तालों में नैनीताल बाकी सब तलैया- जानिए नैनीताल में देखने लायक जगहों के बारे में

Tripoto
Photo of तालों में नैनीताल बाकी सब तलैया- जानिए नैनीताल में देखने लायक जगहों के बारे में by Dr. Yadwinder Singh

नैनीताल
उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में नैनीताल भारत का मशहूर हिल स्टेशन है | नैनीताल जिले को झीलों का जिला भी कहा जाता है कयोंकि भारत में सबसे ज्यादा झीलें इस क्षेत्र में मिलेगी| नैनीताल की समुद्र तल से ऊंचाई 1936 मीटर है| नैनीताल के रमणीक स्थान पर सबसे पहले नजर 18 नवंबर 1841 ईसवीं को अंग्रेज़ अधिकारी बैरन की पड़ी थी| यह अंग्रेज अधिकारी इसकी खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो गया था| उसने इसकी खूबसूरती के बारे में अंग्रेज शासकों को बताया| अंग्रेजों ने नैनीताल को शहर के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया| नैनीताल संयुक्त प्रांत की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी रहा है| तीनों तरफ से पहाडों से घिरा हुआ बीच में  झील🚣 नैनीताल को बेएंतहा खूबसूरत बना देती है| नैनीताल रानीखेत से 60 किमी, अल्मोड़ा से 68 किमी, दिल्ली से 322 किमी, लखनऊ से 401 किमी दूर है|

नैनीताल

Photo of नैनीताल by Dr. Yadwinder Singh

नैनी झील🚣

Photo of नैनीताल by Dr. Yadwinder Singh

नैनी झील- तीन तरफ से पहाडों में घिरी नैनी झील की खूबसूरती बेमिसाल है| नैनीताल शहर इस झील के चारों तरफ फैला हुआ है| जब भी कोई टूरिस्ट नैनीताल आता है तो सबसे पहले नैनी झील🚣 ही जाता है| इस खूबसूरत झील टूरिस्ट को पहली नजर में ही आकर्षित करती है| आप इस खूबसूरत झील में बोटिंग भी कर सकते हो| नैनी झील के एक किनारे पर नैना देवी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है जिसकी वजह से नैनीताल को यह नाम मिला है|

नैनी झील नैनीताल

Photo of Nainital Lake by Dr. Yadwinder Singh

नैना पीक - यह जगह नैनीताल से 6 किमी दूर है| समुद्र तल से नैना पीक की ऊंचाई 2611 मीटर है| इसको चायना पीक भी कहा जाता है| आप इस जगह पर पैदल चल कर भी जा सकते हो| नैना पीक से हिमालय की चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है|
टिफिन टाॅप - पिकनिक मनाने के लिए यह जगह बहुत ही सुंदर है| नैनीताल से इस जगह की दूरी 4.5 किमी है| इस जगह से भी बहुत खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं| यहाँ पर आपको अच्छे रेस्टोरेंट भी मिल जाऐंगे|

नैनीताल में घुमक्कड़ अपनी फैमिली के साथ

Photo of Naina peak, Naintal by Dr. Yadwinder Singh

नैनीताल का चिड़िया घर बहुत सुन्दर है| यह ऊंचाई पर एक पहाडी़ पर बना हुआ है| आपको यहाँ हिमालय में पाऐ जाने वाले वन्य जीव और पक्षियों को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा| मैं अपनी वाईफ और बेटी के साथ यहाँ पर आया था| अगर आपके साथ फैमिली भी जा रही है तो आपको इस चिड़िया घर में जरूर आना चाहिए| बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आऐगी|

नैनीताल चिड़ियाघर🐘🐼

Photo of Nainital Zoo Complex by Dr. Yadwinder Singh

नैनीताल चिड़ियाघर में घुमक्कड़

Photo of Nainital Zoo Complex by Dr. Yadwinder Singh

चिड़िया घर में भालू

Photo of Nainital Zoo Complex by Dr. Yadwinder Singh

खुरपाताल- नैनीताल से 9 किमी दूर यह जगह बहुत मनोरम है| यहाँ पर गोलफ के मैदान भी है| आप यहाँ पर अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हो|
किलबरी- नैनीताल से 12 किलोमीटर दूर यह जगह हरे भरे वृक्षों से भरी हुई है| कुदरती खूबसूरती के साथ साथ आप यहाँ वन्य जीवों और पक्षियों को देखने का आनंद भी ले सकते हो|

खुरपाताल का खूबसूरत दृश्य

Photo of Khurpatal by Dr. Yadwinder Singh

किलबरी

Photo of Khurpatal by Dr. Yadwinder Singh

हनुमानगढ़ी
नैनीताल से तीन किलोमीटर दूर हनुमानगढ़ी है| यहाँ एक पहाड़ी पर हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर बना हुआ है| यह जगह समुद्र तल से 1951 मीटर की ऊंचाई पर है| इस जगह का वातावरण बहुत शांत और मनमोहक है| शाम को यहाँ से सूर्यास्त का नजारा बहुत शानदार दिखाई देता है|
बारा पत्थर - यह जगह नैनीताल से 3.5 किलोमीटर है| इस जगह को हैगिंग राक्स भी कहा जाता है| यहाँ से बहुत खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं|

हनुमानगढ़ी मंदिर नैनीताल

Photo of Hanuman Garhi Mandir, Nainital by Dr. Yadwinder Singh

इसके अलावा नैनीताल के आसपास बहुत सारी जगहें है जैसे सातताल, भीमताल, रामगढ़, नौकुचिया ताल, मुक्तेश्वर, रामनगर आदि| नैनीताल और उसके आसपास देखने के लिए बहुत सारी जगहें है जिनको आप तीन चार दिन में आराम से घूम सकते हो
कैसे पहुंचे- नैनीताल आप बस मार्ग से ही जा सकते हो| दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार, बरेली आदि शहरों से आप बस मार्ग से नैनीताल पहुँच सकते हो| अपने वाहन से भी पहुँच सकते हो नैनीताल| यहाँ पहुंचने का नजदीकी रेलवे स्टेशन है काठगोदाम जो भारत के अलग अलग शहरों से रेल द्वारा जुड़ा हुआ है| नैनीताल में आपको हर बजट के होटल आदि मिल जाऐंगे|

नैनीताल

Photo of Nainital Bus Stand, Tallital by Dr. Yadwinder Singh

नैनीताल में घुमक्कड़

Photo of Nainital Bus Stand, Tallital by Dr. Yadwinder Singh