दुबई में एक हफ्ता कैसे बिताएं? बजट में पूरी जानकारी मिलेगी यहां

Tripoto
Photo of दुबई में एक हफ्ता कैसे बिताएं? बजट में पूरी जानकारी मिलेगी यहां by Deeksha

दुबई दुनिया के सबसे मॉर्डन देश में से एक है। जहाँ की ऊँची-ऊँची बिल्डिंग हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इतनी ऊँचाई ये दुबई बेहद खूबसूरत दिखाई देता है लेकिन दुबई सिर्फ यही नहीं है। दुबई अपने खूबसूरत बीचों के लिए, रंगीन शामों के लिए और अपने पुरानेपन के लिए भी जाना जाता है। अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं तो अपनी पहली इंटरनेशन टिप दुबई की बना सकते हैं। वैसे तो किसी भी नई जगह कितने भी दिन रह लो कम ही पड़ेगा लेकिन दुबई को आप 7 दिन में अच्छे-से घूम सकते हैं।

दुबई पैकेज के लिए क्लिक करें

Photo of दुबई में एक हफ्ता कैसे बिताएं? बजट में पूरी जानकारी मिलेगी यहां 1/1 by Deeksha

अगर दुबई आपकी बकेट लिस्ट में है और घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए जरूरत है अच्छी रिसर्च की। 7 दिन में दुबई में कहाँ और कैसे घूमें? इसकी पूरी प्लानिंग हम कर देते हैं। अगर आप बिना या अधूरी जानकारी के दुबई जाते हैं तो दुबई आपको काफी महंगा लग सकता है। इसलिए हम आपको बता देते हैं कि दुबई में 7 दिन कैसे घूमें जाएं?

दुबई घूमने से पहले आपको इस बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। दुबई, संयुक्त अरब अमीरात का एक बड़ा शहर है। इसकी करेंसी दिरहम है जिसे शार्ट फाॅर्म में एईडी भी कहते हैं। दुबई दुनिया का पहला शहर है जहाँ मेटो पहली बार चली थी। इसी शहर में दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा है। दुबई में ज्यादातर लोग इस्लाम को मानने वाले लोग हैं लेकिन बाकी धर्म के लोग भी यहाँ रहते हैं। आइए इस हैरान कर देने वाले शहर के सफर पर चलते हैं।

दिन 1

बुर्ज खलीफा देखें

सबसे पहले फ्लाइट से दुबईं पहुँचे। दुबई जाने के लिए पहले से बुकिंग करा लें। ऐसा नहीं करने पर बाद में आपको टिकट बहुत महंगी मिलेगी। इसके अलावा ठहरने के लिए भी होटल पहले से बुक कर लें। ऐसे में आपको इस नए शहर में अपने सामान के साथ इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। होटल में सामान रखने के बाद दुनिया की सबसे ऊँची इमारत को देखने के लिए निकल पड़िए।

दुबई अपने शानदार आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। बुर्ज खलीफा इसी शानदार आर्किटेक्चर का बेजोड़ नमूना है। इस बिल्डिंग की ऊँचाई इतनी ज्यादा है कि इसे आप 90 किमी. दूर से देख सकते हैं। आकाश को छूते बुर्ज खलीफा 163 मंजिला ऊँची है। आप यहाँ से दुबई के सबसे शानदार नजारे को देख सकते हैं। यहाँ से आपको सब कुछ बहुत छोटा नजर आएगा। बुर्ज खलीफा में इतना कुछ है कि आप यहाँ पर पूरा दिन बिता सकते हैं। इस बिल्डिंग में जाने का टिकट बहुत महंगा है। अगर आपका बजट उतना नहीं है तो आप इसकी खूबसूरती बाहर से भी देख सकते हैं।

पूरा दिन बुर्ज खलीफा में घूमने के बाद शाम में बिल्डिंग के नीचे फाऊँटेन शो देख सकते हैं। फाऊँटेन शो हर रोज शाम को होता है। रंग-बिरंगी लाइट्स के साथ पानी की करतबबाजी देखकर आपको अच्छा लगेगा। इसके बाद आप दुबई मॉल जरूर जाएं। ये मॉल दुनिया का सबसे बड़ा मॉल है। आप बेशक मॉल से कुछ खरीदें न लेकिन दुनिया के सबसे बड़े मॉल को जरूर देखें। मॉल से थोड़ी ही दूर एक अरेबिक बाजार है, जिसमें आप चहलकदमी कर सकते हैं। सउदी अरब के पारंपरिक मार्केट्स जाने का मन हो तो आपको इस बाजार में जाना चाहिए। अगर आप चाहें तो ओपेरा जा सकते हैं या फिर वापस अपने होटल में आ जाइए।

