कुदरती तौर पर बनी यह 5 आकर्षक जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का खूबसूरत मिलन होता है।

Tripoto
Photo of कुदरती तौर पर बनी यह 5 आकर्षक जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का खूबसूरत मिलन होता है। by Sachin walia
Day 1

इस संसार में कुदरती तौर पर बनीं हमें ना जाने क्या क्या बेहद खूबसूरत चीजें देखने को मिल जाती हैं कि जिस पर कुछ समय के लिए विश्वास कर पाना असंभव सा लगने लगता है।

और ऐसा हों भी क्यूँ ना, सुन्दरता के मामले में प्राकृतिक का कोई जबाव ही नहीं है। ऐसी ही हम आज कुदरती तौर पर बनें 5 आकर्षक और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जहां रेगिस्तान और समुद्र का आपस में मिलन होता है। यह मिलन बाकई में बहुत ही आकर्षक और खूबसूरती से भरपूर है। तो चलिए बिना किसी देरी से आपको उन 5 खूबसूरत मिलन के बारे में बताते हैं।

1) चिली- अटाकामा रेगिस्तान प्रशांत महासागर से मिलता है

Photo of कुदरती तौर पर बनी यह 5 आकर्षक जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का खूबसूरत मिलन होता है। by Sachin walia

यहां रेगिस्तान और समुद्र चिली के एंटोफ़गास्टा क्षेत्र में मिलते हैं। कुदरत के इस खूबसूरत मिलन से नज़रें हटा पाना बेहद मुश्किल है। यहाँ समुद्र से उठी लहरों से ऊंचे ऊंचे मिट्टी के बने टीले बेहद खूबसूरत लगते हैं। चिली न्यू कपलस के लिए बेहद रोमांटिक जगहों में से एक है।

2) ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तान हिंद महासागर से मिलता है

Photo of कुदरती तौर पर बनी यह 5 आकर्षक जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का खूबसूरत मिलन होता है। by Sachin walia

ऑस्ट्रेलिया का शहर पर्थ अपने खूबसूरत तटीय क्षेत्रों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। आपको पर्थ में चारों तरफ चुना पत्थरों की चट्टानें देखने को मिल जाएंगी जो कि देखने में बेहद आकर्षक लगतीं हैं। यहां पर रेगिस्तान और समुद्र के मिलन का नज़ारा अद्भुत है। आपको एक बार यहाँ आकर इसकी खूबसूरती को नजदीक से निहारने के लिए जरूर आना चाहिए।

3) अफ्रीका- नामीब मरुस्थल अटलांटिक महासागर से मिलता है

Photo of कुदरती तौर पर बनी यह 5 आकर्षक जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का खूबसूरत मिलन होता है। by Sachin walia

नामीब एक बेहद खूबसूरत यूनेस्को की विश्व धरोहरों में से एक है। यहां का प्रमुख आकर्षण नामीब मरूस्थल और अटलांटिक महासागर का खूबसूरत और अद्भुत मिलन है। यहां की जनसंख्या बहुत कम हैं।

4) अंटार्कटिका- ध्रुवीय रेगिस्तान समुद्र से मिलता है

Photo of कुदरती तौर पर बनी यह 5 आकर्षक जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का खूबसूरत मिलन होता है। by Sachin walia

ज्यादातर लोगों का सोचना यही होता है कि रेगिस्तान में गर्म ही वातावरण पाया जाता है लेकिन इस सोच को अंटार्कटिका ध्रुवीय का यह रेगिस्तान गलत साबित कर देता है। क्योंकि इस रेगिस्तान में चारों ओर आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देगी जिससे इस रेगिस्तान का वातावरण बेहद ठंडा रहता है।

इसे एक साधारण भाषा में हम बर्फीला रेगिस्तान भी कह सकते हैं। यह अपने आप में कुदरत का दिया हुआ आकर्षक है। यही ध्रुवीय रेगिस्तान समुद्र से जाकर मिलता है।

5) अफ्रीका- सहारा रेगिस्तान अटलांटिक महासागर से मिलता है

Photo of कुदरती तौर पर बनी यह 5 आकर्षक जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का खूबसूरत मिलन होता है। by Sachin walia

सहारा रेगिस्तान और अटलांटिक महासागर का मिलन एक खूबसूरत नज़ारा तो है ही लेकिन इसी रेगिस्तान के आस-पास कुछ गाँव भी बसे हुए हैं। खूबसूरती के साथ बनें इन छोटे-छोटे घरों की बनावट और इन घरों में किए हुए लाल पीले रंग बहुत ही आकर्षक का केंद्र बनाते हैं जो किसी को भी अपनी आकर्षित करने का काम करते हैं।

अगर आप पक्के घुमक्कड़ी हैं तो एक बार आपको यहाँ आकर इनकी खूबसूरती को नजदीक से जरूर देखना चाहिए।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट बॉक्स में बताएँ
जय भारत

Further Reads