प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी मिस्र यात्रा के दौरान किन पर्यटन स्थलों किया दौरा, जानें?

Tripoto
3rd Jul 2023
Photo of प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी मिस्र यात्रा के दौरान किन पर्यटन स्थलों किया दौरा, जानें? by Yadav Vishal
Day 1

यूं तो हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी आए दिन दूसरे देशों का यात्रा करते हैं। अभी पिछले हफ्ते ये मिस्र की यात्रा पर थे। उनकी यह यात्रा वैसे तो बैठकों से भरी थी, पर उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल में से भी मिस्र के कुछ प्रमुख प्राचीन आकर्षणों को देखने के लिए समय निकाला। उनकी वहां के यात्रा के कुछ फ़ोटो ट्विटर पे ट्रेंड कर रहे हैं। जिनसे लोगों के दिलों में यह जानने की जिज्ञासा पैदा हो रहीं हैं कि वह किन किन पर्यटक स्थल पे भ्रमण करने को गए थे। तो आज मैं आपको इस आर्टिकल के ज़रिए ये बताऊंगा कि हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी मिस्र की यात्रा के दौरान किन किन पर्यटक स्थल पे गए थे।

हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान, काहिरा

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने सबसे पहले रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित हेलियोपोलिस वॉर मेमोरियल का दौरा किया। हीलियोपोलिस वॉर मेमोरियल भारत के लिए काफी खास माना जाता हैं। यह स्मारक उन चार हजार भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया हैं, जो प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में मिस्र और फिलिस्तीन के कई अभियानों में लड़ते हुए शहीद हो गए थे। जिनमें से लगभग 2000 प्रथम विश्व युद्ध में और 1700 द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए। आपको बता दूं कि हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान में दो स्थानांतरित स्मारक शामिल हैं। पहला हेलियोपोलिस (पोर्ट टेवफिक) मेमोरियल और दूसरा हेलियोपोलिस (अडेन) मेमोरियल। यहां मोदी जी ने कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए जिसमें हेलियोपोलिस (पोर्ट ट्यूफिक) स्मारक और हेलियोपोलिस (अडेन) स्मारक शामिल हैं।

Photo of प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी मिस्र यात्रा के दौरान किन पर्यटन स्थलों किया दौरा, जानें? by Yadav Vishal

अल-हकीम मस्जिद

अल-हकीम मस्जिद काहिरा में 11वीं सदी का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल हैं। यह मस्जिद भारत और मिस्र द्वारा साझा की गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रमाण के रूप में खड़ी हैं। अल-हकीम मस्जिद का निर्माण फ़ातिमिद राजवंश के पांचवें ख़लीफ़ा अल-अज़ीज़ ने दसवीं शताब्दी (990 ईस्वी) के आखिर में शुरू करवाया था। इसके बाद में साल 1013 में अल-हकीम ने इसके निर्माण को पूरा किया था। आपको बता दूं कि अल-हकीम मस्जिद 13,560 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई हैं और अन्दर बहुत ही खूबसूरत प्राणगढ़ हैं। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मस्जिद की दीवारों पर जटिल नक्काशीदार शिलालेखों की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया कि '' काहिरा में ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक गहरा प्रमाण है। ”

गीज़ा, काहिरा के पिरामिड

मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित गीजा का महान पिरामिड एक बेहद ही प्राचीन और एतिहासिक स्मारक है, जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इस पिरामिड को 'खुफु का पिरामिड' और 'ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा' के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दूं कि पिरामिड में नींव के चारों कोने के पत्थरों में बॉल और सॉकेट बनाये गये हैं ताकि ऊष्मा से होने वाले प्रसार और भूंकप से सुरक्षित रहे। यह पिरामिड प्रसिद्ध नील नदी के किनारे पर बना हुआ जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता हैं। यहां हमारे पीएम मोदी जी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली के साथ चौथे राजवंश के तीन पिरामिडों का दौरा किया। इसकी खुबसूरती की तारीफ़ करते हुए इन्होंने ट्विटर पे ट्वीट किया, “ मैं पिरामिडों में मेरे साथ आने के लिए पीएम मुस्तफा मैडबौली को धन्यवाद देता हूं। हमने अपने राष्ट्रों के सांस्कृतिक इतिहास और आने वाले समय में इन संबंधों को कैसे गहरा किया जाए, इस पर गहन चर्चा की।

Photo of प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी मिस्र यात्रा के दौरान किन पर्यटन स्थलों किया दौरा, जानें? by Yadav Vishal

अपनें मिस्र की यात्रा के दौरान हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी इन तीन जगहों की यात्रा की। आपको बता दूं कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल', मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।