गुजरात जाने की सोच रहे हैं... पर्यटक और धार्मिक स्थलों के साथ इन्हें खोलने की प्रक्रिया हुई शुरू

Tripoto
Photo of गुजरात जाने की सोच रहे हैं... पर्यटक और धार्मिक स्थलों के साथ इन्हें खोलने की प्रक्रिया हुई शुरू by Hitendra Gupta

कुछ दिन गुजरात में गुजारना चाहते हैं तो अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। गुजरात में कोरोनो के मामलों में गिरावट आने के बाद लॉकडाउन में छूट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ शर्तों के साथ सभी धार्मिक और पर्यटक स्थल 11 जून से खोल दिए गए हैं। सरकार ने मार्केट के साथ होटल, रेस्त्रां और जिम को भी खोलने की अनुमति दे दी है।

Photo of गुजरात जाने की सोच रहे हैं... पर्यटक और धार्मिक स्थलों के साथ इन्हें खोलने की प्रक्रिया हुई शुरू 1/4 by Hitendra Gupta

वैसे राज्य के 36 शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो 26 जून के बाद लॉकडाउन में और छूट की घोषणा की जा सकती है। सरकार ने कहा है कि भले ही लॉकडाउन में ढील दी गई हो लेकिन सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मास्क और दो गज की दूरी सभी के लिए जरूरी है।

Photo of गुजरात जाने की सोच रहे हैं... पर्यटक और धार्मिक स्थलों के साथ इन्हें खोलने की प्रक्रिया हुई शुरू 2/4 by Hitendra Gupta

लॉकडाउन में दी गई ढील के अनुसार सभी दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सैलून, ब्यूटी पार्लर और अन्य व्यावसायिक संस्थान सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुल सकते हैं। होटल और रेस्त्रां भी सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे, लेकिन यहां सिर्फ 50 प्रतिशत सीटों पर ही बैठने की सुविधा होगी।

Photo of गुजरात जाने की सोच रहे हैं... पर्यटक और धार्मिक स्थलों के साथ इन्हें खोलने की प्रक्रिया हुई शुरू 3/4 by Hitendra Gupta
सभी फोटो गुजरात टूरिज्म

पार्क, जिम और लाइब्रेरी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रह सकते हैं। सरकार ने धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति दी है लेकिन एक समय में पूजा स्थल के अंदर 50 लोगों से ज्यादा को जाने की अनुमति नहीं होगी। राजनीतिक और सामाजिक समारोहों में भी ज्यादा से ज्यादा 50 लोग शामिल हो सकते हैं।

Photo of गुजरात जाने की सोच रहे हैं... पर्यटक और धार्मिक स्थलों के साथ इन्हें खोलने की प्रक्रिया हुई शुरू 4/4 by Hitendra Gupta
सभी फोटो गुजरात टूरिज्म

तो सोच क्या रहे हैं। गुजरात में सरकार ने कोरोना लॉकडाउन में काफी ढील दे दी है। अब आप वहां घूमने जा सकते हैं। वैसे अभी गर्मी का मौसम है और गुजरात में गर्मी भी खूब पड़ती है। ऐसे में कोरोना के समय में ज्यादा बाहर निकलने से बचिएगा।