अगर पार्टनर संग हैं कही घूमने का प्लान, तो एक बार हिमाचल के रोहडू हिल स्टेशन ज़रूर जाएं

Tripoto
28th May 2022
Photo of अगर पार्टनर संग हैं कही घूमने का प्लान, तो एक बार हिमाचल के रोहडू हिल स्टेशन ज़रूर जाएं by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, अगर आप भी इतनी गर्मी में किसी हसीन वादियों का और ठंडी जगह का प्लान बना रहे हैं तो इस पर अपनी फैमिली के साथ रोहड़ू घूमने जरूर जाए। गर्मियों में सभी अपने फैमिली या दोस्तों के साथ ठंडी जगह पर जाने का सोचते हैं फिर चाहे वह हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की बेहतरीन जगह जो टूरिस्ट प्लेसिस की लिस्ट में सबसे ऊपर है आज मैं आपको रोहड़ू हिल स्टेशन की बेहतरीन जगहों के बारे में अवगत कर आऊंगी जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ जाकर यह गीत जरूर गुनगुन आएंगे ये हसीं वादियां ये खुला आसमां आ गए हम कहाँ। इस आर्टिकल में हम आपको रोहडू हिल स्टेशन की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आप भी दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

रोहडू हिल स्टेशन की वह जगह है जहाँ आप गर्मी में जाकर वादियों का लुफ्त उठा सकते हैं:-

1.पब्बर घाटी

Photo of अगर पार्टनर संग हैं कही घूमने का प्लान, तो एक बार हिमाचल के रोहडू हिल स्टेशन ज़रूर जाएं by Smita Yadav

पब्बर घाटी पहाड़ों, झीलों और नदियों के बीच स्थित है, जो कि यहाँ की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। रोहडू में घूमने और ट्रेकिंग करने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह अगर कोई हैं तो वह पब्बर घाटी है। अगर आप भी एडवेंचर के शौक़ीन है तो फिर आपको यहाँ एकबार ज़रूर आना चाहिए। यहाँ पर आप ट्रेकिंग करते हुए फेमस चंद्रनाहन झील भी घूमने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों, आपको बता दूं कि पब्बर घाटी में मौजूद पब्बर नदी भी सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। इस नदी में आपको कई सैलानी मछली पकड़ते हुए भी नज़र आ जाएंगे। फ़ोटोग्राफ़रों के लिहाज़ से भी यह जगह बहुत खूबसूरत है। यह जगह ट्रेकिंग के लिए भी लोकप्रिय है अगर आपको फोटोग्राफी का शौक हैं तो यहाँ की खूबसूरती आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

2. हरकोटी

Photo of अगर पार्टनर संग हैं कही घूमने का प्लान, तो एक बार हिमाचल के रोहडू हिल स्टेशन ज़रूर जाएं by Smita Yadav

हटकोटी, रोहडू का एक पवित्र स्थल है। जो कि पहाड़ों के बीच ये स्थल घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। आपको बता दें कि ये जगह शिमला से लगभग 105 किमी की दूरी पर मौजूद है। दोस्तों, इस जगह के बारे में कहा जाता है कि भगवान शिव और उनकी पत्नी, देवी पार्वती, के बीच एक वादा हुआ था और वो दोनों ही यहाँ कुछ देर रुके भी थें। साथ ही दोनों ने यहाँ कुछ समय बिताया था। इस जगह एक नदी भी मौजूद है जिसके बारे में कई पौराणिक कथा भी है।

3. सुनपुरी हिल्स

Photo of अगर पार्टनर संग हैं कही घूमने का प्लान, तो एक बार हिमाचल के रोहडू हिल स्टेशन ज़रूर जाएं by Smita Yadav

आपको बता दूं दोस्तों कि यह जगह अर्धनारीश्वर के नाम से जाना जाता है पुरानी कथाओं के अनुसार, इस जगह का निर्माण पांडवों ने किया था। खूबसूरत वादियां, हरियाली, ठंडी हवा, यहाँ के वातावरण को और भी खुशनुमा बनाती हैं। दोस्तों, सुनपुरी हिल्स के आसपास ऐसे कई प्राचीन मंदिर भी मौजूद हैं जहाँ आप घूमने जा सकते हैं।

4. चांशल रेंज

Photo of अगर पार्टनर संग हैं कही घूमने का प्लान, तो एक बार हिमाचल के रोहडू हिल स्टेशन ज़रूर जाएं by Smita Yadav

चांशल रेंज समुद्र तट से लगभग 4000 से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। चांशल रेंज अपनी रोमांचक गंतव्य के लिए जाना जाता है। जो रोमांचक कार्यों को करना पसंद करते हैं उन सैलानियों के लिए यह एक विशेष जगह है जिसे सैलानी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह जगह सर्दियों में बंद रहती है और अक्टूबर महीने के बीच पर्यटकों के लिए खुली रहती है। ऐसे में अगर आप चांशल रेंज घूमने जाना चाहते हो तो भारी सर्दी से पहले ही घूम आएं।

रोहडू जानें का सबसे अच्छा समय

रोहडू का मौसम सर्दियों को छोड़कर साल भर मध्यम रहता है। सर्दियों में यहाँ का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। ऐसे में जो पर्यटक सर्दियों में रोहडू का दौरा करना चाहते हों, उन्हें अपने साथ भारी ऊनी कपड़े ले जाने चाहिए। वहीं गर्मियों के मौसम में इस जगह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। रोहडू में मानसून के दौरान अनियमित वर्षा होती है, इसलिए यात्रियों को बारिश से बचने के लिए उपयुक्त साधन ले जाने की सलाह दी जाती है। यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च और नवंबर के बीच है।

कैसे पहुंचें रोहडू?

दोस्तों, अगर आपको रोहडू आना हैं तो आप शिमला से बस से 115 किलोमीटर दूर रोहड़ू तक बिना किसी दिक्कत के आसानी से आ सकते हैं। रोहड़ू से सबसे नजदीकी बड़ा रेलवे स्टेशन लगभग 165 किलोमीटर दूर कालका में है। कालका तक ब्रॉड गैज लाइन बिछी है। कालका से शिमला के लिए टॉय ट्रेन चलती है, जो नैरो गेज लाइन है। रोहड़ू से निकटतम बड़ा हवाई अड्डा लगभग 220 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ में है। पर्यटक चंडीगढ़ एयरपोर्ट या दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा तक आ सकते हैं। रोहडू से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा की दूरी लगभग 129 किलोमीटर है। आप चाहें तो कैब या खुद की गाड़ी से भी यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं। इस प्रकार आपको यहाँ आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads