दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं?

Tripoto

लॉकडाउन और कोरोना का प्रकोप फैलने से पहले मैं एक अंकल से मिला। बातें करते करते बताया कि मैं ट्रैवल राइटर हूँ। बहुत ख़ुश हुए वो। धीरे-धीरे बात करते हुए वो बोले कि 30 साल से ऐसी जॉब कर रहा हूँ, जो कभी करना ही नहीं चाहता था। आप ऐसे मत बनिए, जो करना चाहते हो, यही आख़िरी मौक़ा है।

उत्तराखंड और हिमाचल के सारे पहाड़ घूमने के बाद मेरा मन किया कि क्यों ना दक्षिण की तरफ़ भी नज़र मारी जाए। और नज़र मारी तो पता लगा कि हमारे दक्षिण भारत के पास तो अपना एवरेस्ट है, मैं बात कर रहा हुँ केरल में 8,843 फीट ऊँची अनामुड़ी पीक की। तो बस, आपके लिए हाज़िर है अनामुड़ी पीक का लेखा जोखा, जिसके बाद आप भी इस छोटी सी ट्रिप के लिए कमर कस लोगे, हाँ मगर लॉकडाउन और कोरोना के खत्म होने के बाद।

श्रेयः विकिमीडिया

Photo of अनामुदी, Kannan Devan Hills, Kerala by Manglam Bhaarat

किनको आना चाहिए

अनामुड़ी केरल की उन जगहों में है जो फ़ोटोग्राफ़ी के शौक़ीन लोगों के लिए, ठेठ घुमक्कड़ों के लिए, परिवार की पिकनिक या फिर एक प्यारे से वीकेंड के लिए यहाँ आने का प्लान बनाया जा सकता है।

ट्रेकिंग, हाइकिंग, बर्ड वॉचिंग, नीलगिरी दर्शन के शौक़ीन आपको यहाँ मिल जाएँगे।

घूमने का सही समय

श्रेय- श्वेता मिश्रा

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

नवम्बर से फ़रवरी के महीनों में अनामुड़ी घूमने के लिए निकल जाएँ। बाक़ी महीनों में ऐसे जा तो सकते हैं लेकिन कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मॉनसून के समय जाने से तो बिल्कुल परहेज करें।

सन् 2020 में 21 जनवरी से 20 मार्च तक नीलगिरी टहर के बियाने के कारण एराविकुलम राष्ट्रीय पार्क को बन्द कर दिया गया है।

प्रवेश शुल्क

मुन्नार से अनामुड़ी की कुल दूरी 20 किमी0 की है। अनामुड़ी की पहाड़ी जाने का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। अनामुड़ी की पहाड़ियाँ एराविकुलम फ़ॉरेस्ट पार्क में पड़ती हैं। यहाँ जाने के लिए 100 रु. प्रवेश शुल्क देना पड़ेगा। कान सामने से न पकड़ के पीछे से पकड़ना इसे ही कहते हैं।

किनको आना चाहिए

अनामुड़ी केरल की उन जगहों में है जो फ़ोटोग्राफ़ी के शौक़ीन लोगों के लिए, ठेठ घुमक्कड़ों के लिए, परिवार की पिकनिक या फिर एक प्यारे से वीकेंड के लिए यहाँ आने का प्लान बनाया जा सकता है।

ट्रेकिंग, हाइकिंग, बर्ड वॉचिंग, नीलगिरी तहर दर्शन के शौक़ीन आपको यहाँ मिल जाएँगे।

घूमने का सही समय

नवम्बर से फ़रवरी के महीनों में अनामुड़ी घूमने के लिए निकल जाएँ। बाक़ी महीनों में जा तो सकते हैं लेकिन कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मॉनसून के समय जाने से तो बिल्कुल परहेज करें।

2020 में 21 जनवरी से 20 मार्च तक नीलगिरी तहर के बियाने के कारण एराविकुलम राष्ट्रीय पार्क को बन्द कर दिया गया है।

प्रवेश शुल्क

मुन्नार से अनामुड़ी की कुल दूरी 20 किमी0 की है। अनामुड़ी की पहाड़ी जाने का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। अनामुड़ी की पहाड़ियाँ एराविकुलम फ़ॉरेस्ट पार्क में पड़ती हैं। यहाँ जाने के लिए ₹100 प्रवेश शुल्क देना पड़ेगा। कान सामने से ना पकड़ के पीछे से पकड़ना इसे ही कहते हैं।

श्रेयः विकिमीडिया

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

कहाँ कहाँ घूमें

दो से तीन घंटे में आप अनामुड़ी पीक पर पहुँच जाएँगे। अगर यहाँ आ रहे हैं तो अनामुड़ी की चोटियों पर सीमित ना रहें, बल्कि अपने सफ़र को रोमांचक बनाने के लिए एराविकुलम नेशनल पार्क को भी जोड़ लीजिए। मज़ा दुगना हो जाएगा।

