सिक्किम के सबसे खूबसूरत पहाड़! जहाँ से दिखता है स्वर्ग-सा प्यारा नजारा

Tripoto
Photo of सिक्किम के सबसे खूबसूरत पहाड़! जहाँ से दिखता है स्वर्ग-सा प्यारा नजारा by Rishabh Dev

हम जब पहाड़ों के बारे में सोचते हैं तो हमारे जेहन में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश आता है। वजह है कि हम ज्यादातर इन दो राज्यों में ही पहाड़ देखने के लिए जाते हैं लेकिन सिर्फ यहीं पहाड़ हैं, ऐसा तो नहीं है। पूर्वोत्तर में भी बेहद खूबसूरत और खतरनाक पहाड़ हैं। यहाँ के पहाड़ों को देखकर आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

करामात अली करामत की वो लाइन है न, पहाड़ जो खड़ा हुआ था ख्वाब-सा ख्याल सा, बिखर गया है रास्ते में गर्द-ए-माह-ओ-साल सा। अगर आप पहाड़ जैसे ख्यालों और ख्वाबों की दुनिया में जाना चाहते हैं तो आपको नाॅर्थ ईस्ट में भी सिक्किम जाना चाहिए।

Photo of सिक्किम के सबसे खूबसूरत पहाड़! जहाँ से दिखता है स्वर्ग-सा प्यारा नजारा 1/3 by Rishabh Dev

सिक्किम पहाड़ों की एक अलग ही दुनिया है। यहाँ चारों तरफ बर्फ और हरियाली-सी ढंकी वादियां हैं। सिक्किम के नजारों को देखकर आपको लगेगा कि किसी ने चारों ओर कैनवास पर पैंटिंग उकेर दी है। ये पहाड़ किसी कुदरत के करिश्मे से कम नहीं है। पहाड़ों वाले इन नजारों को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। इन पहाड़ों से सिक्किम के सबसे खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। हर घुमक्कड़ को सिक्किम के इन पहाड़ों में एक बार जरूर जाना चाहिए। तो चलिए सिक्किम के पहाड़ों की सैर पर चलते हैं।

1- माउंट पंदिम

सिक्किम के सबसे उंचे पहाड़ों में से एक है, माउंट पंदिम। समुद्र तल से 22 हजार फुट की उंचाई पर स्थित इस पहाड़ की खूबसूरती आपको रोमांचित कर देगी। जोंगरी से गोएचा ला ट्रेक में माउंट पंदिम पहाड़ दिखाई देता है। माउंट पंदिम पहाड़ से कई ऐसे ट्रेक हैं जहाँ ट्रेकिंग की जा सकती है। अगर आपको उंचे पहाड़ों पर ट्रेकिंग करना पसंद है तो आपको इन पहाड़ों में ट्रेकिंग जरूर करनी चाहिए। माउंट पंदिम से सिक्किम के सबसे खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। सिक्किम आएं तो आपको एक बार जरूर माउंट पंदिम पहाड़ को देखना चाहिए।

2- फ्रे पीक

सिक्किम की फ्रे पीक सबसे खूबसूरत और कठिनाई वाले पहाड़ों के लिए जाना जाता है। ये चोटी दूर से जितनी खूबसूरत दिखाई देती है, उस पर चढ़ना उतना ही कठिन है। जो अक्सर पहाड़ों में राॅक क्लाइंबिंग करते रहते हैं, वही फ्रे पीक पर जाने का खतरा मोल लेते हैं। बर्फ से ढंकी फ्रे पीक के पास राथोंग, कोकथांग और माउंट कब्रू है। समुद्र तल से 5 हजार 889 मीटर की उंचाई पर स्थित फ्रे पीक सिक्किम के सबसे खूबसूरत पहाड़ों में से एक है। आप सिक्किम आएं तो एक बार जरूर इस चोटी को अपने आंखों के कैमरे में कैद करें।

