ये हैं आने वाले महीनों में सबसे ज्यादा बुक किए गए टॉप इंडियन हॉलीडे डेस्टिनेशन, फटाफट बनाएँ प्लान

Tripoto
Photo of ये हैं आने वाले महीनों में सबसे ज्यादा बुक किए गए टॉप इंडियन हॉलीडे डेस्टिनेशन, फटाफट बनाएँ प्लान by Deeksha

पर्यटन के मामले में भारत का नाम शुरू से विश्व के टॉप देशों में गिना जाता रहा है। हाल के पिछले सालों में भारत में पर्यटन का स्तर और भी दोगुनी तेजी से बढ़ा है। देश में भारतीय नागरिक तो घुमक्कड़ी के शौकीन हैं ही पर साथ में भारत विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत में ऐसी तमाम जगहें हैं जहाँ पर्यटकों का खूब आना-जाना लगा रहता है। आपकी अगली ट्रिप के लिए हमने देश के उन जगहों की सूची तैयार की है जो हाल के महीनों में पर्यटकों को खूब पसंद आ रहे हैं। अब आप भी इस लिस्ट को देखकर अपनी अगली वेकेशन प्लान कर सकते हैं।

1. गोवा

गोवा भारत की वो जगह है जो सभी की बकेट लिस्ट में शामिल होती है। चाहे आप लग्जरी तरीके से ट्रेवल करना चाहते हों या आप एक कम बजट वाली ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हों, गोवा में हर तरह के घुमक्कड़ों के लिए भरपूर ऑप्शन्स हैं। गोवा में आकर्षक समुद्री किनारे हैं जहाँ आप एडवेंचर से जुड़े खेल खेलने का मजा उठा सकते हैं। गोवा के आलीशान रिसोर्ट्स और होटलों में आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून एन्जॉय कर सकते हैं और बीच पर बने रेस्त्रां में खाना खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। वेकेशन के लिए गोवा हर तरह से बढ़िया जगह है। लेजर ट्रेवल करने वालों की लिस्ट में भी गोवा का नाम ज़रूर शामिल होता है। जिसकी वजह से गोवा देश की सबसे ज्यादा बुक की जाने वाली जगहों में से है।

2. जयपुर

राजस्थान का राजधानी शहर और पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भी सबसे ज्यादा बुक किए गए शहरों की सूची में पीछे नहीं है। राजस्थान का शाही अंदाज और गौरवशाली इतिहास जयपुर के हर हिस्से में दिखाई देता है। हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किले जैसी जगहें शुरू से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती आई हैं। जयपुर हनीमून मनाने के लिए भी बढ़िया शहर है। राजसी ठाठबाठ में डूबे होटलों में आप अपने पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिता सकते हैं। लंबी छुट्टियाँ बिताने के लिए भी जयपुर लोगों को खूब पसंद आता है। यदि आप भी फुर्सत के पल गुजरना चाहते हैं तो आपकी भी राजस्थानी सरजमीं पर स्थित जयपुर की सैर करने जरूर आना चाहिए।

3. मनाली

घुमक्कड़ी की बात हो और मनाली का जिक्र ना किया जाए ऐसा मुमकिन ही नहीं है। मनाली भारत की वो जगह है जहाँ हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। इनमें से कुछ लोग अपने परिवार के साथ वेकेशन एन्जॉय करने आते हैं तो कुछ लोग सोलो ट्रेवल करने के इरादे से भी मनाली आते हैं। पहाड़ों की गोद में बसा मनाली शुरू से ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। मनाली में आपको हर तरह की सुविधाएँ मिलेंगी। अगर आप कम खर्च में ज्यादा समय रहना चाहते हैं तो मनाली में आपको बैगपैकर हॉस्टल भी मिल जाएंगे। मनाली घूमने का सबसे सही तरीका है आपको ज्यादा समय लेकर फुर्सत से यहाँ आना चाहिए और इसी वजह से मनाली भारत की उन जगहों में से है जिसको सबसे ज्यादा देखे और बुक किए गए शहरों की सूची में जोड़ा गया है।

4. आगरा

प्यार की नगरी आगरा में आपकी साल के हर समय पर्यटकों का मेला लगा हुआ मिलेगा। हर साल हजारों की संख्या में लोग प्यार की सबसे खूबसूरत निशानी ताजमहल का दीदार करने आते हैं जिसमें भारतीय और विदेशी पर्यटक दोनों शामिल होते हैं। ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी आगरा की सबसे खूबसूरत जगहों में से है। जिसको आपको जरूर देखना चाहिए। आगरा भारत की उन जगहों में से है जो रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय करने के लिए एकदम सही है। हालांकि यदि आप परिवार और दोस्तों के साथ आगरा आना चाहते हैं तो उसमें भी कोई परेशानी नहीं है। दिल्लीवालों के लिए आगरा उनकी सभी पसंदीदा जगहों में से है और इसलिए आगरा भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाले शहरों में से है।

5. मैसूर

दक्षिण भारत में घूमने और देखने के लिए अनंत चीजें हैं और मैसूर इन सभी जगहों पर जाने के लिए दरवाजे का काम करता है। यकीन मानिए यदि आप साउथ इंडिया गए हैं और आपने मैसूर की चमक नहीं देखी है तो आप दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत चीज देखने से चूक गए हैं। मैसूर पैलेस सभी के दिलों पर राज करता है। यहाँ होने वाले समारोह के चर्चे दूर-दूर तक किए जाते हैं। मैसूर का कल्चर और समृद्ध इतिहास हमेशा से खास रहा है। इस बात में कोई शक नहीं है कि मैसूर देखने लायक जगह है और इसी वजह से ये शहर भारत के सबसे अधिक बुक किए गए शहरों में भी शामिल हो चुका है। 

6. शिमला

शिमला शुरू से भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से रहा है। शिमला घूमने के लिए हर बंदा तैयार रहता है। शिमला का कोलोनियल आर्किटेक्चर और अंग्रेजों के समय बनाई गईं आकर्षक इमारतें आज भी पर्यटकों को खूब पसंद आती है। इस शहर में आपको पुराने भारत की झलकियां दिखाई देंगी। लेकिन शिमला में आधुनिक और मजेदार जगहों की भी कमी नहीं है जिसका आप भरपूर मजा उठा सकते हैं। शिमला में ठहरने के लिए भी आपकी कई विकल्प मिल जाएंगे। खाने पीने के मामले में भी ही जगह बढ़िया है। शिमला में कई बेकरी और रेस्तरां हैं जो बहुत लोकप्रिय हैं। फुरसत में छुट्टियाँ एन्जॉय करने के लिए शिमला भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से है।

7. ऊटी

दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक ऊटी भी भारत के सबसे ज्यादा बुक की गई जगहों में शुमार है। ऊटी का शानदार लैंडस्केप सभी घूमने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऊटी भारत की उन जगहों में से है जहाँ हर उम्र का व्यक्ति खुशी-खुशी जाना चाहेगा। ऊटी में आपको प्राकृतिक सौंदर्य का भी खूब साथ मिलेगा। ऊटी का मौसम भी सालभर अच्छा बना रहता है इसलिए यहाँ सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। ऊटी में आप अपने परिवार के साथ वेकेशन एन्जॉय करने आ सकते हैं। दोस्तों के साथ भी इस हिल स्टेशन का पूरा मजा लिया जा सकता है। ऊटी में कुछ बढ़िया और शांत झीलें हैं जहाँ आप बोटिंग भी कर सकते हैं। ऊटी की मदहोश कर देने वाली खूबसूरती और खुशनुमा मौसम इस जगह को भारत की सबसे अधिक बुक की जाने वाली जगहों में से एक बनाता है। 

8. उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर में आपको पूरा शाही इंतजाम मिलेगा। यहाँ रहने से लेकर खाने और घूमने तक सभी चीजों में आपको राजस्थान का शाही रंग दिखाई देगा। उदयपुर में आप पिछोला झील के किनारे बने महलनुमा होटलों में ठहर सकते हैं। इन सभी होटलों में ठहरकर आपको किसी शाही राजपरिवार से होने का एहसास होगा। उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। उदयपुर में तमाम फेमस बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। घुमक्कड़ों की सूची में भी राजस्थान के इस शहर का नाम हमेशा शामिल होता है। ज्यादतार लोगों को लगता है उदयपुर घूमना बहुत महंगा होगा लेकिन यदि आप समझदारी के साथ अपनी ट्रिप प्लान करेंगे तो आप कम से कम खर्च में भी उदयपुर घूम सकते हैं। 