दूसरा दिन

ओल्ड दुबई को खोजें

https://www.instagram.com/p/CIvB6T_HrHx/

सुबह जल्दी उठिए और ब्रेकफास्ट कर लें ताकि घूमने में आपको परेशानी न आए। इसके बाद पुराने दुबई को एक्सप्लोर करने के लिए निकल पड़िए। पुराने दुबई के ज्यादातर घर 19वीं शताब्दी के है। यहाँ की गलियाँ आपको भूलभुलैया की तरह लगेगीं। बालू के रंग बने मकानों को देखकर आप पुराने दुबई के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। दूसरे दिन का अनुभव पहले दिन से पूरी तरह से अलग होगा।

पुराने दुबई में आप म्यूजियम और ऑर्ट्स गैलरी भी देख सकते हैं। ये जगह आपको बेहद पसंद आएगी। यहाँ मॉडर्न दुबई की तरह भीड़भाड़ नहीं होगी। इसी वजह से पुराना आपको फेवरेट बन सकता है। पुराने दुबई में आपको अब्रा की सैर बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। पुराने लकड़ी की बनी बोट में सैर करना आपके लिए शानदार अनुभव रहेगा। एक छोटी-सी नदी दुबई को दो भागों में बांटती है, दायरा और बुर दुबई।

बुर दुबई और दायरा से कुछ ही मिनटों की दूरी पर दुबई फ्रेम है। विशाल फ्रेम ये दुबई और पुराने दुबई के नजारे को देखा जा सकता है। अगर आप बुर्ज खलीफा नहीं देख पाते हैं तब तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

टिप्सः ये सभी जगह काफी दूरी पर हैं इसलिए इन जगहों को पैदल तय नहीं किया जा सकता है। आप इसके लिए मेट्रो और कैब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिन 3ः

दुबई मिरेकल गॉर्डन और ग्लोबल विलेज

अपनी दुबई यात्रा के तीसरे दिन दुबई मिरेकल गॉर्डन से दिन की घुमक्कड़ी की शुरूआत करें। मिरेकल गॉर्डन दुनिया के सबसे सुंदर फूलों के लिए जाना जाता है। ये गॉर्डन दुबई के डबैलैंड में स्थित है। इसको लोगों के लिए 2013 में लोगों के लिए खोला गया था। मिरेकल गॉर्डन 72 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। फूलों के इस खूबसूरत गॉर्डन को देखने के बाद ग्लोबल विलेज को देखिए।

ग्लोबल विलेज एक ऐसी जगह है जहाँ पर आप एक छत के नीचे कई दुनिया के कल्चर और खान-पान को देख सकते हैं। यहाँ आकर आपको लगेगा ही नहीं कि आप दुबई में हैं। यहाँ पर दिसंबर-जनवरी में हर साल दुबई शाॅपिंग फेस्टिवल भी होता है। अगर आप तब दुबई में रहें तो इसमें जरूर हिस्स्सा लें।

अगर आप ग्लोबल विलेज नहीं जाना चाहते हैं तो आप स्कीइंग करने भी जा सकते हैं। दुबई में एक जगह ऐसी बनाई गई जहाँ तापमान इतना ठंडा रहता है कि वहाँ बर्फ जमती है। जिसके बाद यहाँ पर स्कीइंग होती है।

दिन 4ः

पार्क घूमें

दुबई में देखने के लिए वैसे तो बहुत सारे पार्क हैं लेकिन कुछ पार्क हैं जो बहुत फेमस हैं। अगर आप दुबई आते हैं तो आपको दुबई के थीम पार्क में जरूर जाना चाहिए। आपको सबसे पहले दुबई के मोशनगेट पार्क जाना चाहिए। ये पार्क हाॅलीवुड से इंस्पायर है। इसमें तीन बड़े आकर्षण कोलंबिया पिक्चर्स, ड्रीमवर्क्स एनिमेशन और लायंसगेट पर बेस्ड हैं। इसके अलावा भी बहुत कुछ देख सकते हैं।

