पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सभी स्मारक 16 जून से खुल जाएंगे, अब लीजिए विरासत स्थलों पर घूमने का आनंद

Tripoto
Photo of पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सभी स्मारक 16 जून से खुल जाएंगे, अब लीजिए विरासत स्थलों पर घूमने का आनंद by Hitendra Gupta

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब 16 जून से देश भर में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के अंदर आने वाले सभी स्मारक और म्यूजियम खोल दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने कोरोना के कारण बंद सभी स्मारकों को खोलने का ऐलान किया है। अब इन सभी स्मारकों पर बुधवार से पर्यटक घूमने जा सकेंगे।

Photo of पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सभी स्मारक 16 जून से खुल जाएंगे, अब लीजिए विरासत स्थलों पर घूमने का आनंद 1/3 by Hitendra Gupta

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए, 'आज पर्यटन मंत्रालय ने सभी स्मारकों को 16 जून, 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं।'

Photo of पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सभी स्मारक 16 जून से खुल जाएंगे, अब लीजिए विरासत स्थलों पर घूमने का आनंद 2/3 by Hitendra Gupta

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अंदर देश में अभी 39 विश्व विरासत स्थल हैं। ताजमहल सहित तमाम स्मारकों को पिछले साल 17 मार्च को बंद कर दिया गया था। बीच में इसे खोल दिया गया लेकिन कोरोना के मामले में तेजी आने पर इस साल 15 अप्रैल से देश के सारे स्मारक बंद कर दिए गए। देश के तमाम स्मारक पिछले 60 दिनों से बंद हैं।

Photo of पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सभी स्मारक 16 जून से खुल जाएंगे, अब लीजिए विरासत स्थलों पर घूमने का आनंद 3/3 by Hitendra Gupta

अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे फिर से खोलने का फैसला किया है। यहां आने वाले पर्यटकों को स्मारक वाले राज्यों के कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इन स्मारकों के बंद होने से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को रोजी-रोटी के संकट का सामना करना पड़ रहा था। अब इन स्थलों के खुलने की घोषणा से उनके चेहरे पर एक बार फिर से खुशी लौट आई है।