तोरणमल हिल्स स्टेशन :इस मानसून करे महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की सैर

Tripoto
30th Jun 2023
Photo of तोरणमल हिल्स स्टेशन :इस मानसून करे महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की सैर by Priya Yadav


          महाराष्ट्र का नाम सुनते ही जेहन में सबसे पहले जो बात आती है वो है बीच।पर बीच के अलावा भी प्रकृति ने इसे और भी अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है,और वो है वहां के हिल्स स्टेशन।यहां की खूबसूरत पर्वत श्रृंखला देख कर किसी को भी इनसे प्यार हो जायेगा। ऊंचे ऊंचे पहाड़ और झरने देख कर ऐसा लगेगा मानो किसी चित्रकार ने अपने सारे रंग को किसी खूबसूरत पेंटिंग पर उकेर दिया है।इन्ही खूबसूरत जगहों में से एक है तोरणमल हिल स्टेशन। बारिश में इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है।क्योंकि इस समय यहां चारों तरफ़ हरियाली ही हरियाली होती है ।तो आइए जानते है इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन के खूबसूरत जगहों के बारे में।

Photo of तोरणमल हिल्स स्टेशन :इस मानसून करे महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की सैर by Priya Yadav


तोरणमल

महाराष्ट्र के नांदुरबार जिले में स्थित तोरणमल एक प्राचीन हिल्स स्टेशन है,जोकि सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के एक भाग में स्थित है।यहां की अनछुई खूबसूरती और प्रकृति नजारे देख आप भी चौंक जाएंगे।यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है।ऐसी मान्यता है कि तोरणमल का नाम एक प्राचीन पेड़ के नाम पर रखा गया था,कहा जाता है कि यह पेड़ इतनी प्रचुर मात्रा में खिलता था वहां के लोगो के लिए काफी होता था।इसी लिया वहां के स्थानीय लोग तोरण देवी की पूजा करने लगे, जिन्हें उर्वरता की देवी माना जाता है और इसी के नाम पर इस जगह का नाम तोरणमल रख दिया गया।तोरणमल एक ठंडी और बहुत कम विख्यात जगह है।लेकिन खूबसूरती में यह किसी भी और हिल्स स्टेशन से कम नहीं हैं।इस हिल्स स्टेशन को महाराष्ट्र का दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र माना जाता है इसीलिए गर्मियों में बहुत से पर्यटक यहां अपनी छुट्टियां बिताने आते है।तोरणमल प्राकृतिक सुंदरता और प्रकृति की शांति का एक आदर्श मिश्रण है।शोर शराबे से दूर अगर आप शान्ति और सुकून के कुछ पल बिताना चाहते है तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Photo of Toranmal Hill Station by Priya Yadav


तोरणमल के मुख्य आकर्षण 

वैसे तो पूरा तोरणमल ही एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है।यहां चारो तरफ़ फैली हुई हरियाली और प्रकृति का सुंदर नजारा ही देखना एक अलग सा सुकून देता है,लेकिन फिर भी आप अपनी तोरणमल यात्रा के दौरान यहां के कुछ बेहतरीन आकर्षणों को एक्सप्लोर करना बिलकुल भी न भूले।

1.खड़की पॉइंट

अगर आप उन लोगो में से जिन्हे ट्रेकिंग का शौक है तो आपको इस प्वाइंट पर जाना चाहिए।तोरणमल के ऊंचाई पर स्थित यह स्थान प्राकृतिक के सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है।आप यहां तक के लिए ट्रेकिंग कर सकते है।यहां पर कुछ पुराने स्मारक भी है जो यहां खुदाई के दौरान मिले थे।

Photo of तोरणमल हिल्स स्टेशन :इस मानसून करे महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की सैर by Priya Yadav

2.तोरण देवी मंदिर

यह मंदिर लगभग 600 साल पुराना माना जाता है।माना जाता है की इन्ही के नाम पर इस जगह का नाम रखा गया है।यहां स्थापित तोरण देवी की मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है। वहां के स्थानीय लोगों का माना है कि देवी की कृपा से यहां कभी कोई कमी नहीं होती है।

