भारतीय संस्कृति को उजागर करने साड़ी पहन कर वर्ल्ड टूर पर निकली यह महिला,करेंगी 1 लाख किलोमीटर सफर

Tripoto
13th Mar 2023
Photo of भारतीय संस्कृति को उजागर करने साड़ी पहन कर वर्ल्ड टूर पर निकली यह महिला,करेंगी 1 लाख किलोमीटर सफर by Yadav Vishal
Day 1

अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना, अपने डर का सामना करना, लोगों से मिलना सोलो यात्रा अपने और दुनिया के बारे में जानने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। ट्रैवल प्रेमी अक्सर सोलो ट्रैवल के दौरान ऐसा करते हैं चाहें वो पुरुष हो या महिला।आधुनिक महिला को बार-बार कहा जाता है कि वे कुछ भी कर सकती हैं।अगर वे किसी काम को करने की ठान लें चाहे फिर वह कितना ही मुश्किल क्यों न हो करके ही छोड़ती हैं। आज हम ऐसी ही एक महिला की बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम रमिला लतपते है, जो 27 साल की है और पुणे की रहने वाली है। उन्होंने अपने अविश्वसनीय महत्वाकांक्षी यात्रा की शुरुआत 9 मार्च को कर चुकी हैं।वो अपनी मोटरसाइकिल के ज़रिए 20 से 30 देशों में 100,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। उनका ये सफ़र इतने चर्चे में इसलिए होने वाला है, क्योंकि रमिला एक ट्रेडिशनल मराठी साड़ी पहनकर मोटरसाइकिल पर ये सफ़र करने निकली हैं।भारत एक ऐसा देश है, जहां महत्वाकांक्षी लोगों की कमी नहीं है और रमिला हमारे इस देश का जीता जागता उदाहरण हैं।

Photo of भारतीय संस्कृति को उजागर करने साड़ी पहन कर वर्ल्ड टूर पर निकली यह महिला,करेंगी 1 लाख किलोमीटर सफर by Yadav Vishal


रमिला लतपते ने 9 मार्च 2023 शाम 4:30 बजे से अपनी बाइक यात्रा की शुरुआत साड़ी पहन कर दी है।  गेटवे ऑफ इंडिया पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य गणमान्य रमिला की बाइक को फ्लैग-ऑफ किया।रमिला लतपते का बाइक का यह सफर 8 मार्च 2024 तक चलेगा।रमिला 30 देशों की यात्रा कर भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार करेगी।आपको बता दे 30 देशों के सफ़र के लिए रमिला ने होंडा हाइनेस 350 बाइक का साथ लिया हैं। इस एक साल के दौरान वह करीब एक लाख किलोमीटर बाइक यात्रा करेंगी और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फ्रांस, न्यूयॉर्क, मोरक्को, दुबई और अन्य जगहों पर जाएंगी।

इस ट्रिप के खर्चें के बारे में जब रमिला से पूछा गया तो उन्होंने कहा शायद एक करोड़ से ज्यादा होगा। उन्होंने न्यूज रिपोर्टर से बात करते हुए बताया कि शुरुआती खर्च का भुगतान करने के लिए, उसने अपनी कार और सोने के आभूषण बेच दिए थे और पहले अपना सारा पैसा खर्च कर दिया था। रमाबाई ने क्राउडफंडिंग के लिए प्रति व्यक्ति 1 रुपये का दान मांगा है क्योंकि पूरी लागत 1 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। उन्होंने रिपोर्टर से बात करते हुए और बताया कि उनको इस ट्रिप की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिली हैं। उन्होंने बात करते हुए बताया की अपने जी20 भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में महिलाएं जबरदस्त ऊंचाई हासिल कर रही हैं। उनकी इस बात को ही सुन के उन्होंने इस ट्रिप का प्लान बनाया। क्योंकि उनको भारत की बेटी कहलाना अच्छा लगता हैं। अपने सफ़र के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस ट्रिप पे महाराष्ट्र की संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है।इस यात्रा के ज़रिए वह राज्य के विशिष्ट उत्पादों और पेशकशों को उजागर करेंगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।