लम्बासिंगी: आंध्र प्रदेश का कश्मीर, दक्षिण भारत की एकमात्र जगह जहाँ बर्फ पड़ती है!

Tripoto

Aदक्षिण भारत को कई चीजों के लिए पसंद किया जाता है - चाहे वह समृद्ध द्रविड़ इतिहास हो, लुभावने बीचेस या इसके स्वादिष्ट व्यंजन! लेकिन एक चीज़ जो कभी दक्षिण भारत से जुड़ी नहीं है वह बर्फ है। जब हम बर्फबारी के बारे में सोचते हैं, तो हम तुरंत गुलमर्ग, नैनीताल और मनाली के बारे में सोचते हैं। लेकिन दक्षिण भारत हमेशा गर्म और उमस भरा नहीं है! लम्बासिंगी आंध्र प्रदेश में एक छोटा सा गाँव है, जहाँ आप बर्फबारी देख सकते हैं (यदि आप भाग्यशाली हैं!)

आंध्र प्रदेश का कश्मीर

विचित्र घाटियों और ठंडे तापमान के साथ, दक्षिणी क्षेत्र में लम्बासिंगी एकमात्र जगह है जहां बर्फबारी होती है। समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, विशाखापट्नम के चिंतपल्ली शहर में यह कुहरे से सजा पहाड़ी स्टेशन, जिसे 'आंध्र प्रदेश का कश्मीर' भी कहा जाता है। लम्बासिंगी के लिए एक और नाम कोर्रा बयालु है, जिसका मतलब है "अगर कोई रात में खुले में रहता है, सुबह तक वे एक लकड़ी की तरह ठंडा हो जाएगा!"

Photo of लम्बासिंगी: आंध्र प्रदेश का कश्मीर, दक्षिण भारत की एकमात्र जगह जहाँ बर्फ पड़ती है! 1/2 by gunjan upreti
श्रेय: ट्विटर/ ट्रॅवेल्द्गलोब

पूरा साल, यह छोटा गाँव एक सुन्दर सफेद धुंद से ढका हुआ होता है जो हवाओं के साथ मुड़ता और चलता है, लेकिन सर्दियों में (नवंबर से जनवरी तक), लम्बासिंगी का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के नीचे रहता है, जिसमें हिमपात भी हो जाता है ।

दक्षिण भारत में बर्फ़बारी देखने वाली एकमात्र जगह होने के अलावा, लम्बासिंगी एक अलग जनजातीय समुदाय का भी घर है जो काली मिर्च और कॉफी बागानों पर काम करता है। विशाल विस्तार में फैले हुए इन बागानों का नज़ारा दर्शनीय है।

Photo of लम्बासिंगी: आंध्र प्रदेश का कश्मीर, दक्षिण भारत की एकमात्र जगह जहाँ बर्फ पड़ती है! 2/2 by gunjan upreti
श्रेय: विकिमीडिआ

लम्बासिंगी में करने के लिए चीजें:

1. कोठापल्ली झरने पर जाएँ

कोठापल्ली झरने पर आप यह महसूस करेंगे कि बहुत कम ऐसी जगहें हैं जो प्रकृति की सुंदरता और शक्ति को नाटकीय रूप से झरने के रूप में पेश करती हैं! लम्बासिंगी से 27 कि.मी. दूर स्थित, कोठापल्ली झरना चट्टानों की एक श्रृंखला पर से बह कर एक झील में समाँ जाता है। यह स्थानीय और आगंतुकों के लिए भी एक लोकप्रिय पिकनिक स्थान है।

सूत्र: डॉ. भट्टू

Photo of Kothapalli Waterfalls, Gangaraju Madugula, Andhra Pradesh, India by gunjan upreti

2. लम्बासिंगी में नाईट कैंप का अनुभव

एक अलाव के चारों ओर बैठकर आकाश के नीचे सोने से ज्यादा कोई आनंद नहीं हैं! लम्बासिंगी में नाईट कैंप के लिए एकदम सही वातावरण है। पर ये बेहतर होगा कि आप अपने टेंट व उपकरण ले जाएँ क्योंकि गॉंव।

केवल रिप्रजेंटेशन के लिए | सूत्र: पिक्साबे

Photo of लम्बासिंगी: आंध्र प्रदेश का कश्मीर, दक्षिण भारत की एकमात्र जगह जहाँ बर्फ पड़ती है! by gunjan upreti

3. थजंगी रिजर्वोइयर पर जाएँ

लम्बासिंगी से केवल 6 किमी दूर स्थित, आप लम्बासिंगी से विशाखापत्तनम वापस जाने के दौरान थजंगी रिजर्वोइयर पर रोक सकते हैं। बैकग्राउंड में पहाड़ियों और हल्के बहने वाले पानी के साथ जलाशय, फोटोग्राफरों के लिए एक सुंदर सेटअप प्रदान करता है।

इस बीच, आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एपीटीडीसी) एक पर्यटन केंद्र के रूप में गंतव्य को बढ़ावा देने के लिए लम्बासिंगी में एक राज्य संचालित रिज़ॉर्ट खोलने की योजना बना रहा है।

"प्रारंभिक परियोजना लागत को मंजूरी दे दी गई है और लगभग 5 करोड़ रुपये होगी। एपीटीडीसी के विशेष अधिकारी और महाप्रबंधक जी भीम शंकर राव ने द हिंदू को बताया, "पर्यटन स्थलों में इसे विकसित करने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियाँ हासिल कर ली गई हैं।"

लम्बासिंगी कैसे पहुँचें:

लम्बासिंगी के निकटतम हवाई अड्डा विशाखापट्नम हवाई अड्डा है, जो कि लम्बासिंगी से 107 किमी दूर है। विशाखापट्नम से सरकारी और निजी बसें हैं जिन्हें आप लम्बासिंगी तक पहुंचने के लिए चुन सकते हैं।

लम्बासिंगी की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय:

नवंबर से जनवरी को आम तौर पर लम्बासिंगी जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। लगभग छह साल पहले, 15 जनवरी, 2012 को लम्बासिंगी ने बर्फबारी का अनुभव किया था। तापमान हर साल 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है, लेकिन जब ऐसा होता है, तो लम्बासिंगी एक सफेद बर्फीली चादर से ढक जाता है!

श्रेय: क्लाउडफरंट

Photo of लम्बासिंगी: आंध्र प्रदेश का कश्मीर, दक्षिण भारत की एकमात्र जगह जहाँ बर्फ पड़ती है! by gunjan upreti

लम्बासिंगी की शीघ्र ही यात्रा करें और अपने अनुभव Tripoto के साथ बाँटें।

अपने सफर के अनोखे अनुभव बाँटें, पता करें कि अन्य यात्री कहाँ जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं एवं विश्व भर के यात्रियों से जुड़ें Tripoto हिंदी पर।

यह आर्टिकल अनुवादित है, ओरिजिनल आर्टिकल के लिए यहाँ क्लिक करें।