बारिश में पहाड़ों में जा रहे हैं घूमने तो काम की इन बातों को दिमाग में बैठा लो

Tripoto
Photo of बारिश में पहाड़ों में जा रहे हैं घूमने तो काम की इन बातों को दिमाग में बैठा लो by Musafir Rishabh

पहाड़ बेहद खूबसूरत होते हैं। मानसून में तो पहाड़ और भी हरे-भरे दिखाई देने लगते हैं लेकिन बारिश के मौसम में पहाड़ कब खतरनाक हो जाते हैं, ये कोई नहीं जानता। मानसून में तेज बारिश आपके प्लान पर पानी फैला सकती है। खासकर जब लैंडस्लाइड होती है तो ये चीजें और भी खराब हो जाती है। मानसून और सामान्य मौसम में पहाड़ में घूमने में अंतर है। मानसून में घूमने के दौरान आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। यहां बताए गए टिप्स मानसून में पहाड़ों में घूमने के दौरान काफी काम आएंगे।

1- मौसम अनुमान देखें

पहाड़ों में आप जिस जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं। उस जगह के मौसम को अच्छे से देख लें। ये भी देखें कि जिन दिनों में आप घूमने का सोच रहे है। उस दौरान भारी बारिश का अनुमान तो नहीं है। अगर मौसम साफ है तब तो आप आराम से घूमने के लिए जा सकते हैं। मानसून में अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद हर रोज अगले दिन मौसम अनुमान जरूर देखें। मौसम के अपडेट आपकी यात्रा में काफी मदद करेंगे।

2- एक्सट्रा दिन

मानसून के मौसम में कब क्या हो जाए? किसी को नहीं पता इसलिए अगर आप मानसून में पहाड़ों में घूमने जा रहे हैं तो कुछ एकस्ट्रा दिन साथ में रखकर चलिए। मानसून के दौरान प्लान बिगड़ा तो वो अतिरिक्त दिन काम आ जाएंगे। मानसून के दौरान पहाड़ों में अक्सर लैंडस्लाइड और भारी बारिश के चलते रोड बंद हो जाती है। अगर आपके पास एक्सट्रा दिन होगा तो कोई हड़बड़ाहट भी नहीं होगी।

3- वाटरप्रूफ कपड़े

गर्मियों में पहाड़ों में कम कपड़ों में घूमा जा सकता है लेकि मानसून में आपके पास एक्सट्रा कपड़े होने चाहिए। इसके अलावा आपके साथ रेनकोट, पोंचा और वाटरप्रूफ जूते होने चाहिए। अगर आपके पास ये सब नहीं हो तो अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद इन चीजों को खरीद लीजिएगा। ये सब कपड़े बारिश में आपकी यात्रा को आसान तो नहीं लेकिन खराब नहीं होने देते हैं।

4- ऑफबीट न जाएं

हम घूमने जाते हैं तो सोचते हैं कि ऐसा कुछ देखें जो थोड़ा ऑफबीट हो लेकिन मानसून में हमें ऑफबीट पर नहीं जाना चाहिए। इसकी दो वजहें हैं, ऑफबीट में रोड कम होती हैं जिसमें बारिश हुई तो मुश्किल होगी। साथ में ऑफबीट पर कम लोग मिलते हैं इसलिए बारिश या लैंडस्लाइड में फंसने का भी डर रहता है। इसलिए मानसून में ऑफबीट की बजाए सड़कों पर घूमना चाहिए।

5- नदी किनारे न जाएं

पहाड़ों में ज्यादातर जगहों पर नदी जरूर होती है। सैलानी घूमते हुए अक्सर नदी किनारे चले जाते हैं लेकिन मानसून में ऐसा नहीं करना चाहिए। मानसून में नदी अपने उफान पर होती हैं। नदी किनारे जाने में काफी खतरा रहता है। नदी से जितना दूर रहेंगे। आपकी यात्रा सुखदायी रहेगी इसलिए मानसून में नदी किनारे जाने के बारे में तो बिल्कुल भी न सोचें।

6- प्रकृति का सम्मान करें

कहते हैं कि अगर आप प्रकृति का सम्मान करेंगे तो प्रकृति आपका सम्मान करेगी। खराब मौसम की वजह से कई स्थानीय लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं और हमें तो उस जगह के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है। मानसून के मौसम में कुछ भी एडवेंचर करने के बारे में न सोचें। मौसम को देखते हुए आगे बढ़ते चलें। यही प्रकृति का सच्चा सम्मान होगा।

7- फर्स्ट एड किट

Photo of बारिश में पहाड़ों में जा रहे हैं घूमने तो काम की इन बातों को दिमाग में बैठा लो by Musafir Rishabh

कभी भी और कहीं भी घूमने जाएं अपने साथ फर्स्ट एड किट जरूर साथ रखें। जिसमें जरूरत की दवाईयां हों। मानसून के दौरान ये दवाईयां आपके बड़े काम आएंगी। मानसून के दौरान पहाड़ों में मच्छर और दूसरे कीड़ों से आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए अपने साथ स्प्रे भी साथ में रखें। मानसून में पहाड़ों घूमते हुए एक ही बात दिमाग में रखनी है, सबसे पहले अपनी सुरक्षा।

क्या आपने हाल ही में किसी जगह की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।