18 महीने, 196 देश: 27 साल ये लड़की दुनिया का हर देश घूमने वाली पहली महिला है! 

Tripoto
Photo of 18 महीने, 196 देश: 27 साल ये लड़की दुनिया का हर देश घूमने वाली पहली महिला है! by Aastha Raj

कुछ लोगों के लिए यात्रा करना बस एक शौक है तो कुछ के लिए एक मिशन की तरह है पर इस 27 उम्र की महिला के लिए ये दोनों ही ज़रूरी है। केसी-डे-पेकोल ने ये ठान लिया है कि वो विश्व के हर देश में अपनी छाप छोड़ कर जाएगी। केसी सबसे कम समय में 196 देशों में घूमने वाली पहली महिला बन कर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज़ करा चुकी हैं। 2015 से  2017 तक वो बिना रुके 181 देश घूम चुकी हैं।

केसी की बेहतरीन यात्रा अपने आप में एक अभियान की तरह है और इसलिए उन्होंने अपने इस मिशन का नाम रखा है एक्सपीडिशन 196। केसी सिर्फ एक यात्री ही नहीं है पर इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म की शांति दूत भी हैं। केसी अपनी इस यात्रा के साथ सबसे तेज़ी से दुनिया के हर स्वायत देश का सफर करने वाली पहली इंसान बनने का गिनिस रिकॉर्ड हासिल किया।

अमेरिका में पैदा हुई केसी ने अपने इस सफर की शुरुआत यूरोप घूमने से की थी। और फिर पूरी दुनिया का हर देश घूमने का ये सफर 18 महीने और 26 दिन में पूरा हुआ। अपने इस सफर पर केसी ने सिर्फ देश घूमे ही नहीं बल्कि वहाँ शांति का पैगाम भी पहुँचाया। उन्होंने हर देश में जाकर अधिकारियों और विद्यार्थियों से चर्चा की और अपने संदेश को आगे पहुँचाने की कोशिश की।

केसी हर जगह अपने कैमरा के साथ ही जाती हैं और अपने बेहतरीन अनुभव और चित्र इन्स्टाग्राम पर शेयर करती हैं। वो हर जगह की सबसे महत्वपूर्ण और विचित्र चीजों को अपने कैमरे में कैद कर लेती हैं। केसी बताती हैं कि हर देश को घूमना कितना अलग है, कितना मुश्किल है पर फिर भी कितना खूबसूरत है।

केसी की उम्र भले ही छोटी हो लेकिन उन्होंने ये बड़ा कारनामा कर दुनिया भर में अपना नाम कमा लिया है।

क्या आप भी किसी को जानते हैं जिन्होंने यात्रा की दुनिया में कुछ अनोखा किया है? यहाँ क्लिक करें और ऐसे सफरनामें लिखना शुरू करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।