शांति और सुकून चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल की इस खूबसूरत जगह का बनाएँ प्लान

Tripoto
Photo of शांति और सुकून चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल की इस खूबसूरत जगह का बनाएँ प्लान by Musafir Rishabh

यात्रा पर होना एक अलग एहसास है जिसे घर या ऑफिस में बैठकर महसूस नहीं किया जा सकता है। इसके लिए अपने बंधनों को तोड़कर बाहर निकलना होता है। घुमक्कड़ व्यक्ति हर समय नई जगह पर जाने के प्लान बनाता है। कई बार नई जगह की खोज में ऐसी जगह पर पहुँच जाते हैं जिसको आपको अंदाजा नहीं होता है। अक्सर ये अनछुई जगहें बेहद खूबसूरत होती हैं। घुमक्कड़ों के लिए ऐसी जगहें दिल के करीब होती हैं। ऐसी ही एक अनछुई जगह है, मंदारमनी।

Photo of शांति और सुकून चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल की इस खूबसूरत जगह का बनाएँ प्लान 1/1 by Musafir Rishabh

पश्चिम बंगाल अपने कल्चर और आर्ट के लिए जाना जाता है। इसी पश्चिम बंगाल में है खूबसूरत मंदारमनी। राजधानी कोलकाता से मंदारमनी 170 किमी. की दूरी पर है। अगर आपको समुद्र पसंद हैं तो ये जगह आपको जरूर पसंद आएगी। इतने खूबसूरत बीच शायद ही अपने कहीं और देखे होंगे। समुद्री तट के अलावा भी यहाँ देखने के लिए बहुत कुछ है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर हरे-भरे मंदारमनी की यात्रा आपको एक बार जरूर करनी चाहिए। मंदारमनी के दिलकश नजारे आपको खूब पसंद आएंगे।

कब जाएं?

मंदारमनी का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। बारिश के मौसम का छोड़कर आप यहाँ कभी भी आ सकते हैं। सर्दियों में मंदारमनी और भी सुंदर लगने लगता है। मंदारमनी घूमने का सबसे बेस्ट टाइम अप्रैल से जून और दिसंबर से फरवरी तक का है। मंदारमनी में आपको ठहरने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। यहाँ पर कई सारे होटल हैं जिनमें आप रूक सकते हैं।

क्या देखें?

मंदारमनी पश्चिम बंगाल की शांत जगहों में से एक है। यहाँ देखने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। जिनको आप देख सकते हैं।

1. मंदारमनी बीच

मंदारमनी अपने साफ-सुथरे बीच के लिए जाना जाता है। कोलकाता-दीघा रोड पर स्थित ये जगह बेहद शानदार है। यहाँ पर शांति से वक्त बिता सकते हैं। अपनी सारी परेशानियों को भुलाकर समुद्र के सुंदर नजारे को देख सकते हैं। जब आप यहाँ सनसेट का नजारा देखोगे तो ये जगह आपकी फेवरेट हो जाएगी। सूर्यास्त का नजारा देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। यहाँ आना आपको अच्छा लगेगा। आप यहाँ अपने दोस्तों और फैमिली के साथ वीकेंड पर आ सकते हैं।

2. दीघा

मंदारमनी आओ तो दीघा बीच को एक्सप्लोर करना बिल्कुल भी मिस न करें। मंदारमनी से दीघा सिर्फ 30 किमी. की दूरी पर है। दीघा के साथ-साथ मंदारमनी को देखा जा सकता है। दीघा का बीरकुल के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र की लहरें देखना और जब वो पैरों को छूती हैं तो एक अलग प्रकार का सुकून मिलता है। छुट्टियों में घूमने के लिए दीघा बढ़िया जगह है। अगर आप पश्चिम बंगाल को अच्छे से घूमना चाहते हैं दीघा जाना न भूलें।

3. उदयपुर

पश्चिम बंगाल के ज्यादातर बीच अभी भी अनछुए हैं। मंदारमनी से कुछ ही दूरी पर स्थित उदयपुर के समुद्री तट पर आपको बिल्कुल भी भीड़ नहीं मिलेगी। इस जगह के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। अगर आपको घूमने का कीड़ा है तो इस जगह पर भी आपको जाना चाहिए। पश्चिम-बंगाल-उड़ीसा बॉर्डर पर स्थित उदयपुर के बीच पर पैदल चलना और घूमना सबसे खूबसूरत अनुभव होता है।

4. शंकरपुर

शंकरपुर वो जगह है जहाँ आपको स्थानीय लोग खूब मिलेंगे। यहाँ वो घूमने के लिए नहीं बल्कि मछलियों को पकड़ने आते हैं। ऐसे स्थानीय बीच पर जाना एक अलग लेकिन खास अनुभव होता है। आप लोगों के साथ बातें कर सकते हैं और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को देख सकते हैं। शंकरपुर दीघा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय मछुआरे की बोट पर बैठकर समुद्र की सैर कर सकते हैं। मंदामनी जाएं तो शंकरपुर के बीच देखने का प्लान बना सकते हो।

5. ताजपुर

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में स्थित ये जगह बंगाल के टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहाँ आपको शांति और सुकून तो नहीं मिलेगा लेकिन एक नई जगह देखने का अनुभव जरूर बटोरा जा सकता है। इस बीच का आकर्षण यहाँ की साफ-सफाई और चारों तरफ लगे हरे-भरे पेड़ हैं जो इस जगह की खूबसूरत को दोगुना कर देते हैं। अगर आप समुद्र किनारे लाल केकड़े नहीं देखें हैं तो वो आप यहाँ देख सकते हैं। मंदारमनी और उसकी आसपास की जगहें बेहद खूबसूरत हैं। आपको इन जगहों पर जरूर आना चाहिए।

कैसे जाएं?

हवाई मार्गः आप फ्लाइट से मंदारमनी जा सकते हैं। सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र एयरपोर्ट है। कोलकाता से मंदारमनी 170 किमी. की दूरी पर है। आप बस या टैक्सी लेकर अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं।

रेल मार्गः अगर आप रेल मार्ग से मंदारमनी जाने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे निकटतम दीघा रेलवे स्टेशन है। दीघा से मंदारमनी लगभग 30 किमी. की दूरी पर है। आप टैक्सी बुक करके मंदारमनी पहुँच सकते हैं।

वाया रोडः आप वाया रोड भी मंदारमनी जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल के कई शहरों से आपको मंदारमनी के राज्य परिवहन निगम की बसें मिल जाएंगी। इसके अलावा अगर आपके पास खुद की गाड़ी तब तो आपको मंदारमनी पहुँचने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

क्या आपने पश्चिम बंगाल की मंदारमनी की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।