भारत के 7 अनछुए आईलैंड, बन सकते हैं आपकी अगली ट्रिप का हिस्सा

Tripoto
Photo of भारत के 7 अनछुए आईलैंड, बन सकते हैं आपकी अगली ट्रिप का हिस्सा by Musafir Rishabh

विविधता से भरे अपने देश में प्राकृतिक सौंदर्य की कोई भी कमी नहीं है। भारत में कहीं भी चले जाइए, प्रकृति आपको आश्चर्य से जरूर भर देगी। किसी को पहाड़ पसंद होते हैं तो किसी को समुद्र भाते हैं। समुद्र देखने के लिए आईलैंड सबसे खूबसूरत जगह होती है। आईलैंड के सभी के लिए अपने अलग-अलग मतलब होते हैं। कुछ लोग वाटर स्पोर्ट्स और बीच पार्टी के लिए आईलैंड जाते हैं तो कुछ लोग बस आराम से वीकेंड बिताने के लिए आईलैंड जाना पसंद करते है। किसी को समुद्र किनारे लंबी वॉक पसंद होती है तो कोई खूबसूरत सनसेट के लिए समुद्र का दीवाना होता है। अगर आप इन्हीं लोगों में से हैं तो आपको भारत के कुछ छिपे आईलैंड की सैर जरूर करनी चाहिए।

1. सैंट मेरी आईलैंड

साउथ इंडिया में आपको समुद्र कई बार, कई जगहों पर देखने को मिलेगा। यहाँ आपको अनछुए आईलैंड पर जाने का मौका मिलेगा। इन्हीं में से एक खूबसूरत द्वीप है, सैंट मेरी आईलैंड। कर्नाटक का सैंट मेरी आईलैंड उडुपी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप इतिहास में यकीन रखते हैं तो ये आईलैंड आपको जरूर पसंद आएगा। सैंट मेरी आईलैंड भारत के 26 जियोलॉजिकल स्मारकों में से एक है। कर्नाटक का ये द्वीप मालपे में है जो उडुपी से 60 किमी. की दूरी पर है।

2. दिवर आईलैंड

गोवा अपने खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। इसी गोवा में एक शानदार द्वीप भी है, दिवर आईलैंड। यहाँ की सुंदरता इतनी मनमोहक है कि मानो वहाँ समय जैसे थम सा जाता हो। गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 10 किमी. की दूरी पर स्थित ये द्वीप सहज आकर्षण, सुंदरता और शांति का पर्याय है। इस आईलैंड पर छोटे-छोटे चार गाँव हैं। यहाँ हर साल तीन फेस्टिवल भी होते हैं जिनमें आप शामिल हो सकते हैं। उस समय ये आईलैंड और भी खूबसूरत लगने लगते हैं। आपको गोवा के इस आईलैंड पर जरूर जाना चाहिए।

3. होप आईलैंड

आंध्र प्रदेश का होप आईलैंड लगभग 200 साल पुराना है। होप आईलैंड में आपको मछुआरों के घर देखने को मिलेंगे। यहाँ आपको लोगों की भीड़ नहीं मिलेगी। अगर आप शांति और सुकून में समुद्र को देखना चाहते हैं तो आंध्र प्रदेश का ये आईलैंड आपके लिए ही है। होप आईलैंड से सबसे नजदीकी शहर ककिनाडा है। आप ककिनाडा से फेरी से आईलैंड पहुँच सकते हैं। यहाँ आकर आपको लगेगा कि आप एक अलग ही देश में आ गए हों।

4. अगत्ती आईलैंड

लक्षद्वीप सुंदर-सुंदर आईलैंड के लिए जाना जाता है। इसी लक्षद्वीप में अगत्ती आईलैंड है। इस द्वीप को लक्षद्वीप के प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आने वालों के लिए ये बेहद पॉपुलर जगह है। यहाँ आएं बिना लक्षद्वीप घूमना अधूरा रहेगा। यहाँ जाने के लिए आपको लक्षद्वीप के किसी भी हिस्स्से से बोट मिल जाएगी। समुद्र कितना खूबसूरत होता है ये आपको अगत्ती आईलैंड आकर समझ आएगा। अगर आप लक्षद्वीप जाते हैं तो अगत्ती आईलैंड जाना न भूलें।

5. कव्वायी आईलैंड

केरल भारत के सबसे खूबसूरत प्रदेशों में से एक है। उसी सुंदरता का एक छोटा-सा पार्ट है कव्वायी आईलैंड। कव्वायी आईलैंड जाने-माने इतिहासकार और यात्रकार इब्नब्तूता के यात्रा वृतांत में भी है। इस आईलैंड को काविल पट्टनम के नाम से भी जानते हैं। पहले यहाँ से व्यापार होता था लेकिन अंग्रेजों ने इस बंद कर दिया था। अब ये आईलैंड अपनी खूबसूरत और एडवेंचर के लिए जाना जाता है। इस द्वीप पर कुछ गाँव भी हैं। केरल आएं तो इस जगह को देखने का प्लान बना सकते हैं।

6. बेत द्वारका

गुजरात का ये द्वीप गुजरात के द्वारका में आता है। ओखा में स्थित इस आईलैंड को बेत द्वारका के नाम से जाना जाता है। ओखा से जामनगर सबसे नजदीकी शहर है। कम लोगों को इस जगह के बारे में पता है। बेत द्वारका बेहद खूबसूरत आईलैंड है। अगर आप अपना वीकेंड किसी शांत जगह पर बिताना चाहते हैं तो इसके लिए बेत द्वारका सही जगह है। फेरी लेकर इस आईलैंड तक जा सकते हैं।

7. पंबन आईलैंड

अगर आप रामेश्वरम का नाम सुंना है तो पंबन आईलैड आपके लिए नया नहीं होगा। आपने इस द्वीप के बारे में सुना ही होगा। ये आईलैंड सफेद बालू वाले समुद्री बीचों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा एक ब्रिज है जो रामेश्वरम को तमिलनाडु से जोड़ता है। अगर आप तमिलनाडु का एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो वो पंबन आईलैंड के बिना संभव नहीं है। तलिनलाडु आएं तो इस द्वीप को देखने जरूर जाएं।

क्या आपने भारत की इन आईलैंड की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।