होना था मशहूर, लेकिन बदनाम हो गई भारत की ये खूबसूरत जगहें

Tripoto

अगर आप राखी सावंत को जानते हैं तो शायद आप इस बात से रूबरू होंगे कि 'हर तरीके की पब्लिसिटी बढ़िया होती है ।' वक्त भले ही कितना बदल गया हो लेकिल ये कहावत आज भी बरकरार है, लेकिन सभी गलत कारणों से। भारत में भी ऐसी कई जगह हैं जिनपर ये कहावत फिट बैठती है, लेकिन यकीन मानिए इन्हें गलत कारणों से जाना जाए ऐसा ये बिल्कुल नहीं चाहेंगी।

मेरे कहने का मतलब यह है कि इंडिया में कई जगह बदनाम हैं, इसीलिए ज़्यादातर लोग परिवार के साथ यहाँ घूमना पसंद नहीं करते। लेकिन यह काफी गलत है क्योंकि यह सारी जगह भी खूबसूरत हैं और इन्हें भी मौका मिलना चाहिए। आज हम बताएँगे आपको 10 जगह के बारे में जो बदनाम तो हैं पर गलत कारणों से।

श्रेय: ऋषभ शर्मा

Photo of कसोल, Himachal Pradesh, India by Mohit Gosain

कसोल ने काफी बदनामी कमाई है 'फिरंग और हिप्पियों' के चलते जो यहाँ पूरा साल काफी मज़ा करते हैं। पर सच तो यह हैं कि यहाँ हिप्पी कल्चर से बढ़कर भी एक दुनिया हैं जो बेहद आकर्षक है और लोगों को उसे देखना चाहिए।

बदनामी के कारण: नशा करते हिप्पी, फिरंग

मशहूर होने की वजह: प्यारे और हरे भरे ट्रेक्स जैसे 'सर पास', 'पिन पारवती पास', 'खीरगंगा' और 'यांकर पास'। ट्रेक के चाहितों के लिए यह जगह जन्नत है।

Photo of कोडैकानल, Tamil Nadu, India by Mohit Gosain

साउथ का सबसे बढ़िया और खूबसूरत दिखने वाला हिल स्टेशन अब सिर्फ अपने नशीले मशरूम्स (श्रूम्स) की वजह से (जाना जाता है

बदनामी के कारण: श्रूम्स

मशहूर होने की वजह: मैन मेड कोडईकनाल झील, सिल्वर कास्केड फॉल्सऔर कोडाइकनाल सोलर ऑब्जर्वेटरी। इसे फैमिली हिल स्टेशन की तरह देखा जाना चाहिए।

Photo of पुणे, Maharashtra, India by Mohit Gosain

एक पुरानी कहावत है कि अगर मुंबई की शहरी ज़िन्दगी को अगर खुद से दूर करना है तो पुणे से ज़्यादा शांत कुछ नहीं है। पर जब से पुणे में कॉलेज खुले हैं, पुणे काफी बदनाम होगया है वहाँ के छात्रों की वजह से।

बदनामी के कारण: पार्टीज, ड्रग्स, राजनीति से फैलाई हुई गुंडागर्दी

मशहूर होने की वजह: दगडू शेठ और चतुर्श्रिंगी जैसे मंदिर, आगा खान महल, शनिवारवाडा किला और बल गंगाधर्वा रंगा मंदिर जैसी ऐतिहासिक जगहें। पुणे की विरासत देखते ही बनती है।

Photo of पंजाब, India by Mohit Gosain

हम सबने उड़ता पंजाब देखी है और किस तरीके से उसमें पंजाब को दिखाया गया है। लेकिन अगर देखा जाए तो पंजाब में ऐतिहासिक और धार्मिक जगह की भरमार है जिसकी वजह से पंजाब आपकी लिस्ट में होना चाहिए। यह क्षत्रियों की ज़मीन है जहाँ पाँच नदियों का संगम होता है, ड्रग्स का नहीं।

बदनामी के कारण: ड्रग्स

मशहूर होने की वजह: स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारा का अकाल तख्त, जलियांवाला बाघ, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जो पठानकोट के पास पड़ता है और हर जगह का स्वादिष्ट खाना।

Photo of वाराणसी, Uttar Pradesh, India by Mohit Gosain

वैसे तो इंडिया को धार्मिक स्थान की तरह जाना जाता है, और बनारस देश की धार्मिक राजधानी है। पर आजकल बनारस के चर्चे वहाँ के ठगों, गुंडों और नशों की वजह से ज़्यादा होते हैं।

