Naini lake,Nainital,Uttrakhand

Tripoto
21st Nov 2019
Day 1

नैनीताल बडा़ ही खूबसुरत शहर है यूं तो नैनीताल की हर चीज मे कुछ अलग बात है जो यत्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है उन मे से ही एक है नैनी झील।

नैनी झील उत्तराखंड की सर्वोत्तम झील है यह 1,500 मीटर लम्बी, 510 मीटर चौड़ी तथा 30 मीटर गहरी है। यह झील अपनी खूबसुरती से लाखों पर्यटकों को बार-बार आने के लिए आमन्त्रित करती है।

इस सुंदर झील में नौकायन का आनंद लेने के लिए लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं।

रात के समय जब चारों ओर बल्बों की रोशनी होती है तब तो इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। झील के उत्‍तरी किनारे को मल्‍लीताल और दक्षिणी किनारे को तल्‍लीताल कहते हैं।

यहां एक पुल है जहां गांधीजी की प्रतिमा और पोस्‍ट ऑफिस है। यह विश्‍व का एकमात्र पुल है जहां पोस्‍ट ऑफिस है। इसी पुल पर बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और रेलवे आरक्षण काउंटर भी है। झील के दोनों किनारों पर बहुत सी दुकानें और विक्रय केंद्र हैं जहां बहुत भीड़भाड़ रहती है। नदी के उत्तरी छोर पर नैना देवी मंदिर है।

यह झील सात पहाड़ियों के बीच मे बनी हुइ है। इस झील का निर्माण पुलस्य और पुलह ऋषियों द्वारा किया गया था।

Photo of Naini lake,Nainital,Uttrakhand by Ankita Sharma

Further Reads