौत हुई, उनमें 4 पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

● पुलिस के मुताबिक, 350 से ज्यादा पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं।

● इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

● फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

● चेकपोस्ट के महानिरीक्षक द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, "पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। हिमस्खलन 15वें मील के नज़दीक हुआ है।"

नाथुला सीमा क्षेत्र एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह क्षेत्र अपनी लुभावनी सुंदरता और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है।

हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों को अपनी यात्राओं के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी है क्योंकि यह क्षेत्र हिमस्खलन की चपेट में है।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads