ट्रिप के पहले 24 घंटों में जरूर करें ये काम, आसान हो जाएगा घूमना

Tripoto
Photo of ट्रिप के पहले 24 घंटों में जरूर करें ये काम, आसान हो जाएगा घूमना by Deeksha

यात्रा करना आसान नहीं होता है। इसमें आपके शरीर से लेकर मन तक का साथ होना बहुत जरूरी हो जाता है। इन दोनों में से यदि एक ने भी साथ छोड़ा तो यात्रा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। शायद इसी वजह से कहते हैं की यात्राएँ मन को हल्का करती हैं। आप यात्रा करते समय अपने पिछले के बारे में ना सोचकर आज पर ध्यान देना सीखते हैं। घुमक्कड़ी जीवन का सबसे बड़ा सुख है और उससे भी ज्यादा खुशनसीब वो लोग हैं जो अपनी यात्राओं को एकदम सटीक तरीके से प्लान कर लेते हैं। लेकिन कभी कभी छोटी-छोटी गलतियाँ भी आपके ऊपर भरी पड़ जाती हैं। वैसे तो पूरी ट्रिप महत्वपूर्ण होती है लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं आपकी ट्रिप के शुरुआती 24 घंटे जिन्हें आपको बहुत ध्यान से बिताना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि पहले 24 घंटों में आपको क्या करना चाहिए तो आपकी मदद हम कर देते हैं।

1. खाना जरूर खाएँ

किसी भी नई जगह पर पहुँचने के बाद हम इतने उत्साहित हो जाते हैं कि अक्सर हम खाना खाना भूल जाते हैं। अगर आप एक लंबा सफर तय करके अपने डेस्टिनेशन तक पहुँच रहे हैं था ये काम करना और भी जरूरी है जाता है। ज्यादातर लोग ट्रेवल करते समय कम या ना के बराबर खाना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से ट्रिप के पहले 24 घंटों में कुछ खाना और भी जरूरी है जाता है। खाना खाने के लिए आप अपने होटल या गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर पास स्थित अच्छे रेस्त्रां या कैफे के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अगर आपका बाहर जाने का मन नहीं है तो आप होटल के इन हाउस रेस्त्रां से भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं या ऑनलाइन डिलीवरी करवाने का भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

2. घड़ी सेट करें

Photo of ट्रिप के पहले 24 घंटों में जरूर करें ये काम, आसान हो जाएगा घूमना 2/6 by Deeksha
श्रेय: फ्री पिक

समय की कीमत हमें तब समझ में आती जब उसकी कमी की वजह से हम कुछ बेहतरीन जगहों को नहीं देख पाते हैं। अगर आप ऐसा करने से बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी घड़ी को इस देश में चलने वाले समय के अनुसार सेट कर लेना चाहिए। अगर आप अपने देश से बाहर ट्रेवल कर रहे हैं तब ऐसा करना और भी जरूरी है जाता है। ट्रेवल करते समय आपकी सारी प्लानिंग भी आपकी घड़ी के हिसाब से होती है। आपको किस जगह पर कितना समय बिताना है इसका हिसाब रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा अपने शरीर को नए टाइमटेबल में ढालने के लिए भी आपको सबसे पहले अपनी घड़ी को से करना चाहिए। नए देश के अनुसार अपनी घड़ी को मैच करना इसलिए भी जरूरी है जाता है क्योंकि वापसी के वक्त आपको उसी टाइम को देखकर अपनी फ्लाइट पकड़नी होती है। इसलिए जब भी आपने देश से बाहर ट्रेवल कर रहे हों तो 24 घंटों के अंदर आपको ये काम कर लेना चाहिए।

3. टहलने निकलें

कुछ लोग होते हैं तो किसी नई जगह पर जाकर सबसे पहले सोना पसंद करते हैं। एक तरह से ऐसा करना सही भी है क्योंकि लंबी यात्रा के बाद आपका शरीर थक जाता है और उसको आराम की जरूरत होती है। लेकिन पूरी ट्रिप होटल के कमरे में सोते हुए निकाल देना भी सही चीज नहीं है। आप जब भी ट्रेवल कर रहे हों तो अपने डेस्टिनेशन पर पहुँचने के 24 घंटों के भीतर उस जगह को एक्सप्लोर जरूर करें। ऐसा करने के लिए आप अपने होटल के नजदीकी बाजार तक जा सकते हैं। अगर आपको होटल के पास कोई मार्केट नहीं है तो आप सड़कों पर टहलने निकल सकते हैं। आमतौर पर होटलों के आसपास कोई ना कोई कैफे या रेस्त्रां जरूर होता है। जिससे आपको उस जगह को समझने में मदद मिलेगी। सबसे अच्छा तरीका है एक छोटा बैग उठाइए, उसमें कुछ जरूरी चीजें रखिए और पैदल टहलने निकल जाइए।

4. चार्जिंग

Photo of ट्रिप के पहले 24 घंटों में जरूर करें ये काम, आसान हो जाएगा घूमना 4/6 by Deeksha

सफर के बाद अपने कमरे में पहुँचटे ही सबसे पहला काम आपको जो करना चाहिए वो है अपने कैमरे, फोन और लैपटॉप को चार्जिंग पर लगा देना चाहिए। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आपके कैमरा और फोन में पर्याप्त बैटरी होना कितना महत्वपूर्ण होता है ये आप समझ सकते हैं। यदि आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर नहीं हैं उसके बाद भी किसी नई जगह पर जाकर फोटो खींचना किसको नहीं अच्छा लगता है। हर घुमक्कड़ नई जगहों पर जाकर अलग अलग तस्वीरें लेना चाहता है। फिर चाहे वो सोशल मीडिया के लिए हो या यादें जोड़ने के मकसद से हो। ट्रिप के दौरान फोटोग्राफी करना एक ऐसी चीज है जो हर घुमक्कड़ को पसंद होती है। आप घूमते हुए बढ़िया फोटोज ले सकें और आपको बैटरी की कमी ना हो इसके लिए होटल पहुँचते ही अपने कैमरे और फोन को तुरंत चार्जिंग पर लगा देना चाहिए।

5. कीमती सामान

हम जब भी ट्रिप पर जाते हैं तो हम अपने साथ कुछ ऐसी चीजें लेकर निकलते हैं जो बहुत कीमती होती हैं। फिर चाहे वो ज्वेलरी हो या कैश। होटल पहुँचने के बाद और कहीं बाहर घूमने निकलने से पहले आपको अपनी सारी कीमती चीजों को किसी मेहफूज जगह पर रख देना चाहिए। आमतौर पर सभी होटलों की अलमारी में लॉकर की सुविधा होती है। जिसमें आप अपना जरूरी समान रख सकते हैं। अगर आप लॉकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं या यदि होटल में लॉकर की सुविधा नहीं दी गई है तो आप अपने बैग और सामान के बीच भी कीमती चीजों को सहेजने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने बैग की किसी अंदरुनी पॉकेट में सामान रख सकते हैं या आप अपने कपड़ों के बीच भी अपना कीमती सामान रख सकते हैं।

6. परिवार को सूचना

घुमक्कड़ी यकीनन बहुत मजेदार और रोमांचक होती है। लेकिन घूमते समय अपनी सुरक्षा करना और भी जरूरी है जाता है। इसलिए आप जब भी घूमने निकलें आपको सावधानी रखनी चाहिए। होटल पहुँचने के 24 घंटों के अंदर आपको अपने परिवार या किसी जानने वाले को अपने ठिकाने के बारे में जरूर सूचित कर देना चाहिए। कई बार हम ऐसी जगहों पर जाते हैं जहाँ नेटवर्क की कमी होती है। ऐसे में आपको जब मौका मिले आपको तुरंत अपने दोस्तों या जानने वालों को अपनी लोकेशन के बारे में बता देना चाहिए। ऐसा करने के एक नहीं कई फायदे हैं। यदि आप कभी किसी परेशानी में पड़ जाते हैं तो आप तक मदद पहुँचाने के लिए आपकी लोकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या आपने हाल में कोई यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।