मुंबई के वो 7 लग्ज़री रेस्त्रां जहाँ आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी रुककर लेते हैं स्वाद

Tripoto
Photo of मुंबई के वो 7 लग्ज़री रेस्त्रां जहाँ आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी रुककर लेते हैं स्वाद by Deeksha

क्या आपने कभी सोचा है आपकी पसंदीदा फिल्मी सितारे अपना चीट मील एन्जॉय करने के लिए कहाँ जाते हैं? मुंबई में तमाम ऐसे रेस्तरां हैं जहाँ बॉलिवुड सेलेब्रिटी का आना जाना लगा रहता है। इन रेस्तरां में आपको लाजवाब खाना तो मिलेगा ही लेकिन यदि किस्मत ने साथ दिया तो आपको अपने चहेते स्टार्स से मिलने का मौका भी मिल सकता है। आपकी सहायता के लिए हमने मुंबई के ऐसे टॉप 7 लग्ज़री रेस्तरां की सूची तैयार की है जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं।

1. पिंक वसाबी, जुहू

जुहू का पिंक वसाबी रेस्तरां मुंबई के सितारों के लिए नई पसंद बन रहा है। इस रेस्तरां को एशियन थीम पर सजाया गया है। रेस्तरां में गुलाबों और पिंक कलर की चीजों से सजावट की गई है। केवल सजावट ही नहीं इस रेस्तरां का खाना भी एकदम टॉप क्वॉलिटी का है। इस रेस्तरां में आप एशियन क्विजीन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। असल में ये बुटीक रेस्तरां है जिसकी खूबसूरती देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। पिंक वसाबी मुंबई का वो रेस्तरां है जहाँ आपको हर दूसरे दिन फिल्मी दुनिया का कोई न कोई सितारा यकीनन मिल जाएगा।

पता: ईडन स्क्वायर बिल्डिंग, ग्राउंड फ्लोर, 10 रोड एनएस मणिकिकर रोड, साईनाथ नगर, जेवीपीडी स्कीम, जुहू, मुंबई

खर्च: 1,600 रुपए (दो लोगों के लिए)

2. किचन गार्डन बाय सुज़ैट

बॉलिवुड सितारों के जीवन में अच्छी डायट होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। उनके लिए खाने की मात्रा के साथ-साथ पौष्टिक आहार का होना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि सितारे अक्सर बाहर खाना खाने निकलते हैं इसलिए रेस्तरां में भी हैल्थी खाना जरूर है। मुंबई का किचन गार्डन वो जगह है जहाँ ये सभी चीजें एक जगह पर मिलती हैं। इस रेस्तरां का लाजवाब खाना हर सेलेब्रिटी को पसंद आता है। मलाइका अरोड़ा, ईशान खट्टर, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों को अक्सर इस रेस्तरां में खाना एन्जॉय करते हुए देखा जाता है। यदि आप भी पौष्टिक खाना एन्जॉय करना चाहते हैं तो आपको किचन गार्डन जरूर आना चाहिए।

पता: शॉप 8 और 9, गैस्पर एन्क्लेव, सेंट जॉन स्ट्रीट, पाली माला रोड, बांद्रा वेस्ट

खर्च: 1,000 रुपए (दो लोगों के लिए)

3. हक्कसन, बांद्रा

हक्कसन केवल बांद्रा ही नहीं बल्कि पूरे मुंबई का सबसे बेहतरीन कैंटोनीज रेस्तरां है। इस रेस्तरां की लोकप्रियता का अंदाज़ा यहाँ मिलने वाली भीड़ से लगाया जा सकता है। फिल्मी दुनिया के सितारों से लेकर टीवी जगत के कलाकारों तक सभी को हक्कसन खूब पसंद आता है। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, फरहान अख्तर से लेकर शिबानी डांडेकर और करण जोहर तक सभी को हक्कसन के बाहर देखा जा चुका है। हक्कसन की बढ़िया सजावट और दिल खुश कर देने वाला खाना खाकर आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। यदि आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ आप शांति से टेस्टी खाना एन्जॉय कर सकें तो आपको हक्कसन जरूर ट्राई करना चाहिए।