3.सीता खाई

सीता खाई तोरणमल के सबसे खूबसूरत आकर्षणों में एक है।यह एक बहुत ही खूबसूरत घाटी है जिसका मुख्य आकर्षण वहां स्थित झरना है जो की पहाड़ी पर से गिरता है।आस पास के क्षेत्र के मनोरम दृश्य यकीनन आपका मन मोह लेंगे।साथ ही यहां का इको प्वाइंट इसे यहां आने वाले लोगों के बीच भी लोकप्रिय बनाता है।अगर आप प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

Photo of तोरणमल हिल्स स्टेशन :इस मानसून करे महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की सैर by Priya Yadav


4.गोरखनाथ मंदिर

तोरणमल में स्थित गोरखनाथ का मंदिर एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है।यहां पर महाशिवरात्रि के दौरान काफी भीड़ होती है इस दिन मंदिर से एक शोभा यात्रा निकाली जाती है जिसमे हजारों संख्या में लोग शामिल होते है।दूर दूर से लोग इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आते है।यह शोभा यात्रा साल में बस एक बार ही होती है इसीलिए इसे काफी शुभ माना जाता है इसीलिए लोग भरी संख्या में इस यात्रा में शामिल होते है।

5.यशवन्त झील 

तोरणमल के दक्षिणी भाग में यशवन्त झील एक बहुत ही खूबसूरत कमल ही झील है,जोकि कमल के फूलो से ढकी रहती है।इस झील का पानी सीता खाई में जा कर गिरता है।पर्यटक झील और सीता खाई के सुंदर नजारों को देख सकते है और सुकून के कुछ पल बिता सकते है।

6.मछिंद्रनाथ गुफाएं

मछिंद्रनाथ गुफाएं एक प्राकृतिक गुफा है जो एक पहाड़ के बीच स्थित है।इस जगह पर संत मछिंदरनाथ का ध्यान स्थल है।इस गुफा के आसपास संत मछिंद्रनाथ मंदिर और ऋषि मार्केंडेय जी की ध्यान स्थली है।गुफा बहुत ही खूबसूरत लगती है और आस पास का वातावरण भी काफी मनमोहक है।

Photo of तोरणमल हिल्स स्टेशन :इस मानसून करे महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की सैर by Priya Yadav


तोरणमल जाने का सबसे अच्छा समय

वैसे तो आप साल के किसी भी समय यहां जा सकते है पर जनवरी,फरवरी और नवंबर,दिसंबर का समय यहां घूमने के लिए अनुकूल माना जाता है।इस समय यहां की जलवायु काफी आकर्षक लगती है।फरवरी मास में शिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।आप यहां मानसून में भी आ सकते है इस समय यहां आपको चारो ओर हरियाली ही हरियाली दिखेगी।

तोरणमल कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग से 

तोरणमल जाने के लिए सबसे निकटम हवाई अड्डा
औरंगाबाद हवाई अड्डा है जो की देश के अधिकांश प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।यहां से आप बस या टैक्सी के माध्यम से तोरणमल पहुंच सकते है।

ट्रेन से 

अगर आप ट्रेन से तोरणमल जाना चाहते है तो नंदुरबार रेलवे स्टेशन जोकि  84 किमी की दूरी पर है, निकटतम रेलवे स्टेशन है और दोंदैचा स्टेशन इस हिल स्टेशन से 75 किमी की दूरी पर है। मुंबई से धुले और चालीसगांव के रास्ते यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हैं।

सड़क मार्ग से

तोरणमल नंदुरबार जिले के शाहदा शहर से लगभग 50 किमी की दूरी पर है।जबकि सूरत शहर से दूरी लगभग 258 किमी और नासिक शहर से 295 किमी है। धुले, नंदुरबार और शाहदा से तोरणमल के लिए राज्य परिवहन की बसें आसानी से उपलब्ध हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

More By This Author

Further Reads