मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Tripoto
21st Mar 2021
Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Day 1

वैसे तो होली को पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन दिलचस्प बात यह है की होली मनाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में हर जगह होली को अलग अलग तरीके से मनाई जाती है जो अपने आप में अद्वितीय और अदभुत है। होली, भारत ही नही बल्कि विदेशो से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यदि आप होली के त्यौहार को किसी नई जगह पर और खास अंदाज में मानना चाहते हैं तो हम आप लोगों को, होली का त्यौहार मनाने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत में होली मनाने की अच्छी जगहों में से एक हैं। साथ ही पर्यटन को दृष्टि से भी काफी मशहूर हैं।

तो आइए जानते हैं।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

गोवा की होली

Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav

गोवा भारत का एक राज्य है जो कि पर्यटन के नजरिये से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता हैं। यहाँ कि अपनी एक विशेष संस्कति और पहनावा है जो इस जगह को और भी खास बनाती हैं। गोवा में मुख्य रूप से कोंकणी भाषा बोली जाती है और होली को कोंकणी भाषा में उकली कहाँ जाता हैं। गोवा में होली खेलने का मतलब है खूब सारी मस्ती और धमाल। गोवा में पांच दिन तक शिगमो-उत्सव चलता है जहाँ विभिन्न प्रकार की परेड निकाली जाती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव के आखिरी दिन गोवा के सभी बीचों को रंगों से सजाया जाता है और वहाँ हजारों की संख्या में लोग गुलाल से होली खेलते हैं। शिगमो-उत्सव गोवा के पंजिम, वास्को और मडगांव में आयोजित किया जाता है। भारत में पर्यटन के लिए बेहद मशहूर होने कि वजह से गोवा में विदेशी पर्यटक बेहद अधिक आते है जो इस जगह कि खास पहचान भी हैं गोवा में कई खूबसूरत बीच है जहाँ पर होली के त्यौहार पर कई पार्टी और कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिनमे पर्यटक शामिल होते हैं। गोवा चारों तरह से समुद्र से घिरा होने किए वजह से बेहद खूबसूरत लगता है जिसकी वजह से यहाँ पर पर्टयक बार बार जाना पसंद करते हैं। होली के पर्व पर गोवा में देशी और विदेशी पर्यटक आपस में मिलकर बेहद उत्साह के साथ होली मानाते है जिसका नजारा देखने लायक रहता हैं।

यदि आप भी घूमने फिरने के लिए गोवा का प्लान कर रहे है तो आपको एक बार होली के पर्व पर गोवा जरूर जाना चाहिए। गोवा भारत के सभी बड़े रेलमार्ग, सड़क मार्ग और वायुमार्ग से जुड़ा हुआ है जहाँ पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

दिल्ली की होली

Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav

यदि हम होली मनाने की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा जगह की बात करें और भारत की राजधानी दिल्ली का नाम ले लिया जाए ऐसा नहीं हो सकता है। जी हाँ दिल्ली भारत की राजधानी है जो शिक्षा, व्यापार और पर्यटन सभी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। दिल्ली भारत की राजधानी होने की वजह से सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी हुई है जिसकी वजह से विदेश से आने वाले पर्यटक सबसे पहले दिल्ली आना पसंद करते हैं। दिल्ली भारत का एक प्राचीन राज्य है जिसे एक समय पहले हस्तिनापुर के नाम से भी जाना जाता रहा है। यह वही हस्तिनापुर है जिसका उल्लेख महाभारत में मिलता है। जी हाँ तो हम यह कह सकते हैं कि दिल्ली महाभारत काल के दौरान से ही बेहद चर्चा में रहा है और यही वजह है कि यहाँ पर आप लोगों को इतिहास से जुड़े हुए कई प्रमाण देखने को मिलते हैं। दिल्ली में भी कई अच्छी जगह है जहाँ पर होली को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली का कनॉट पैलेस, चांदनी चौक, इंडिया गेट और कुतुबमनार जैसी कई अच्छी जगह है जहाँ पर होली के पर्व को बेहद खूबसूरत और अलग अंदाज में मनाया जाता है जिसमें हजारों लोग एक साथ एकत्रित होकर इस पवित्र त्यौहार का हिस्सा बनते हैं।

