कुदरत की खूबसूरती से भरे 10 हिल स्टेशन, जो हिमालय में नहीं हैं

Tripoto
Photo of कुदरत की खूबसूरती से भरे 10 हिल स्टेशन, जो हिमालय में नहीं हैं by Rishabh Dev

हम में से कई लोग अक्सर सोशल मीडिया पर डालते हैं कि माउंटैन कॉलिंग, पहाड़ बुला रहा है। जब भी हम पहाड़ के बारे में सोचते हैं तो कौन-कौन सी जगह जेहन में याद आती हैं? उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश। मैं सोचता हूं कि सिर्फ उत्तराखंड और हिमाचल के ही पहाड़ बुलाते हैं। भारत में तो हिमालय के अलावा भी पहाड़ हैं लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ इन दो राज्यों की ओर जाता है। तभी तो यहाँ लोगों की भीड़भाड़ बनी रहती है। इसलिए अब जरूरत है ऐसे पहाड़ों को एक्सप्लोर करने की जो हिमालय में नहीं है। हमने ऐसे ही कुछ हिल स्टेशन की लिस्ट बनाई है जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

1. सापुतारा

अगर आप हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से दूरी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सापुतारा बिल्कुल परफेक्ट है। खूबसूरत नजारों से भरी सहयाद्रि रेंज इस हिल स्टेशन को शानदार बनाती है। खूबसूरत और हरे-भरे पहाड़ देखकर किसी का भी दिल खुश हो उठेगा। यहाँ पर आदिवासी जनजाति भी रहती हैं जिनके बारे में भी आप जान सकते हैं। आपको सापुतारा हिल स्टेशन की यात्रा एक बार जरूर करनी चाहिए।

2. पचमढ़ी

मध्य प्रदेश का पचमढ़ी हिल स्टेशन घूमने वालों के लिए एक तोहफा है। पचमढ़ी को यूनेस्को ने बायोस्फेयर रिजर्व की लिस्ट में रखा है। मध्य प्रदेश का ये इकलौता हिल स्टेशन है। पचमढ़ी को सापुतारा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। ये घाटी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। यहाँ की हरियाली और शानदार नजारे इस जगह को जन्नत बनाते हैं। यहाँ पर आप जीप सफारी और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

3. दरिंगबाड़ी

अगर आप सही तरह से खोजेंगे तो भारत में हिमाचल प्रदेश जैसे खूबसूरत पहाड़ कई जगहों पर हैं। उनमें से एक है उड़ीसा का दरिंगबाड़ी। कंधामाल जिल में स्थित दरिंगबाड़ी कों उड़ीसा के कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र तल से 3,000 फीट की उंचाई पर स्थित दरिंगबाड़ी चारों तरफ से चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। उड़ीसा की ये इकलौती जगह है जहाँ स्नोफॉल होती है। हरी-भरी ये घाटी घूमने के लिए एकदम सही जगह है।

4. नेतरहाट

नेतारहाट झारखंड का सीक्रेट हिल स्टेशन है। इस खूबसूरत जगह के बारे में कम लोगों को पता है। इस वजह से यहाँ भीड़ भी कम ही है जो आपके लिए तो अच्छा है। आप सुकून से इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। समुद्र तल से 3,700 फीट की उंचाई पर स्थित नेतारहाट को छोटानगर की रानी भी कहा जाता है। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर शांति के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो नेतारहाट बिल्कुल सही जगह है।

5. माउंट आबू

राजस्थान अपनी वैभवता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ के हर शहर, कस्बे में आपको राजा-महाराजाओं के किले मिल जाएंगे। इन सबके अलावा राजस्थान में एक हिल स्टेशन भी है, माउंट आबू। माउंट आबू राजस्थान और गुजरात के बॉर्ड पर स्थित है। अरावली पहाड़ी से घिरे माउंट आबू में नक्की लेक, सनसेट प्वाइंट और दिलवाड़ा मंदिर है। राजस्थाप के इस हिल स्टेशन पर आप ट्रेकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं।

6. वायनाड

साउथ इंडिया में तमाम खूबसूरत हिल स्टेशन है। कुछ बहुत फेमस हैं तो कई खूबसूरत हिल स्टेशन ऐसे हैं जिनके बारे में कम लोगों को पता है। केरल के वायनाड के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये हिल स्टेशन अपने मनमोहक नजारों के लिए जाना जाता है। अगर आपको एडचवेंचर पसंद है तो ये जगह आपके लिए ही बनी हैं। वायनाड में कई शानदार ट्रेक हैं जिनको किया जा सकता है।

7. शिलॉन्ग

शिलॉन्ग भारत की सबसे फेमस जगहों में से एक है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। मानसून के दिनों में ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। उस मौसम में चारों तरफ फैली हरियाली देखकर आपको लगेगा किसी और ही दुनिया में आ गए हैं। आप यहाँ वाटरफॉल भी देख सकते हैं। शिलॉन्ग में आपको लोगों को भीड़ तो मिलेगी लेकिन शोर से दूर रहेंगे।

8. मुन्नार

केरल भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहाँ आपको जगह-जगह पर हिल स्टेशन हैं। उन्हीं सुंदर और मन मोहक हिल स्टेशन है, मुन्नार। हर घूमने वाला एक बार मुन्नार जरूर जाना चाहता है। मुन्नार की प्रकृति में एक अलग प्रकार का जादू है। यहाँ से आपका लौटने का मन नहीं करेगा। समुद्र तल से 6,000 फीट की उंचाई पर स्थित मुन्नार का जादू हर किसी को अपनी ओर खींच ही लेता है।

9. लोनावाला

मुंबई और पुणे वालों के लिए लोनावाला किसी हिमाचल प्रदेश से कम नहीं है। मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित लोनावाना वीकेंड पर जाने के लिए परफेक्ट जगह है। यहाँ दूर-दूर तक आपको हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। पहाड़ की खूबसूरती देखने के बाद मुंबई आपको बुरा नहीं लगेगा। मुंबई की सारी खामियां ये जगह दूर कर देगी। अगर आप मुंबई या पुणे जाते हैं तो लोनावाला जाने का प्लान जरूर बनाएं।

10. कोडाईकनाल

तमिलनाडु का कोडाईनाल अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। खूबसूरत जंगलों से घिरी इस जगह पर लेक और झरने भी हैं जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आप यहाँ पर नाइट सफारी भी कर सकते हैं। तमिलनाडु का ये हिल स्टेशन मानसून और सर्दियों में घूमना चाहिए।

क्या आपने इन हिल स्टेशनों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

इसे भी अवश्य पढ़ें: दुदुमा झरने

More By This Author

Further Reads