भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच

Tripoto
7th Oct 2021
Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav
Day 1

अपना देश,फेमस बीच और सुन्दर समुद्री तटों के साथ उठती गिरती लहरों की खूबसूरती को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटकों के लिए एक खास जगह रहा है, जैसा कि आप सभी को पता हैं कि गोवा घूमने के लिए भारत देश के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है, जो अपने आकर्षक समुद्र तटों के लिए दुनिया के नक्से में खुद के लिए एक खास जगह बना चुका है। लेकिन क्या दोस्तों आप सभी को ये बात पता है कि हमारे भारत देश में और भी कई कुदरती और खूबसूरत बीच है जिनके आगे गोवा के बीच की खूबसूरती भी फेल हैं। आप सभी को मेरी ये बात सुन कर आश्चर्य होगा पर ये बात बिल्कुल सत्य हैं इसके लिए मैं आज आप सभी से इस आर्टिकल में उन खूबसूरत और आकर्षक बीच के बारे में बात करूंगी जिनके बारे में शायद ही आप को पता हो, क्योंकि अधिकतर पर्यटक सिर्फ गोवा के खूबसूरत बीच को ही जानते हैं। दोस्तों, अगर आप भी छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं और आपको भी बीच पसंद हैं, तो इस बार गोवा के बीच की बजाय आप सब को इन खूबसूरत और साफ समुद्र तटों पर घूमने जाना चाहिए।

ईडन बीच (पांडिचेरी)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

आमतौर पर सैलानी पांडिचेरी के ईडन बीच के बारे में नहीं जानते हैं। इस बीच को साल 2019 में ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला था। ये बीच दो टूरिस्ट स्पॉट के बीच स्थित है- द आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज और द पैराडाइस बीच। इस बीच पर आपको कई नारियल के पेड़ दिख जाएंगे, जो केरल की याद दिलाते हैं।

पदुबिद्री बीच (कर्नाटक)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

पदुबिद्री समुद्र तट कर्नाटक के उडुपी जिले में स्थित है। शांत समुद्र के किनारे मौज-मस्ती और रोमांच की तलाश में किसी के लिए यह एक आदर्श स्थान है। शाम को टहलने या सूर्यास्त देखने के अलावा, आप इस भीड़-भाड़ वाले समुद्र तट पर वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर राइड्स का भी मज़ा ले सकते हैं।

रुशिकोंदा बीच (आंध्रप्रदेश)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

विशाखापत्तनम से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित, रुशिकोंडा समुद्र तट अपनी सुनहरी रेत और बंगाल की खाड़ी की साफ-सुथरी लहरों के लिए जाना जाता है। हरे-भरे पौधों से घिरा यह समुद्र तट प्रकृति प्रेमियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है।

कसर्कोड बीच (कर्नाटक)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

कसर्कोड बीच को कर्नाटक के वन और पर्यटन विभागों ने राज्य में पर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए विकसित किया था। समुद्र तट पांच किलोमीटर की दूरी तक फैला है और यह सफेद रेत से ढका हुआ है।

राधानगर बीच (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

राधानगर बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हैवलॉक द्वीप के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है। 2004 में, टाइम मैगज़ीन ने इसे एशिया का सबसे अच्छा समुद्र तट और दुनिया में सातवां सबसे अच्छा बीच बताया था।

घोघला बीच (दीव)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

दीव से घोघला बीच कुछ 15 किलोमीटर दूर है और इस केंद्र शासित प्रदेश का सबसे बड़ा समुद्र तट है। इसमें साल भर सुनहरी रेत और साफ पानी रहता है। यहाँ ओपन जिम और बच्चों के लिए पार्क भी है। इसके अलावा एडवेंचर लवर्स के लिए यह बीच बेस्ट है।

कप्पड़ बीच (केरल)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

अगर आप कभी कोझीकोड की यात्रा करते हैं, तो आपके लिए कप्पड़ समुद्र तट की यात्रा बिना लौटने की संभावना नहीं है, जो शहर से लगभग 16 किमी दूर है। ऐसा माना जाता है कि 500 साल पहले, 1498 में, वास्को-डा-गामा के नेतृत्व में 170 पुरुषों ने पहली बार इस तट पर केरल में कदम रखा था। यहाँ कुछ देर घूमने से ही आपको इसकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता का अंदाज़ा हो जाता है।

शिवराजपुर बीच (गुजरात)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

द्वारका से लगभग 12 किमी दूर स्थित शिवराजपुर बीच लंबी सैर के लिए परफेक्ट है। यह ब्लू फ्लैग प्रमाणित समुद्र तट परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सबसे अच्छा है। यहाँ आपको डॉल्फिन्स और खूबसूरत पक्षी भी दिख जाएंगे।

गोल्डन बीच (ओडीशा)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

पूरी बीच यानी गोल्डन बीच ओडीशा के शहर पुरी में है। इसे हर साल होने वाले पुरी बीच फेस्टिवल के लिए जाना जाता है। इस बीच को पिछले साल यानी साल 2020 में ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला था। साफ बीच का साफ पानी आपको खुश कर देगा।

कोवलम बीच (तमिलनाडु)

Photo of भारत के इन कुदरती और साफ समुद्र तटों के आगे फेल हैं गोवा के खूबसूरत बीच by Smita Yadav

कोवलम बीच को कोवलॉन्ग बीच भी कहा जाता है, जो चेन्नई से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इस बीच को विंड सर्फिंग के लिए जाना जाता है इसलिए ऐसे टूरिस्ट यहाँ खूब आते हैं, जिन्हें एडवेंचर स्पोर्ट्स पसंद हैं।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।