1. राजमाला

श्रेयः आदित्य

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

राजमाला एराविकुलम राष्ट्रीय पार्क की वो जगह है जहाँ आप नीलगिरी तहर की प्रजाति से क़रीब से मिल सकते हैं। फ़िफ़्थ माइल नामक जगह से राजमाला के लिए सफ़ारियाँ जाती हैं जिनका किराया ₹120 है। कुछ नया देखने की परफ़ेक्ट जगह है ये।

नीलगिरी तहर| श्रेयः विकीमीडिया

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

2. लक्कम वॉटरफ़ॉल्स

श्रेयः केरल टूरिज़्म

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

एराविकुलम राष्ट्रीय पार्क से निकलने वाली पम्बर नदी का एकदम सफ़ेद पानी आपको गंगोत्री की गंगा याद दिला देगा। पम्बर नदी आख़िर में तमिलनाडु की कावेरी नदी में मिल जाती है। लक्कम झरना देखने के लिए आपको कुल ₹20 खर्च करने होंगे। इसके साथ ही यहाँ पर लगे हुए कुछ रेस्तराँ में भी आप समय बिता सकते हैं।

3. मट्टुपेटी डैम

श्रेयः विकीमीडिया

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

अनामुड़ी चोटी से 1,700 मी0 दूर मट्टुपेटी डैम पर आप कई क़िस्म की बोटिंग पर निकल सकते हैं। इसीलिए राज्य सरकार ने यहाँ पर कई सारे रेस्तराँ और बोटिंग सेशन खुलवा दिए हैं।

अनामुड़ी चूँकि ट्रेकिंग करने वालों के लिए जगह है इसलिए ट्रेकिंग से परहेज करने वाले मट्टुपेटी डैम पर पिकनिक प्लान कर सकते हैं।

4. टॉप स्टेशन

टॉप स्टेशन अनामुड़ी चोटी से 32 किमी0 दूर है. तो जाने के पहले ज़रा सोच लें। ये वो जगह है जहाँ पहुँचकर 1700 मीटर की ऊँचाई से आपको पूरी घाटी का 360 डिग्री नज़ारा मिलता है। यहाँ पर नीलकुरुंजी के फूलों की झलक मिलती है जो पूरे भारत में शायद ही कहीं और मिलें।

श्रेयः विकिमीडिया

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

हर 12 साल में खिलने वाले इन फूलों को देखने के लिए मुन्नार का नाम बहुत हुआ, इसलिए अनामुड़ी की चोटी तक आकर यहाँ ना पहुँचना तो पाँव में कुल्हाड़ी मारने वाली ही बात है।

क्या खाएँ

अनामुड़ी की चोटी के नज़दीक आपको खाने की ढेर सारी दुकानें मिल जाएँगी। अगर आप केरल के रहने वाले नहीं हैं तो केले के पत्तों पर सजा केरलिया स्वाद ज़रूर चखें।

कहाँ ठहरें

अगर आप कभी लॉग हाउस में नहीं रहे तो एराविकुलम राष्ट्रीय पार्क में मौक़ा आज़मा लो। दो विदेशी साथियों के लिए ₹4000 , दो भारतीयों के लिए ₹3000 और साथ में कोई आना चाहे तो उसके लिए ₹1000 में आप यहाँ की लॉग हाउस में रहने का आनन्द उठा सकते हैं।

श्रेयः मुन्नार वाइल्डलाइफ़

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

यहाँ आने के लिए आपको लक्कम वॉटरफॉल्स आना होगा। छपछपाते पानी की आवाज़ के संग आपके लिए लॉग हाउस में नाश्ते की सुविधा मुफ़्त है।

इनके अलावा मुन्नार में रहने के लिए आसान दामों पर अपने लिए कॉटेज या होटल देख सकते हैं।

कैसे पहुँचें

हवाई मार्ग- अनामुड़ी पीक के सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा कोचीन का है। यह मुन्नार से 125 किमी0 दूर है। आपको मुन्नार के लिए टैक्सी मिल जाएँगी। दिल्ली से कोचीन का कुल किराया लगभग ₹4,500 होगा।

रेल मार्ग- यहाँ पहुँचने के लिए आपको एरनाकुलम की ट्रेन पकड़नी होगी। दिल्ली से एरनाकुलम का कुल किराया ₹940 होगा। वहीं पहुँचने में कुल 46 घंटे लगेंगे। इसके अलावा आप बंगलौर, चेन्नई और मुंबई से भी यहाँ पहुँच सकते हैं।

श्रेयः विकिमीडिया

Photo of दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? by Manglam Bhaarat

सड़क मार्ग- केरल और तमिलनाडु से आप आसानी से बस पकड़ कर कोच्चि पहुँच सकते हैं हम। कोच्चि, थ्रिशूर, मदुरै और तिरुवनन्तपुरम से आपको राज्य सरकार की परिवहन बसें आती हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें