
भारत को केवल त्यौहारों और मेलों का देश कहना उचित नहीं होगा। क्योंकि, यहाँ तमाम ऐसी घूमने वाली जगहें भी हैं जिसकी शानदार खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। भारत कई खूबसूरत शहरों, द्वीपों, हिल स्टेशनों व समुद्र तटों के साथ अन्य अद्भुत घूमने वाली जगहों से भरा हुआ है। भारत में घूमने के लिए सब कुछ है। पहाड़ से लेकर समुद्र तक। यहाँ आप हर चीज का मजा ले सकते हैं। यहाँ धार्मिक स्थल हैं, तो पार्टी करने के लिए भी एक से बढ़कर एक जगह है। खूबसूरत नजारों के साथ सुकून वाली जगह है, तो लोगों की आवाज से गुंजते शहर हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहाँ आप फ्रेंड्स, फैमिली और पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी किये अब शुरू करते हैं।
उदयपुर

पूर्वी का वेनिस कहे जाने वाला उदयपुर राजस्थान में स्थित है और कई महलों और झीलों का घर है। यहाँ आप कई गतिविधियों में से एक, पिछोला झील में नाव की सवारी का आनंद दे सकते हैं जो आपके लिए जीवन भर के अनुभव में से एक बन जाएगा। यह शहर परिवार की छुट्टी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसके प्रमुख आकर्षण में लेक पैलेस, जग मंदिर और सिटी पैलेस आदि शामिल हैं। उदयपुर की यात्रा के लिए आपको सितंबर और मार्च के बीच का समय चुनना बेहतर रहेगा क्योंकि बाकी के महीनों में यह शहर आमतौर पर बहुत गर्म रहता है।
हैवलॉक द्वीप

भारत से दूर, केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित यह द्वीप, अपने समुद्र तटों, प्राकृतिक सुंदरता और त्योहारों के लिए अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यह भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले समुद्र तटों में से एक है। हैवलॉक द्वीप में सीतापुर बीच और राधानगर बीच जैसे एशिया के कुछ सबसे अच्छे समुद्र तट हैं, जो तैराकी, हाथी की सवारी, और अदभूत अनदेखी मूंगा चट्टानों के लिये एकदम सही हैं। चमचमाते नीले पानी के बीच नाव की सवारी, सुंदर सूर्याउद्य और सूर्यास्त, पानी के नीचे की अनदेखी दुनिया और द्वीप की सफेद रेत, मिलकर इस द्वीप को अवश्य ही स्वर्ग बनाती है।
आगरा

उत्तर प्रदेश के इस शहर के उल्लेख किए बिना परिवार के लिए सर्वोत्तम छुट्टी वाली जगहों की लिस्ट सूची क्या होगी? ताजमहल के लिए प्रसिद्ध इस शानदार और अद्भुत शहर आगरा में कई अन्य आकर्षण भी हैं। आगरा किला और फतेहपुर सीकरी उनमें से एक है। हालाँकि आप यहाँ अद्भुत रेसॉर्ट और होटलों के साथ एक लंबा समय बिता सकते हैं, यहाँ की गई छोटी यात्रा भी आपके घूमने के उद्देश्य को पूरा करेगी। आप शहर में खरीदारी करने जा सकते हैं, क्योंकि इनमें कुछ चमड़े के उत्पाद, कालीन और संगमरमर की प्रतिकृतियां और भी बहुत कुछ हैं।
कनाताल

कनाताल मसूरी से सिर्फ 38 किमी दूर है और एक बहुत ही शांतिपूर्ण गंतव्य है। यह हिल स्टेशन हरे भरे पेड़ों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसके अलावा, सूर्यास्त और सूर्योदय के दृश्य भी यहाँ अद्भुत हैं। आप यहाँ जेट स्कीइंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसे काम कर सकते हैं। कनाताल में सबसे अच्छी जगह टिहरी झील और सुरकंडा देवी हैं। कुल मिलाकर यह जगह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो प्रकृति की गोद में एक शांतिपूर्ण छुट्टी की तलाश में हैं।
कसोल

क्या आप अपने परिवार के साथ चिल्ड-आउट वेकेशन के लिए हैप्पी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं? यदि हाँ, तो हमने आपके लिए सबसे अच्छी जगह ढूंढ ली है। हिमाचल प्रदेश का यह शहर आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा क्योंकि इस शहर में सबसे मजेदार वाइब है। कसोल के कैफे और जर्मन बेकरी के डेसर्ट सबसे प्रसिद्ध हैं है। भोजन के अलावा, पहाड़ों और हरियाली के दृश्य भी देखने लायक हैं। कुछ स्थान जो आपको अवश्य घूमना चाहिए, वो हैं जर्मन बेकरी, चालल, और गुरुद्वारा श्री मणिकरण साहिब।
खज्जियार

मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से से लोकप्रिय खज्जियार शहर भारत में घूमने के लिए टॉप स्थानों में से एक है। जिसका क्रेडिट इसके विशाल और मीलों तक फैले हुए हरे भरे मैदानों को मिलता है। यदि प्रदूषण और काम के दबाव ने आपको उत्तेजित कर दिया है और आप उन बंधन को मजबूत करने के लिए कुछ पारिवारिक समय के लिए तरस रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से आपकी पसंद होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के चंबा में स्थित खज्जियार में चरागाहों, जंगलों और झीलों का बेहतरीन मिश्रण है। यह जगह केवल उन लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है जो प्रकृति की सुंदरता को निहारना चाहते हैं, बल्कि साहसिक खेल जैसे - ट्रेकिंग, ज़ोरबिंग आदि खेलों के इच्छुक लोगों के भी आदर्श विकल्प है।
दिल्ली

दिल वालों की दिल्ली या भारत की राजधानी अपनी ऐतिहासिक प्रमुखता के लिए जाना जाता है। यह भी बेस्ट पारिवारिक छुट्टी गंतव्य है जिसमें आपके लिए प्यार में पड़ने के लिए सब कुछ है। इंडिया गेट, कुतुब मीनार, और लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्थान हों या फिर सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, और जैसे अन्य बाजार। दिल्ली आपको यहाँ की हर एक चीज़ से सम्मोहित कर देगी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी यात्रा कितनी लंबी या छोटी है। ऐतिहासिक स्मारकों और कुछ अद्भुत बाजारों के अलावा, दिल्ली अपने रेस्तरां और नाइट क्लबों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ की नाइटलाइफ़ कमाल है और जब भी आप यहाँ घूमने आते हैं, तो नाइटलाइफ़ जरुर देखनी चाहिए।
धर्मशाला

पहाड़ों और हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ यह जगह उन लोगों के लिए है जो खुद को भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी से दूर किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं तो यह जगह आपकी सूची में अवश्य होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित धर्मशाला कई मठों और मंदिरों का घर है। भागसुनाथ मंदिर, दलाई लामा मंदिर परिसर, और नामग्याल मठ उनमें से कुछ हैं। यह गंतव्य अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के बीच ‘तिब्बत के दलाई लामा के घर’ के रूप में भी लोकप्रिय है। साथ ही यह गंतव्य हिमाचल प्रदेश का पहला स्मार्ट शहर भी है।
अगर आप भी अपनी फैमली के साथ किसी बेहतरीन जगह की तलाश में हैं। तो आपको अब काफी बेहतरीन जगहों के ऑप्शन मिल गए हैं। जहाँ जाकर आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकें और एन्जॉय कर सकें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।