बनारस की होली

Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav

होली बनारस में दो दिन तक मनाई जाती है। बात करें यहाँ के गंगा घाट की तो यहाँ सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दश्वाशमेध, अस्सी, तुलसी घाट आदि पर अलग रौनक देखने को मिलती है। होली के दिन लोग घाट पर ठंडाई बनाते हैं और एक दूसरे को पिलाते हैं। हालांकि यह ठंडाई भांग की होती है, जिसे पीने के बाद लोग झूमने भी लगते हैं। इसके अलावा भांग के लड्डू भी बनाए जाते हैं। लोग यहाँ सुबह से होली खेलना शुरू कर देते हैं और शाम होने से पहले तक खेलते रहते हैं। इस दिन घाट पर लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं, जिसे सब मिलकर खाते हैं। बनारसी मस्ती में डूबे लोगों को देख आपका भी मन एक बार होली खेलने का जरूर करेगा।

पुरुलिया की होली

Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मनाई जाने वाली लोक होली भारत के अन्य हिस्सों से काफी अलग ढंग और रीतिरिवाजो के अनुसार मनाई जाती है। यह 3 दिवसीय उत्सव है जो होली के तीन दिन पहले से होली के दिन तक चलता है जिसमे आप आप स्थानीय लोगों के साथ होली खेलने और गाने के साथ-साथ अनूठी लोक कलाओं की एक विस्तृत विविधता का आनंद ले सकते है। इसमें उल्लेखनीय छऊ नृत्य, दरबारी झुमुर, नटुआ नृत्य, और पश्चिम बंगाल के भटकने वाले बैंग संगीतकारों के गीत शामिल हैं जो इस त्यौहार में रंग भर देते है और इसे होली मनाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक रूप में भी बना देते है।

आनंदपुर साहिब की होली

Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav

होला महल्ला आनंदपुर में मनाया जाना वाला सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे स्थानीय लोगो द्वारा बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होला मोहल्ला एक वार्षिक मेला है जो 1701 से चला आ रहा है, जिसे पहली बार 10 वें सिख गुरु गोबिंद सिंह ने होली मनाने के लिए आयोजित किया था। बता दूं इस उत्सव में रंग फेंकने के बजाय में नकली युद्धों में मार्शल कौशल का प्रदर्शन किया जाता है। इस तीन दिवसीय भव्य उत्सव में कीर्तन, संगीत और कविता प्रतियोगिताओं के बाद नकली लड़ाई, प्रदर्शन, हथियारों का प्रदर्शन आदि आयोजित किए जाते हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते है। पंजाब राज्य के आनंदपुर साहिब में मनाया जाना वाला होला मोहल्ला होली मानाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक है जिसे आप अपनी इस बार होली में घूमने के लिए सिलेक्ट कर सकते है।

हम्पी की होली

Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav

यदि आप दक्षिण भारत में एक शानदार होली की तलाश कर रहे हैं, तो उसके लिए आपको हम्पी के होली उत्सव में जरूर शामिल होना चाहिए। होली मुख्य रूप से एक उत्तर भारतीय त्यौहार है, जिसकी लोकप्रियता दक्षिण भारत में कम ही देखी जाती है। लेकिन दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हम्पी एक ऐसा स्थान है जहाँ होली को भारत के अन्य हिस्सों की तरह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यदि आप होली के आसपास दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले है तो आपको हम्पी की होली में भी जरूर शामिल होना चाहिए जिसे होली मनाने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहें में से एक के रूप में जाना जाता है।

पुष्कर की होली

Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Photo of मथुरा के आलावा देश के इन बेहतरीन जगहों पर भी मनाई जाती हैं धमाकेदार होली, जानिए इसके बारे में सबकुछ by Smita Yadav

पिछोला झील के किनारे बसा पुष्कर हमेशा विदेशियों का पसंदीदा शहर माना गया है। यहाँ होली का त्योहार मनाने हजारों लोग आते हैं और मुख्य चौक में एक बड़ी पार्टी करते हैं। होली के दिन कृष्ण के भजन के बजाय यहाँ वराह घाट और ब्रह्म चौक पर मुख्य आयोजन किया जाता है। जहाँ लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। होली के दिन लोगों की भीड़ डीजे पर जमकर डांस करती दिखाई देती है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से होली मनाने के तरीके में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। यही नहीं पुष्कर में कपड़ा फाड़ होली भी मनाई जाती है। दरअसल लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और इस दौरान एक-दूसरे के कपड़ों को फाड़ने की होड़ मचती है। यह सबकुछ न सिर्फ भारतीय पर्यटकों बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब पसंद आता है।

क्या आपने भी भारत के इन जगहों में से किसी जगह होली मनाई हैं। अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।