शिमला के पर्यटन स्थल

Tripoto
19th Dec 2018
Day 1

शिमला

शिमला हिमांचल प्रदेश राज्य में स्थित है वैसे तो पूरा हिमांचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए पुरी दुनिया में जाना जाता है परन्तु यहाँ हम बात शिमला की करेंगे शिमला भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशनो में से एक है यहाँ पर आपको हिमालय पर्वत की चोटियों के मनभावन नज़ारे देखने को मिलेंगे | अगर बात करे रोमांच की तो शिमला में आप गोल्फ खेल सकते हो , शिपिंग कर सकते हो , ट्रैकिंग का भी मजा लिया जा सकता है |

शिमला में पर्यटन के केंद्र

चाडविक फ़ाल , दरंघाती अभ्यारण्य , तारादेवी मंदिर , समर हिल्स , दी शिमला स्टेट म्यूजियम , कुकरी , चैल, जाखू हिल |

कैसे पहुचे

यदि आप वायुमार्ग से जाना चाहते है तो शिमला में जुब्बरहट्टी एअरपोर्ट है यहाँ से चंडीगढ़ , दिल्ली से कई उड़ाने भरी जाती है |

यदि आप रेलवेमार्ग से जाना चाहते है तो शिमला के नजदीक कालका एक बड़ा स्टेशन है जहा से भारत के कई शहरो से ट्रेने जाती है फिर कालका से शिमला के लिए छोटी रेलवे लाइन है |

यदि आप सड़क मार्ग से जाना चाहते तो आप जा सकते है शिमला दिल्ली से ३५० किलोमीटर लगभग और चंडीगढ़ से ११८ किलोमीटर लगभग की दूरी पर है |