उड़ीसा के ये हिल स्टेशन, आपकी घुमक्कड़ी में लगा देंगे चार चांद

Tripoto
Photo of उड़ीसा के ये हिल स्टेशन, आपकी घुमक्कड़ी में लगा देंगे चार चांद by Musafir Rishabh

भारत का हर राज्य अपनी अलग प्रकार की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लोग उसी खूबसरूती के लिए वहाँ जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कोई जगह किसी एक चीज के लिए फेमस होती है और बाकी चीजें नजरंदाज होने लगती हैं। ऐसा ही कुछ उड़ीसा के साथ भी है। उड़ीसा अपने खूबसूरत समुद्र तट और मंदिरों के लिए जाना जाता है। क्या आपको पता है उड़ीसा में खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं? शायद आपने उड़ीसा के कश्मीर के बारे में सुना हो लेकिन इसके अलावा भी बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। ये हिल स्टेशन आपके उड़ीसा के सफर में चार चांद लगा देंगे।

1. दरिंगबाड़ी

ये हिल उड़ीसा का सबसे फेमस हिल स्टेशन है। दरिंगबाड़ी का उड़ीसा का कश्मीर भी कहा जाता है। हरे-भरे पहाड़ों से घिरे इस हिल स्टेशन में चीड़ के पेड़ बहुत हैं। इसके अलावा कई झरने भी हैं जो इस शांत जगह को और भी सुंदर बना देते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको ये जगह बहुत पसंद आएगी। यहाँ पर आपको स्थानीय चाय और कॉफी का मजा भी ले सकते हैं। दरिंगबाड़ी हिल स्टेशन पर आप कैंपिंग, ट्रेकिंग, जंगल सफारी और बर्ड वॉचिंग भी कर सकते हैं। पहाड़ी की ऊँची जगह से डूबते सूरज के नजारे को कोई पागल ही होगा जो नहीं देखना चाहेगा।

2. महेन्द्रगिरी

महेन्द्रगिरी को भारतीय का दूसरी सबसे ऊँची चोटी के लिए जाना जाता है। ये हिल स्टेशन अपनी कई पौराणिक कथाओं की वजह से भी फेमस है। जब आप हरे-भरे पहाड़ों के उपर से बादलों को तैरते हुए देखोगे तो इससे खूबसूरत आपको कुछ और नहीं लगेगा। प्रकृति प्रेमियों को महेन्द्रगिरी की खूबसूरती जरूर पसंद आएगी। हस हरियाली के बीच कई मंदिर भी हैं जिनको आन देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ पर जंगल सफारी और ट्रेकिंग कर सकते हैं। आपको एक बार उड़ीसा के इस हिल स्टेशन की सैर जरूर करनी चाहिए।

3. तपतापानी

उड़ीसा अपनी मौलिक संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। शहरों में ये संस्कृति आपको कम दिखाई देती है लेकिन पहाड़ों में संस्कृति के बारे में अच्छे-से समझा जा सकता है। इसके लिए उड़ीसा का तपतापानी हिल स्टेशन बेस्ट है। चारों तरफ से पहाड़ और हरियाली से घिरा ये हिल स्टेशन खूबसूरती में किसी ये कम नहीं है। यहाँ आप आदिवासियों के बारे में अच्छे-से जान सकते हैं। आपको यहाँ के आदविासी गाँवों की सैर तो करनी ही चाहिए। इसके अलावा आप यहाँ पर वाटरफॉल को भी देख सकते हैं।

4. ढेंकानाल

ढेंकानाल उड़ीसा के सबसे पुराने कस्बों में से एक है। राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 100 किमी. दूर स्थित ढेंकानाल चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस जगह को अपने घने जंगलों के लिए जाना जाता है। इन जंगलों में टाइगर और हाथी बहुत पाए जाते हैं। ढेंकानाल की खूबसूरती देखकर आपको उड़ीसा और भी खूबसूरत लगने लगेगा। जंगल और नदियों के साथ-साथ यहाँ पर कई मंदिर भी हैं जिनको देखा जा सकता है। यहाँ पर हर साल हजारों पर्यटक कुछ वक्त बिताने के लिए आते हैं। आपको भी एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए।

5. देउली

अगर आपको रॉक कट पहाड़ियों के बारे में बिल्कुल भी आइडिया नहीं है तो आपको उड़ीसा के देउली जरूर आना चाहिए। ये हिल स्टेशन आपको इतिहास के गलियारों में ले जाएगा। यहाँ पर कई पहाड़ों से काटकर कुछ स्तूप बनाए गए हैं जिनके अब सिर्फ अवशेष रह गए हैं। पहाड़ और हरियाली के बीच इस जगह को देखना आपके लिए एक अलग अनुभव होगा। आप यहाँ के इन अवशेषों को तो देख ही सकते हैं, इसके अलावा गोकर्णेश्वर मंदिर भी देख सकते हैं।

6. चन्द्रगिरी

उड़ीसा में महेन्द्रगिरी हिल स्टेशन तो खूबसूरत है ही इसके अलावा एक और प्यारा-सा हिल स्टेशन है चन्द्रगिरी। उड़ीसा के गजपति जिले में स्थित चन्द्रगिरी अपनी तिब्बती कल्चर के लिए मशहूर है। यहाँ पर कई मोनेस्ट्रीज हैं जिस वजह से इस हिल स्टेशन को मिनी तिब्बत भी कहा जाता है। पहाड़ों के बीच अगर आपको शांति और सुकून का एहसास करना हो तो चन्द्रगिरी इसके लिए अच्छी जगह है। यहाँ पर तिब्बती कॉलोनी और मार्केट भी घूम सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको रोमांच पसंद है तो ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। आपको एक बार उड़ीसा के मिनी तिब्बत चन्द्रगिरी तो आना ही चाहिए।

7. मलायागिरी

अगर किसी हिल स्टेशन पर एक वाटरफॉल होता है तभी उसे देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं। वो जगह फेमस हो जाती है। सोचिए अगर किसी हिल स्टेशन पर बहुत सारे झरने हों तो वो जगह कितनी खूबसूरत होगी। उड़ीसा का ऐसा ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, मलायागिरी। यहाँ पर देखने के लिए कई झरने हैं जो आपके सफर को और भी खूबसूरत बना देंगे। उड़ीसा की असली खूबसूरती आपको मलायागिरी हिल स्टेशन पर देखने को मिलेगी।

क्या आपने उड़ीसा की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।