पर्यटकों ने आखिर क्यों की इस खूबसूरत देश की अनदेखी, अब होने वाला दुनिया से गायब!

Tripoto
Photo of पर्यटकों ने आखिर क्यों की इस खूबसूरत देश की अनदेखी, अब होने वाला दुनिया से गायब! by We The Wanderfuls

दुनिया के सबसे छोटे देशो में शामिल एक ऐसा देश जो अपनी अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कई द्वीपों से बना यह आज़ाद देश दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित है। ये खूबसूरत देश घूमने के लिए भी एक आदर्श स्थान है जिसमें जहाँ आपकी नज़र जाएगी आइलैंड नेशन में समुद्र के सुन्दर नज़ारे और शानदार समुद्रतट ही दिखने वाले हैं। एक शांत वातावरण में लोग मोटरबाइकों पर द्वीप की सड़कों के किनारे घूमते हुए खुशनुमा पल बिताते हैं, मछलियां भूनते हैं, समुद्र किनारे लगे झूलों में छोटी झपकी लेते हैं और यही नहीं रात में समुद्र तट पर कैम्प फायर का आनंद भी लेते हैं। लेकिन पर्यटन की इतनी सारी संभावनाएं होते हुए भी यह दुनिया में सबसे कम घूमने जाने वाला देश है। जहाँ पुरे साल में करीब 2000 पर्यटक ही घूमने जाते हैं। और सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इतना खूबसूरत देश हो सकता है अब पर्यटकों के लिए बचे ही ना, क्योंकि बताया जा रहा है कि यह देश इस दुनिया से गायब होने जा रहा है। तो चलिए बताते हैं आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी...

तुवालू

तुवालु नामक देश दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप स्थलों में से एक है जो कि पश्चिम-मध्य प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश है। एक तरह से यह खूबसुरत देश हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगभग मध्य में ही स्थित है। यह एक अंगूठी के आकार की मूंगा चट्टान पर स्थित है जो एक लैगून को घेरे हुए है, जिसके किनारे पर द्वीप हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इस अद्भुत देश की कुल जनसँख्या सिर्फ 12000 के करीब ही है।

अगर क्षेत्रफल की बात करें तो इस देश में कि धरती का कुल क्षेत्रफल सिर्फ 26 किलोमीटर के करीब है और इसके साथ ही यह देश दुनिया में चौथा सबसे छोटा देश बताया जाता है। आपको बता दें कि पहले यह एलिस द्वीप समूह के नाम से जाना जाता था और 1978 तक गिल्बर्ट और एलिस द्वीप समूह के ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा था और इसे 1978 में पूर्ण आज़ादी मिली और आज यह एक आज़ाद देश है।

घूमने के लिए क्यों है खास?

वैसे तो तुवालु दुनिया का सबसे कम पर्यटकों वाला देश है जहाँ पूरे साल में करीब 2000 लोग ही घूमने जाते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह देश घूमने के लिहाज़ से एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत देश है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सिर्फ 4 देश ऐसे हैं जो पूरी तरह से मूंगा एटोल से बने हैं उन्हीं में से एक है तुवालु। एटोल का मतलब भी आपको समझा दें कि एटोल समुद्र में निचले स्टार के द्वीप होते हैं। जब ज्वालामुखी समुद्र में ढह जाता है और अपने पीछे एक मूंगा चट्टान छोड़ जाता है, जो कि द्वीप को घेरे हुए है।

इस तरह प्रकृति की अद्भुत कला से बना यह देश अपने शांत समुद्रतट और नरम रेत के लिए जाना जाता है और साथ ही यहाँ आपको बेहद अधिक संख्या में नारियल के पेड़ भी मिल जायेंगे और इन सब के साथ यहाँ का मौसम भी अपने आप में बेहद शानदार रहता है जिसमें तापमान भी 27 से 29 डिग्री के बीच रहकर इसे देश में घूमने को काफी आनंदायक अनुभव बना देता है।

एक बेहद रोचक बात भी आपको बता दें कि इस अनोखे देश के लिए बताया जाता है कि यह विशाल समुद्र में निरंतर गतिशील है।

क्या है देश के गायब होने के पीछे का सच ?

