TAJMAHAL - AGREA ~ आगरा का ताजमहल ~

Tripoto

पूरी दुनियाँ को आकर्षित करने वाला ताजमहल एक सुंदर पर्यटक स्थल है |

ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है | ताजमहल, आगरा में यमुना नदी के दक्षिणी किनारे पर बना है | इसे 1632 में मुग़ल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में बनवाया था | ताजमहल का असली नाम रौज़ा-ए-मुनव्वर है,रौज़ा-ए-मुनव्वर का मतलब है जगमगाता हुआ मकबरा |

यह एक विश्व की सुंदरतम धरोहर में से एक स्थल माना जाता है | आईए जानते हैं ताजमहल के बारे में कुछ रोचक बातें ____

ताजमहल की वास्तुकला ---

ताजमहल की वास्तुकला बहुत ही शानदार है और इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है | ताजमहल सफ़ेद संगमरमर से बना है | वहाँ जाने वाले पर्यटकों का कहना है कि दिन में कई बार इसका रंग बदलता है | जब इस पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो यह पीले रंग का हो जाता है | शाम होते ही यह नीले रंग का दिखाई देने लगता है | ताजमहल एक बहुत खूबसूरत स्‍मारक है। इसे केवल पर्यटन स्‍थल के रूप में देखना सही नहीं, बल्कि यह वो इमारत है, जो मुगल काल का प्रतिनिधित्व करती है। ताजमहल इतना सुंदर है, कि इसे देखते ही लोगों को इससे प्‍यार हो जाता है। यही वजह है कि हर साल लाखों की संख्या में यहाँ लोग इस अद्भुत स्‍मारक को देखने के लिए आगरा पहुंचते हैं। प्रतिदिन ताजमहल को देखने की बहुत लंबी कतार लगती है |

बताया जाता है कि ताजमहल के निर्माण में 20 हज़ार मज़दूरों ने काम किया था | ताजमहल और रायल गेट पर हुई कैलीग्राफ़ी का काम फारस के अमानत खान और मुहम्मद खान ने किया था | दिल्ली के अब्दुल्ला, बल्ख के मुहम्मद सज्जन, मुल्तान के शकरुल्ला राजमिस्त्री और बल्देव दास, अमीर अली और मुल्तान के रोशन खान ने ताजमहल में फूलों की नक्काशी की थी |

Photo of TAJMAHAL - AGREA ~ आगरा का ताजमहल ~ by भ्रमणिका (The Voyager)

आगरा के ताजमहल के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य है जो सभी लोगों को जानकारी नहीं रहती है ---आगरा का ताजमहल पर समय समय पर अनेक आयोजन भी कराए जाते हैं | रात के समय में अपनी अद्वितीयता और सुंदरता का अनुभव कराता है और पर्यटकों को यादगार अनुभव प्रदान करता है।

रविवारी उजाला: रविवार को, ताजमहल के समीप, रात के समय, ताजमहल को प्रकाशित किया जाता है। यह उपलब्धता समय-समय पर परिवर्तित होती रहती है, इसलिए यह आगरा के पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय आकर्षण है।

पूर्णिमा की रात का दृश्य: पूर्णिमा की रात, जब चाँदनी ताजमहल के ऊपर चमकती है, तो ताजमहल का दृश्य अत्यंत रोमांचकारी होता है।

संगीत समारोह: यहाँ पर कई बार स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीत समारोह भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत का आनंद लिया जा सकता है।

प्रकाश की तारीखें: विशेष तारीखों पर, जैसे कि ताजमहल के निर्माण दिवस, ईद, नए साल के दिन, आदि, ताजमहल को विशेष रूप से प्रकाशित किया जाता है, जो उत्सव की भावना को बढ़ाता है।

नाइट टूर्स: रात्रि में, ताजमहल के आसपास नाइट टूर्स भी उपलब्ध होते हैं, जिसमें अधिकांश क्षेत्र को प्रकाशित किया जाता है और पर्यटकों को ताजमहल की शानदार जगहों का आनंद लेने का मौका मिलता है।

Photo of TAJMAHAL - AGREA ~ आगरा का ताजमहल ~ by भ्रमणिका (The Voyager)

ताजमहल की खासियत ---

क्‍या आप जानते हैं ताजमहल दिन में कई बार अपना रंग बदलता है। ताजमहल सफेद संगमरमर से बना है, इसलिए जब इस पर सूरज की रोशनी पड़ती है तो यह पीले रंग का हो जाता है। वहीं शाम होते ही यह नीले रंग का दिखाई देने लगता है। यहाँ पर बहुत पेड़ पौधे हैं इसलिये यहाँ का वातावरण बहुत अच्छा रहता है | इसकी वास्तुकला, मार्बल सजावट अत्यंत सुंदर प्रीतित होती है। इसकी शिल्पकला और जालीदारी बेहद प्रशंसनीय है।

Photo of TAJMAHAL - AGREA ~ आगरा का ताजमहल ~ by भ्रमणिका (The Voyager)

ताजमहाल जाने का समय ---

ताजमहल का सबसे अच्छा समय सुबह के समय होता है। सुबह आने पर आपको भीड़ कम होती है और मौसम भी ठंडा और सुहावना होता है।

ताजमहाल देखने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी का महिना रहता है | वैसे तो पूरे साल आगरा का ताजमहल देखने जा सकते हैं | लेकिन गर्मियों में ताजमहल का पत्थर गरम हो जाता है और गर्मी भी बहुत ज्यादा होती है |आप वहाँ पहुँचकर पहले ही आगरा के स्थानीय पर्यटन आधिकारियों से सुनिश्चित करें कि क्या ताजमहल की देखभाल के किसी कारणवश आपकी यात्रा पर कोई प्रतिबंध टो नहीं लगेगा । वे आपको सब बात देंगे ताकि आपका दौरा अधिक सुखद और सावधानीपूर्वक हो।