इसके बाद आप दुबई के बाॅलीवुड पार्क को देख सकते हैं। इस पार्क में आप हिन्दी मूवीज भी देख सकते हैं। इसके अलावा पार्क में 5 जोन के नाम हिन्दी मूवीज शोले, लगान, डाॅन, क्रिश, राॅक ऑन और दबंग पर हैं। इसके बाद आप बच्चों और फैमिली के लिए बने लेगालैंड पार्क को भी घूम सकते हैं। ये पार्क इतने बड़े हैं कि आपको पूरा दिन इनको घूमने में ही निकल जाएगा।

पांचवां दिन

अबू धाबी सिटी टूर

अगर आप दुबई जाते हैं तो आपको दुबई के साथ में अबू धाबी को भी देख लेना चाहिए। जिससे आपको अलग से इस शहर के लिए ट्रिप प्लान नहीं करनी पड़ेगी। अबूधाबी यूएई राजधानी है। दुबई से अबू धाबी की दूरी 170 किमी. है। सुबह-सुबह दुबई से निकलिए तो लगभग 2-3 घंटे में अबूधाबी पहुँच जाएंगे। आप अबूधाबी की शेख जायद ग्रांड मस्जिद देखिए। इसके अलावा हेरिटेज विलेज, लौव्रे अबूधाबी म्यूजियम और रस-अल-खैमाह को भी जरूर देखें। इन सभी जगहों को पूरे दिन में देखिए और फिर शाम को दुबई वापस लौट आइए।

दिन 6

बुर्ज अल अरब और पाल्म देखें

दुबई को अच्छे-से देखना है तो पल्म जुमैराह को मिस नहीं करना चाहिए। पाल्म जुमैराह एक आईलैंड है जिसे पाल्म ट्री के शेप की तरह बनाया गया है। ये दुनिया की सबसे महान कारीगरी में से एक है। आप इस आइलैंड में स्काई डाइविंग और हेलीकाॅप्टर राइड का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप मोनोरेल राइड कर सकते हैं और पाल्म से शहर का शानदार नजारा देख सकते हैं। पल्म आइलैंड को देखने के बाद आप बुर्ज अल अरब बिल्डिंग को देखें।

बुर्ज अल अरब दुबई के सबसे आइकाॅनिक जगह में से एक है। ये शानदार होटल 1999 में बनाया गया था। इसको धुआं के पाल की तरह बनाया गया है। 180 मीटर ऊँची इस एतहासिक बिल्डिंग को आपको अपनी दुबई यात्रा में जरूर देखनी चाहिए। इसके बाद आप रात में दुबई मरीना में वाटर क्रूज पर शानदार डिनर कर सकते हैं।

सातवां दिनः

वाटर स्पोर्ट्स

अब तक आपने दुबई की ज्यादातर जगहें घूम लीं हैं। ऐसे में आपको दुबई में आखिरी दिन एडवेंचर और मस्ती करते ही बिताना चाहिए। आगर आपको वाटर स्पोर्ट्स पसंद है तो आप जेट स्कीइंग, फ्लाइ फिश, पैरासैलिंग, फ्लाई बोर्डिंग और स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। इसके बाद आप डेजर्ट सफारी भी कर सकते हैं। दुबई के रेगिस्तान में कैंप में ठहर सकते हैं, कैमल राइड कर सकते हैं। दुबई के डेजर्ट सफारी का अनुभव बेहद शानदार होता है आपको ये बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

ध्यान रखेंः

- दुबई में नियम काफी सख्त हैं और तोड़ने पर उसकी सजा और भी कड़ी है। इसलिए ऐसा कुछ न करें जो दुबई में मना हो।

- दुबई में काफी जगह पर शराब पीना मना है इसलिए अगर आपके पास परमिट हों तभी शराब पिएं।

- आप बाहर घूमने निकलें तो अपने कंधे और घुटनों के नीचे तक कपड़े पहन कर रखें।

दुबई पैकेज के लिए क्लिक करें

क्या आपने दुबई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।