3- माउंट कबरू

सिक्किम वादियों वाला प्रदेश है। यहाँ आपको चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ हैं। जिनकी खूबसूरती देखकर आप बोर नहीं होंगे। ये पहाड़ हर पल आपको कुछ ऐसा दिखा देंगे कि आप हैरान हो उठेंगे। समुद्र तल से 25 हजार फीट की उंचाई पर स्थित माउंट कबरू अपने ऐसे ही हैरान करने वाले नजारों के लिए जाना जाता है। पहाड़ की स्थिरता कभी-कभी आपको खुश कर देगी। माउंट कबरू से सिक्किम के जोंगरी से साफ साफ दिखाई देने वाला ये पहाड़ सचमुच में बेहद सुंदर लगता है। क्योंकि सिक्किम से हिमालय की दूरी बहुत कम है इसलिए यहाँ से कई सारे रोमांचक पहाड़ों को देखा जा सकता है।

4- माउंट जोपुनो

कंचनजंगा नेशनल पार्क के पास वाले इस पहाड़ को सिक्किम के सबसे रोमांचक पहाड़ों में गिना जाता है। ये पहाड़ माउंट टेंचेंखांग के पास है। सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में स्थित ये पहाड़ पर्वतारोहियों को खूब पसंद आता है। इस पहाड़ को देखने के लिए केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से लोग आते हैं। यदि आप सिक्किम के पहाड़ों की भव्यता देखना चाहते हैं तो आपको माउंट जोपुनो देखने का प्लान बनाना चाहिए। इस पहाड़ की प्राकृतिक छटा और ठंडी हवा हर घुमक्कड़ को बहुत पसंद आएगी। गोइचा ला, ठांगसिंग और युक्सोम जैसे रोमांचक रास्तों से होकर आप माउंट जोपुनो आ सकते हैं। कुल मिलाकर अगर आपको प्रकृति और पहाड़ों से लगाव है तो आपको यहाँ आना चाहिए।

5- माउंट ब्रमखांगसे

सिक्किम के इस पहाड़ को पर्वतारोहण के लिए आसान चढ़ाई कहा जाता है। इसलिए यदि आपको माउंटेनियरिंग का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं भी है उसके बावजूद आप इस पहाड़ पर चढ़ाई कर सकते हैं। माउंट ब्रमखांगसे तक जाने वाला रास्ता घने जंगल और हरे-भरे बुग्यालों से होकर गुजरता है जिसको देखकर आपको सारी थकान छूमंतर हो जाएगी। पहाड़ के ऊपर पहुँचने के बाद का नजर बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला होता है। दूर तक फैले पहाड़ और उनकी बर्फीली चोटियों को देखकर आपका दिल खुश हो जाना लगभग तय है। युमथांग घाटी के पास स्थित ये पहाड़ नॉर्थ सिक्किम में ट्रेक करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है।

6- सिनिओलचु

क्या आप विश्व की सबसे ऊंची बर्फीली छोटी के बारे में जानते हैं? अगर आपको नहीं पता है तो बता दें माउंट सिनिओलचु को विश्व की सबसे ऊंची बर्फीली छोटी घोषित किया जा चुका है। 23,000 फुट की ऊंचाई वाले इस पहाड़ पर भारतीय से लेकर जर्मन तक कई पर्वतारोहण चढ़ाई कर चुके हैं। पहाड़ों को देखना कितना प्यारा होता है ये आपको इस पहाड़ को देखकर पता चलेगा। सिक्किम के महत्वपूर्ण पहाड़ों में गिना जाने वाले इस पहाड़ से दिखाई देने वाले नजारे भी उतने ही मोहक हैं जितना कि ये पहाड़ खुद है। इसके अलावा अगर आपको फोटोग्राफी करना पसंद है तब तो ये पहाड़ आपको और भी ज्यादा पसंद आएगा।

7- माउंट टेंचेंखांग

सिक्किम के माउंट टेंचेंखांग को राज्य की विरासत कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप सिक्किम में पहाड़ों की यात्रा करने निकलेंगे तो सबसे पहले आपको इसी पहाड़ के दर्शन होंगे। केवल यही नहीं सरकार ने भी इस पहाड़ को ट्रेकिंग डेस्टिनेशन होने का दर्जा दे दिया है। ये पहाड़ सिक्किम की पहाड़ी खूबसूरती, रिच बायोडायवर्सिटी और सुरम्य झीलों के लिए आइना जैसा है। माउंट टेंचेंखांग को हमेशा से इसकी बेशुमार खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कई पर्वतारोहियों की पसंद बन चुका ये पहाड़ अपनी ऊंची चोटी के लिए जाना जाता है।

क्या आप सिक्किम की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।