9. लोनावला

अगर आप मुंबई से हैं और आपने लोनावला की सैर नहीं की है तो आप सच्चे मुंबईकर नहीं हैं। बंबईवालों के लिए लोनावला मक्का जैसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शायद ही कोई ऐसा मुंबईकर होगा जिसने मानसून में लोनावला जाने का प्लान नहीं बनाया होगा। हरे भरे लैंडस्केप और मुंबई की भीड़ से दूर लोनावला वीकेंड ट्रिप के लिए बिल्कुल सही जगह है। मुंबई से लोनावला जाने में कुछ 2 से 3 घंटों का समय लगता है जिसको एक बढ़िया सी रोड ट्रिप करके तय किया जा सकता है। यदि आप हफ्ता भर काम करने के बाद आराम से रिलैक्स करना चाहते हैं तो लोनावला आपके लिए परफेक्ट जगह है। लोनावला भी भारत की उन जानी मानी जगहों में से है जिसको हाल के कुछ महीनों में सबसे ज्यादा बुक किया गया है।

10. पांडिचेरी

कहते हैं यदि आप भारत में रहते हुए विदेश जैसा अनुभव लेना चाहते हैं तो आपकी पांडिचेरी की यात्रा प्लान कर लेनी चाहिए। भारत के फ्रेंच टाउन नाम से मशहूर पांडिचेरी देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। पांडिचेरी का व्हाइट टाउन देखने हजारों की संख्या में लोग आते हैं। कुछ लोग बैचलर पार्टी एन्जॉय करने के लिए भी पांडिचेरी का रास्ता अपनाते हैं। क्रिसमस और नए साल के मौके पर पांडिचेरी पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है। इस समय शहर के हर दूसरे रेस्त्रां में पार्टी हो रही होती है। कई बार तो विदेशी पर्यटक भी पार्टी करने पांडिचेरी आते हैं। पांडिचेरी की ये सभी खूबियाँ इसको देश का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में शुमार करती हैं। 

क्या आपने इनमें से किसी जगह की यात्रा की है? अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें

Related to this article
Places to Stay in Goa,Places to Visit in Goa,Things to Do in Goa,Goa Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Jaipur,Places to Visit in Jaipur,Places to Stay in Jaipur,Things to Do in Jaipur,Jaipur Travel Guide,Places to Stay in Rajasthan,Places to Visit in Rajasthan,Things to Do in Rajasthan,Rajasthan Travel Guide,Weekend Getaways from Manali,Places to Stay in Manali,Places to Visit in Manali,Things to Do in Manali,Manali Travel Guide,Weekend Getaways from Kullu,Places to Visit in Kullu,Places to Stay in Kullu,Things to Do in Kullu,Kullu Travel Guide,Places to Visit in Himachal pradesh,Places to Stay in Himachal pradesh,Things to Do in Himachal pradesh,Himachal pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Agra,Places to Visit in Agra,Places to Stay in Agra,Things to Do in Agra,Agra Travel Guide,Places to Visit in Uttar pradesh,Places to Stay in Uttar pradesh,Things to Do in Uttar pradesh,Uttar pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Mysuru,Places to Visit in Mysuru,Places to Stay in Mysuru,Things to Do in Mysuru,Mysuru Travel Guide,Places to Visit in Karnataka,Places to Stay in Karnataka,Things to Do in Karnataka,Karnataka Travel Guide,Weekend Getaways from Shimla,Places to Visit in Shimla,Places to Stay in Shimla,Things to Do in Shimla,Shimla Travel Guide,Weekend Getaways from Ooty,Places to Visit in Ooty,Places to Stay in Ooty,Things to Do in Ooty,Ooty Travel Guide,Weekend Getaways from Nilgiris,Places to Visit in Nilgiris,Places to Stay in Nilgiris,Things to Do in Nilgiris,Nilgiris Travel Guide,Places to Visit in Tamil nadu,Places to Stay in Tamil nadu,Things to Do in Tamil nadu,Tamil nadu Travel Guide,Weekend Getaways from Udaipur,Places to Visit in Udaipur,Places to Stay in Udaipur,Things to Do in Udaipur,Udaipur Travel Guide,Weekend Getaways from Pune,Places to Visit in Pune,Places to Stay in Pune,Things to Do in Pune,Pune Travel Guide,Places to Visit in Maharashtra,Places to Stay in Maharashtra,Things to Do in Maharashtra,Maharashtra Travel Guide,Places to Visit in Puducherry,Places to Stay in Puducherry,Things to Do in Puducherry,Puducherry Travel Guide,Weekend Getaways from Pondicherry,Places to Visit in Pondicherry,Places to Stay in Pondicherry,Things to Do in Pondicherry,Pondicherry Travel Guide,