बदनामी के कारण: बनारसी ठग, ड्रग्स

मशहूर होने की वजह: सैंकड़ों घाट जहाँ पंडित मृत लोगों को परलोक पहुँचाने में मदद करते हैं। यहाँ मौजूद बनारस हिन्दू विश्विद्यालय देश के बेहतर संस्थाओं में से एक है।

श्रेय: बीलाइट7

Photo of मैक्लोडगंज, Dharamshala, Himachal Pradesh, India by Mohit Gosain

जिसे भी हिप्पी बनने का चस्का चढ़ता है, यही सबसे पहली जगह है जो दिमाग में आती है। इसी वजह से काफी बदनामी हुई है इस प्यारी जगह की जो तिब्बतन सरकार का निर्वासन स्थल है।

बदनामी के कारण: गांजा

मशहूर होने की वजह: सैचोकलिंग मठ, कालचक्र जैसे मंदिर, तिब्बतन संग्रहालय जो उनका संघर्ष दिखाता है, त्रियुंड का दिल खुश कर देने वाला ट्रेक और दलाई लामा खुद इस जगह को काफी विचित्र और खूबसूरत मानते हैं।

Photo of पुष्‍कर, Rajasthan, India by Mohit Gosain

बनारस की तरह पुष्कर भी गांजे और गांजा व्यापार की वजह से बदनाम हो चुका है जिसकी वजह से लोग 'तीर्थ राज' का प्लान भी नहीं बनाते।

बदनामी के कारण: हिप्पी, गांजा

मशहूर होने की वजह: दुनिया का सबसे माना हुआ ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर का मेला जो इंडिया सबसे मशहूर ऊँट का मेला है जहाँ हर साल 2 लाख से भी ज़्यादा लोग आते हैं।

श्रेय: हर्मिस मराना

Photo of मलाणा, Himachal Pradesh, India by Mohit Gosain

मलाना क्रीम के बारे में जानकारी होने के लिए आपको स्मोकर बनने की भी ज़रूरत नहीं। पार्वती वैली में बसे एक छोटे से गाँव को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल गई है, यहाँ की शुद्ध, बढ़िया चरस की बदौलत।

बदनामी के कारण: मलाना क्रीम

मशहूर होने की वजह: यहाँ की विचित्र संस्कृति, अपनी भाषा कानाशी और एक अनोखी सामाजिक सरंजना जो कहीं और देखने को नहीं मिलेगी, देखने से ही विश्वास आएगा।

Photo of दिल्ली, India by Mohit Gosain

जिन भी अच्छी चीज़ों के लिए दिल्ली को पहचाना जाना चाहिए वैसा हो नहीं पाता, औरतों की खराब सुरक्षा की वजह से दिल्ली काफी बदनाम है। मैं इस बात को खारिज नहीं कर रहा पर हालात इतने भी बुरे नहीं है। पुलिस वाले भी आजकल ज़्यादा सतर्क हैं और दिल्ली मेट्रो भी 12 बजे तक चालु रहती हैं।

बदनामी के कारण: औरतों की खराब सुरक्षा

मशहूर होने की वजह: उंगलियाँ चाट जाने लायक खाना , मुग़लों के बनाए किले, संस्कृति और राजनीति का अद्भुत संगम।

Photo of गोआ, India by Mohit Gosain

ड्रग्स, पार्टीज, न्यूड बीच, वेश्यावृत्ति और रेव पार्टीज, गोवा की बदनामी की लिस्ट लम्बी होती जा रही है। इसी वजह से लोग अपने बच्चों को यहाँ अकेले भेजना पसंद नहीं करते जबकि फिरंग अभी भी बढ़ी मात्रा में यहाँ आते हैं।

बदनामी की वजह: ड्रग्स, पार्टीज, न्यूड बीच, वेश्यावृत्ति और रेव पार्टीज

मशहूर होने की वजह: अद्भुत चर्च और किले जो खूबसूरत और विशाल हैं, दुनिया की सबसे खूबसूरत बीच जैसे अंजुना, अरम्बोल और पलोलेम।

क्या आप भी इस लिस्ट से सहमत हैं? अगर आप भी ऐसी किसी जगह के बारे में जानते हैं तो Tripoto पर उसके बारे में लिखिए

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें