2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना

Tripoto
6th Dec 2021
Photo of 2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना by Smita Yadav
Day 1

साल 2021 को खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचें हैं, चिंता मत करिए हम आपसे ये नहीं पूछने वाले कि आपका अगले साल के लिए क्या संकल्प है, क्योंकि इंसान सोचता कुछ हैं लेकिन होता कुछ है। खैर, अगर हम आपसे कहें कि इस साल के खत्म होते-होते यहाँ हम आपके लिए भारत की कुछ बेस्ट जगहें लेकर आएं हैं, जहाँ आप खूब सारी मस्ती अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ कर सकते हैं, तब आप क्या करेंगे? तो दोस्तों, करना कुछ नहीं है, घूमने के लिए अपने करीबियों को फोन करिए और एक बेहतरीन यात्रा की तैयारियों में लग जाइए। लेकिन सबसे पहले यहाँ के कुछ जगहों के बारे में सुनते जाइए। ताकि आप अपना ट्रिप आसानी से प्लान कर सकें।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

Photo of 2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना by Smita Yadav

साल के आखिर में हिल स्टेशन बेहद ही खूबसूरत लगते हैं, क्योंकि यहाँ गिरने वाली बर्फ़ें पहाड़ों पर एक चादर की तरह बिछ जाती हैं। मनाली कई विरासत स्थलों, प्राचीन मंदिरों, साहसिक खेलों और प्राकृतिक सुंदरता का घर है। आप चाहे आराम करने के लिए अपना वीकेंड मनाने यहाँ आएं हैं या फिर एडवेंचर का भरपूर मजा लेने के लिए, आपको यहाँ सब कुछ देखने को मिल जाएगा।

लैंसडाउन, उत्तराखंड

Photo of 2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना by Smita Yadav

साल के खत्म होते-होते एक अच्छी जगह घूमने के लिए लैंसडाउन आपके लिए एक परफेक्ट जगह है। ये शांत और खूबसूरत जगह, भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में गिनी जाती है, लेकिन हाँ जा रहे हैं, तो अकेले प्लान बनाने की बजाए दोस्तों के साथ यहाँ घूमने की प्लानिंग करें। लैंसडाउन अपने प्राचीन मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ की ट्रैकिंग, कैम्पिंग और बोटिंग कुछ लोकप्रिय एक्टिविटीज हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

Photo of 2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना by Smita Yadav

साफ आसमान, प्राचीन बीचेस और टेस्टी सी फूड, अंडमान और निकोबार की खासियतों में गिने जाते हैं। यहाँ मौसम हमेशा सुहावना रहता है, साथ ही यहाँ के शानदार दृश्यों और मजेदार एक्टिविटीज के लिए हर कोई दीवाना है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, इस शांत जगह में सभी के लिए कुछ न कुछ है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

Photo of 2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना by Smita Yadav

जब भी हम ऋषिकेश के बारे में बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में शानदार मंदिर, खूबसूरत वास्तुकला, योग आश्रम और एडवेंचर से जुड़ी चीजें दिखाई देने लगती हैं। आप यहाँ के घाट और होने वाली आरती में शामिल हो सकते हैं, साथ ही किसी आश्रम में जाकर आराम कर सकते हैं या यहाँ की रोमांचकारी गतिविधि जैसे रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं।

माउंट आबू, राजस्थान

Photo of 2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना by Smita Yadav

माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, लेकिन अकेला होने के बाद भी इसने अपनी छाप हर ट्रैवलर के ऊपर छोड़ी हुई है। माउंट आबू अपनी खूबसूरत जगहों के लिए तो प्रसिद्ध है ही, लेकिन यहाँ के वन्यजीव अभयारण्य को भी एक बार आपको जरूर देखना चाहिए। शहर झिलमिलाती झीलों, प्राचीन किलों, राजसी मंदिरों और इतिहास को दर्शाने वाले महलों से सुसज्जित है।

मुन्नार, केरल

Photo of 2021 के जाते-जाते भारत की इन जगहों को भी कर लें एक बार एक्सप्लोर, जहाँ घूमने का आनंद भी होगा दुगुना by Smita Yadav

भारत का एक और स्वर्ग अपनी खूबसूरती से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। मुन्नार देश के सबसे लोकप्रिय वीकेंड गेटवे में से एक है। यह शहर अपने हरे भरे जंगलों, सुंदर घाटियों, लुभावने दृश्यों और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यदि आप एक रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो मुन्नार आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।