दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर एन्जॉय करें, क्रिसमस वीकेंड!

Tripoto
15th Dec 2020
Photo of दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर एन्जॉय करें, क्रिसमस वीकेंड! by Smita Yadav
Day 2

दिसंबर का महीना शुरु हो चुका है और क्रिसमस नज़दीक है। हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अभी से क्रिसमस के लिए प्लानिंग शुरु कर चुके है। क्योंकि क्रिसमस पर लोग सर्दी की छुट्टीयां एन्जॉय करने के लिए कहीं न कहीं घूमने जरूर जाते हैं। क्रिसमस महीने के आखिर में होता है, ऐसे में लोगों को छुट्टी एन्जॉय करने के लिए काफी समय भी मिल जाता है। लेकिन, इसके लिए सभी के मन में ये सवाल भी जरूर आता है कि आखिर क्रिसमस वीकेंड एन्जॉय करने के लिए कहां जाना चाहिए। ज्यादातर लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अपने आसपास के शहरों वाले ही डेस्टिनेशन पसंद करते हैं। क्योंकि आसपास जाने में न ही आपका ज्यादा टाइम बर्बाद होगा और न ही ज्यादा पैसे खर्च होंगे। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो हम आपकी इस परेशानी का हल निकाल देते हैं और आपको बताते हैं कि दिल्ली के आसपास वो कौन सी जगहें हैं जहां आप अपना क्रिसमस वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं वो भी बेहद कम बजट में, तो आइए जानते है।

जयपुर

Photo of दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर एन्जॉय करें, क्रिसमस वीकेंड! by Smita Yadav

दिल्ली से 278 किमी की दूरी पर स्थित जयपुर एक रंगीन शहर है, जो देश के कुछ सबसे खूबसूरत आकर्षक शहरों में से एक है। सिटी पैलेस से हवा महल तक, यहां की हर एक जगह ऐतिहासिक और खूबसूरत है। यहां भी आपको अच्छा और किफायती खाना मिलेगा। साथ ही यहां आप ढेर सारी मनपसंद चीजों की शॉपिंग भी कर सकते हैं। और आप क्रिसमस को भी एन्जॉय कर सकते है।

मसूरी

Photo of दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर एन्जॉय करें, क्रिसमस वीकेंड! by Smita Yadav
Day 1

सर्दियों के मौसम के लिए पहाड़ों की रानी यानि मसूरी एक बेहद खूबसूरत जगह है। मसूरी, दिल्ली के आसपास के सबसे अच्छे डेस्टिनेशन में से एक है। सर्दियों की सुबह और पहाड़ों का मनमोहक दृश्य आपको बहुत पसंद आएगा। मसूरी, दिल्ली से लगभग 275 किमी दूर है और सड़क मार्ग से आप लगभग 6 घंटे में पहुँच सकते हैं। अब मैं खुद के हिसाब से बोलू तो ये दूरी कोई ज्यादा दूरी नहीं है। और आप यहां अपना क्रिसमस बेहतरीन अंदाज में माना सकते है।

आगरा

Photo of दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर एन्जॉय करें, क्रिसमस वीकेंड! by Smita Yadav

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली के नज़दीक आगरा जाना एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ये जगह ऐतिहासिक होने के साथ ही बेहद खूबसूरत भी है। साथ ही यहां आप बस, कैब या फिर अपनी खुद की गाड़ी से भी जा सकते हैं। घूमने के साथ ही आप लॉन्ग ड्राइव को भी मज़े से एन्जॉय करेंगे। यहां जाने के लिए आपका ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। दिल्ली से आगरा लगभग 230 किलोमीटर की दूरी पर है। खाने की बात की जाए तो, यह शहर अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। कम बजट में अच्छा खाना। तो इस प्रकार आपका क्रिसमस काम बजट में हो इसके पूरे आसार है।

नीमराना

Photo of दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर एन्जॉय करें, क्रिसमस वीकेंड! by Smita Yadav

अगर आप सच में ज्यादा दूर का सफर नहीं करना चाहते हैं, तो नीमराना आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली से लगभग 125 किमी दूर स्थित, नीमराना के आसपास कई लोकप्रिय आकर्षण हैं नीमराना किले से सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान भी पास ही है। जिसका आकर्षण देखने योग्य है। तो आप यहां आकर जरूर अपना क्रिसमस सेलब्रेट करें।

जिम कॉर्बेट

Photo of दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर एन्जॉय करें, क्रिसमस वीकेंड! by Smita Yadav

भारत के सबसे पुराने वन्यजीव अभयारण्यों में से एक जिम कॉर्बेट भी काफी खूबसूरत और दिलचस्प जगह है। यहां हरे भरे जंगल और ढेर सारी पशु-पक्षी आपको देखने को मिलेंगे। जिम कॉर्बेट, दिल्ली से लगभग 255 किमी दूर है। तो ये भी काफी बेहरतीन ऑप्शन है आपके क्रिसमस को यादगार बनाने का।

क्या आप भी अपना क्रिसमस वीकेंड इन बेहतरीन जगहों पर सेलिब्रेट करना चाहते है, अगर हां! तो अपना अनुभव शेयर करनें के लिए यहां क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।