आज तक पर्यटकों ने इस सुन्दर देश की बेहद अनदेखी की है लेकिन ऐसा हो सकता है कि कुछ समय बाद इस देश में वास्तव में कोई भी न जा पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बताया जा रहा है कि यह देश पूर्ण रूप से दुनिया से गायब होने वाला है। यहाँ का आबादी क्षेत्र समुद्र से सिर्फ 2 मीटर की ऊंचाई पर बताया जाता है साथ ही देश का सबसे ऊँचा हिस्सा समुद्रतल से करीब 4-5 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जानकारों कि माने तो समुद्र हर साल 3.9 मिमी की दर से बढ़ रहा है और इसी वजह से यह देश पूर्ण रूप से कुछ वर्षों बाद समुद्र में समां सकता है। देश के डूबने का खतरा और भी अधिक महसूस लगने लग गया है क्योंकि तुवालु के 9 में से 2 द्वीप पहले से ही समुद्र के स्तर के बढ़ने और तटीय कटाव से समुद्र द्वारा निगलने के कगार पर हैं। इन्हीं वजहों से तुवालु देशवासियों को भी बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है खास तौर पर तूफान के समय समुद्री लहरों द्वारा देश पर खतरनाक हमला होता है। शायद इसी वजह से पर्यटक भी यहाँ आने के कम ही इच्छुक रहते हैं।

फोटो क्रेडिट: World War Zero

Photo of पर्यटकों ने आखिर क्यों की इस खूबसूरत देश की अनदेखी, अब होने वाला दुनिया से गायब! by We The Wanderfuls

घूमने के लिए बेस्ट समय

तुवालु के खूबसूरत नज़ारों और अद्भुत तथ्यों के बारे में बाते सुनकर आपका भी मन यहाँ जाने का जरूर हो गया होगा और अगर आप यहाँ जाने के बेस्ट समय के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि यहाँ जाने के लिए मई से अक्टूबर महीने का समय सबसे अच्छा रहता है जब यहाँ तापमान के हिसाब से बेहद खुशनुमा मौसम रहता है इसके अलावा यह समय आम तौर पर कम बारिश का और कम उमस वाला होता है।

कैसे पहुंचे?

तुवालु पहुँचने के लिए एकमात्र विकल्प हवाई मार्ग ही है। आपको बता दें कि तुवालु देश में केवल एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है जिसे 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना द्वारा बनाया गया था। वर्तमान समय में सिर्फ फिजी एयरवेज कि उड़ाने इस पर संचालित होती है। फिजी प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक अन्य द्वीप देश है और यहीं से आप तुवालु देश आसानी से पहुँच सकते हैं। फिजी से सप्ताह में 3 दिन यहाँ के लिए फ्लाइट मिल जाएगी और फिजी के लिए हवाई और ऑस्ट्रेलिया वगैरह से आसानी से फ्लाइट मिल जाती है।

तो अगर आप दुनिया के किसी कोने में शहरी भीड़ से कोसों दूर एकदम शांति में एक खूबसूरत दीपों वाले देश में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो तुवालु एक बेहतरीन विकल्प है और यहाँ जाने से जुड़ी जो भी जानकारियां हमारे पास थीं हमने इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करने की कोशिश की है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो प्लीज इसे लाइक जरूर करें और ऐसी और भी जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं।

तुवालु

Photo of पर्यटकों ने आखिर क्यों की इस खूबसूरत देश की अनदेखी, अब होने वाला दुनिया से गायब! by We The Wanderfuls

साथ ही ऐसी बहुत सी अन्य जगहों के वीडियो देखने के लिए आप हमें यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं। जिसके लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल WE and IHANA पर या फिर हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट @weandihana पर जा सकते हैं।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।