पता: दूसरी मंजिल, क्रिस्टल बिल्डिंग, वाटरफील्ड रोड, बांद्रा वेस्ट, मुंबई

खर्च: 2,600 रुपए ( दो लोगों के लिए)

4. बेरूट, जुहू

बेरूट मुंबई का वो लग्ज़री रेस्तरां है जिसकी एक नहीं बल्कि तमाम ब्रांच हैं। बेरूट का मेडिटेरेनियन क्विजीन एक्टर्स को खूब पसंद आता है। इस रेस्तरां की खास बात है इसकी सुंदरता और मेहमाननवाजी। इस रेस्तरां में आकर आपको पूरा राजसी माहौल मिलेगा। खाना खाने से लेकर पूरे माहौल तक इस रेस्तरां की हर चीज़ एकदम परफेक्ट है। अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, वरुण धवन जैसे सितारों के लिए बेरुट उनके सबसे पसंदीदा रेस्तरां में से है। अगर आप भी अपने मनपसंद सितारों से मिलना चाहते हैं तो बेरूट आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।

पता: 14, सिल्वर बीच एस्टेट जुहू पोस्ट ऑफिस के सामने, एबी नायर रोड, जुहू, मुंबई

खर्च: 3,000 रुपए ( दो लोगों के लिए)

5. ऑलिव बार एंड किचन, खार

मुंबई का ये रेस्तरां लगभग हर दिन सुर्खियों में रहता है। सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा वो सितारे हैं जिन्हें ये रेस्तरां बहुत पसंद आता है। कई सेलेब्रिटी अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहाँ लंच करने आते रहते हैं। यहाँ तक कि आप जब भी इस रेस्तरां में जाएंगे आपको कोई ना कोई एक्टर जरूर मिल जाएगा। ऑलिव बार का शानदार खाना के साथ साथ रेस्तरां की सजावट है जो इस जगह को सबसे अलग बनाती है। इस रेस्तरां में आप ग्रीक, मेडिटेरेनियन, यूरोपीय और इतलियाई क्विजीन खाने का मजा उठा सकते हैं। जब बढ़िया खाना और अच्छा माहौल एक ही जगह पर मिल जाए तो इससे बढ़िया क्या होगा।

पता: 14, नरगिस दत्त रोड, यूनियन पार्क, खार वेस्ट, मुंबई

खर्च: 3,500 रुपए (दो लोगों के लिए)

6. बास्टियन, वर्ली

यदि आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आप अच्छे से जानते होंगे कि बास्टियन बॉलीवुड कलाकारों का सबसे पसंदीदा रेस्तरां है। अभी कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ उनकी माँ का जन्मदिन मनाने के लिए वर्ली के इस रेस्तरां में पहुंचे थे। कुछ समय पहले आलिया भट्ट को भी अपने दोस्तों के साथ बास्टियन में एन्जॉय करते देखा गया था। बास्टियन की सहज सजावट और शानदार खाना इस जगह को सबसे खास बनाता है। बास्टियन की एक ब्रांच बांद्रा में भी है। बांद्रा स्थित ब्रांच में भी सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। यदि आप भी अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज से मिलना चाहते हैं तो आपको बास्टियन आना चाहिए।

पता: वडिआ इंटरनेशनल सेंटर, पांडुरंग बढ़कर मार्ग, कामगार नगर नंबर 1, वर्ली, मुंबई

खर्च: 3,000 रुपए ( दो लोगों के लिए)

7. याउतचा, बीकेसी

अपने लाजवाब एशियन क्विजीन के लिए फेमस मुंबई के इस रेस्तरां की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। याउतचा की सजावट से लेकर यहाँ मिलने वाले खाने तक सभी चीजें एकदम बेस्ट क्वॉलिटी के हैं। याउतचा की डिम लाइट में डिनर करने का सुख आपको इस रेस्तरां में लिया जा सकता है। केवल यही नहीं याउतचा ऐश्वर्या राय बच्चन, श्रद्धा कपूर और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों का पसंदीदा रेस्तरां है। याउतचा का बेहतरीन खाना आपको खुश कर देगा।

पता: रहेजा टॉवर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा ईस्ट, मुंबई

खर्च: 2,800 रुपए (दो लोगों के लिए)

क्या आपने इनमें से किसी जगह खाना एन्जॉय किया है ? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें