वेस्टर्न घाट की 5 सबसे ऊँची चोटी, जहां से दिखाई देते हैं सबसे मनमोहक नजारे

Tripoto
Photo of वेस्टर्न घाट की 5 सबसे ऊँची चोटी, जहां से दिखाई देते हैं सबसे मनमोहक नजारे by Rishabh Dev

क्या आपको पहाड़ पसंद हैं? कल्पना कीजिए कि आप ऐसी जगह पर हैं जहां चारों तरफ़ दूर-दूर हरे-भरे पहाड़ दिखाई दे रहे हैं और घने जंगलों का दृश्य आपकी आँखों को सुकून दे रहा हो। ऐसा नजारा हर किसी को मोहित कर देता है। वैसे तो पहाड़ की बात करते हैं तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का ज़िक्र आ जाता है लेकिन आज हम आपको वेस्टर्न घाट की 5 सबसे ऊँची पहाड़ी चोटी के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां से दिखने वाला नजारा आपको और कहीं देखने को नहीं मिलेगा।

वेस्टर्न घाट की 5 सबसे ऊँची चोटी:

अनामुडी

अनामुडी वेस्टर्न घाट की सबसे ऊँची है। अनामुडी चोटी केरल के इडुक्की ज़िले में स्थित है। इस चोटी को दक्षिण का एवरेस्ट भी कहा जाता है। समुद्र तल से 2,695 मीटर की ऊँचाई पर स्थित अनामुडी को केरल का गर्व भी माना जाता है। अनामुडी का अर्थ हाथी का माथा होता है। यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इस चोटी पर सबसे बड़े एशियाई हाथी पाए जाते हैं। इस चोटी का ट्रेन करने के लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं। अगर आपको भी रोमांच पसंद है तो केरल की इस चोटी को देखने का प्लान बना सकते हैं।

2. मीसापुलिमाला चोटी

मीसापुलिमाला चोटी भी वेस्टर्न घाट की सबसे ऊँची चोटियों में से एक है। ये चोटी पश्चिमी घाट में केरल के इडुक्की ज़िले और तमिलनाडु के थेनी ज़िले की सीमा पर स्थित है। देखने में यह पहाड़ मूँछों वाले बाघ जैसा दिखाई देता है इसलिए इसे मीसापुलिमाला नाम दिया गया है। मीसापुलिमाला चोटी इस क्षेत्र की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। मीसापुलिमाला चोटी समुद्र तल से 2,640 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस चोटी तक पहुँचने का रास्ता बेहद सुंदर है।

3. डोडाबेट्टा

डोडाबेट्टा का शाब्दिक अर्थ है, विशाल पर्वत। डोडाबेट्टा चोटी नीलगिरी की सबसे ऊँची चोटी है। समुद्र तल से 2,373 मीटर की ऊँचाई पर स्थित डोडाबेट्टा पीक ऊटी बस टर्मिनल से लगभग 10 किमी. दूर है। तमिलनाडु में स्थित चोटी पर तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम द्वारा एक टेलीस्कोप हाउस स्थापित किया है जिससे सैलानियों को सुंदर-सुंदर नज़ारे देखने को मिल सकें। डोडाबेट्टा चोटी का ट्रेक ज़्यादा कठिन नहीं है। आपको कदम-कदम पर खूबसूरत दृश्य दिखाई देंगे।

4. कोलारीबेट्टा पीक

कोलारीबेट्टा चोटी पश्चिमी घाट की सबसे ऊँची चोटी में से एक है। कोलारीबेट्टा चोटी नीलगिरी के मुकुर्थी नेशनल पार्क में स्थित है। वेस्टर्न घाट की कोलारीबेट्टा पीक समुद्र तल से 8,629 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ आपको दूर-दूर तक पहाड़ और हरियाली देखने को मिलेगी। ऐसे सुंदर नजारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। अगर आपको पहाड़ पसंद हैं तो ये जगह भी पसंद आएगी।

5. कदिक्कडु पीक

Photo of वेस्टर्न घाट की 5 सबसे ऊँची चोटी, जहां से दिखाई देते हैं सबसे मनमोहक नजारे by Rishabh Dev

वेस्टर्न घाट की इस चोटी को हिमस्खलन पहाड़ी के रूप में भी माना जाता है। मुकुर्थी नेशनल पार्क में स्थित कदिक्कडु चोटी समुद्र तल से 8,497 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित है। ये चोटी इस क्षेत्र की सबसे ऊँची चोटियों में से एक है। ये शानदार पीक दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वेस्टर्न घाट में इन 5 सबसे ऊँची चोटियों के अलावा भी कई सारी चोटियाँ जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

क्या आपने वेस्टर्न घाट की चोटियों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।