अफ्रीका के मोरक्को देश की मस्जिद की हूबहू नकल हैं- पंजाब के कपूरथला में बनी हुई मूरिश मस्जिद

Tripoto
7th Jul 2019

दोसतों पंजाब टूरिज्म की पोस्ट में आपका सवागत हैं, इस पंजाब में जयादातर लोग अमृतसर घूमकर चले जाते हैं लेकिन पंजाब में देखने के लिए बहुत कुछ हैं, आज हम बात करेंगे पंजाब का पैरिस कहलाने वाले शहर कपूरथला में बनी हुई, एक खूबसूरत मस्जिद की जिसको मूरिश मस्जिद कहते हैं।

मूरिश मस्जिद कपूरथला

दोस्तों इस मस्जिद को समझने से पहले हमें अफ्रीका के एक खूबसूरत देश मोररको के बारे में जानना पड़ेगा, इस देश में एक शहर हैं मरकेश, उसमें एक खूबसूरत मस्जिद बनी हुई हैं जो गियारवी सदी में बनी हुई हैं, इसको ग्रैंड मस्जिद और कुतुबिया मस्जिद कहते हैं, दोस्तों मैं इतनी दूर अफ्रीका के मोररको देश देखने तो जा नहीं सकता, उसी खूबसूरत मस्जिद की प्रतिकृति (Replica) हैं मूरिश मस्जिद कपूरथला, गूगल पर आप दोनों की तसवीरें देख सकते हो , बिल्कुल एक जैसी हैं। इस खूबसूरत मस्जिद को कपूरथला के महाराज जगतजीत सिंह ने बनवाया था, जो 1930 ईसवी में तैयार हुई थी, इस पर उस समय 6 लाख रुपये का खर्च हुआ था। मूरिश मस्जिद की नककाशी बहुत खूबसूरत और शानदार हैं, मुझे इसकी ईमारत कला और बनावट बहुत आकर्षक लगी। मोररको की बनी हुई ईमारत अगर आप कपूरथला में देख सकते हो तो आपको जरूर देखनी चाहिए। कपूरथला शहर में बहुत सारी ईतिहासिक ईमारतें हैं जिसकी वजह से इसे पंजाब का पैरिस कहते हैं। अगर मोरक्को नहीं जा सकते तो कपूरथला में आईए और मूरिश मस्जिद को देख कर मोरक्को की शानदार कलाकारी का आनंद लीजिए।

Photo of अफ्रीका के मोरक्को देश की मस्जिद की हूबहू नकल हैं- पंजाब के कपूरथला में बनी हुई मूरिश मस्जिद 1/4 by Dr. Yadwinder Singh
मूरिश मस्जिद कपूरथला
Photo of अफ्रीका के मोरक्को देश की मस्जिद की हूबहू नकल हैं- पंजाब के कपूरथला में बनी हुई मूरिश मस्जिद 2/4 by Dr. Yadwinder Singh
मूरिश मस्जिद कपूरथला का प्रवेश द्वार
Photo of अफ्रीका के मोरक्को देश की मस्जिद की हूबहू नकल हैं- पंजाब के कपूरथला में बनी हुई मूरिश मस्जिद 3/4 by Dr. Yadwinder Singh
मस्जिद का खूबसूरत गुंबद
Photo of अफ्रीका के मोरक्को देश की मस्जिद की हूबहू नकल हैं- पंजाब के कपूरथला में बनी हुई मूरिश मस्जिद 4/4 by Dr. Yadwinder Singh
मूरिश मस्जिद का बोर्ड
Day 1