ranbeer sang sharaab ya sonam sang kabaab? mumbai ke in restran me milenge aapke pasandeeda sitaare

Tripoto
Photo of ranbeer sang sharaab ya sonam sang kabaab? mumbai ke in restran me milenge aapke pasandeeda sitaare 1/1 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

मुंबई शहर सपनो और महत्वाकांक्षाओं की नगरी तो है ही, साथ ही इस महानगर को एक और चीज़ के लिए दुनिया भर में जाना जाता है | वो है बॉलीवुड | यहाँ के लोग बॉलीवुड के प्रसिध्ध लोगों के इर्द गिर्द बुनी अपनी संस्कृति पर इतना गर्व करते हैं कि मुंबई में आपको बॉलीवुड की जानी मान इहअस्तियों के गारों के बाहर हमेशा प्रशंसकों को हुजूम पाएँगे | लेकिन अगर आप बॉलीवुड के महान नायको और नायिकाओं को करीब से देखना चाहते हैं तो आपको उनके घरों के बाहर खड़े होने की ज़रूरत नहीं है | थोड़ा दिमाग़ लगायें तो आप कुछ ऐसे रेस्तराँ में जा सकते हैं जहाँ आपको फिल्म जगत के राजा और रानियाँ आसानी से निहारने को मिल जाएँगे |

इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही रेस्तराँ की सूची जिसमे बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा चोटी के कलाकार देखे जा सकते हैं | इन रेस्तराँ में भोजन करने जायें | अगर किस्मत ने साथ दिया तो अपने पसंदीदा कलाकार के साथ शायद एक तस्वीर खिचवाने का मौका मिल जाए |

१. ओलिव बार एंड किचन

अगर कोई ऐसी जगह हा जहाँ बोल्यवुद के सितारों को देखने की पूरी संभावना है तो वो जगह है ओलिव बार एंड किचन | खार में स्थित इस महँगे रेस्तरो बार के नीले दरवाज़ों के पीछे ना जाने कितनी ही बड़ी बड़ी जन्मदिन की पार्टियाँ और अन्य उत्सव मनाए जाते हैं | सलमान ख़ान और शाहरुख ख़ान जैसे दिग्गज सितारों से लेकर कटरीना कैफ़ और रणवीर सिंघ जैसे नौजवान सितारों में से कई इस रेस्तरो बार में शाम को आराम फरमाते दिख ही जाएँगे | यही नहीं इस जगह पर कई फिल्म निर्देशकों को भी देखा जा सकता है |

ध्यान रहे कि इस जगह जाने से पहले आपने यहाँ की रंगीनियत से मेल खाती पोशाक पहनी हुई हो और खाने पीने के महँगे दामों को देखते हुए अपनी जेब ढीली रखने के लिए तैयार रहें |

लागत: दो लोगों के लिए लगभग 6500 रुपये

यहाँ की ख़ासियत : पास्ता, पिज्जा, चिकन बॉम्बा, मशरूम सूप, बढ़िया चुनिंदा वाइन की सूची, और कॉकटेल

समय और स्थान: 8 बजे से 1 बजे (सप्ताह के सभी दिन) और 12.30 बजे से 3.30 बजे तक (शनिवार-रविवार); पाली हिल टूरिस्ट होटल के नीचे, यूनियन पार्क, खार, मुंबई

संपर्क करें : 022 43408228

बैस्तियाँ

बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों की पसंदीदा जगहों में से एक बैस्तिअन रेस्तराँ शेफ़ केल्विल चेंग के निर्देशन में चलता हैं | स्वादिष्ट चीज़केक से लेकर समुद्री खाने के विस्तृत मेनू की वजह से कई सितारे इस रेस्तराँ के ज़बरदस्त प्रशंसक बन गये हैं | अगर आप यहाँ जाएँ तो ज़रा एक बार सोनम कपूर को ढूँढने के लिए अपनी नज़रें चारों ओर दौड़ा लें | सोनम इस जगह की दीवानी हैं | कपूर के अलावा शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट और एआईबी के रोहन जोशी भी इस स्थान पर अक्सर आते जाते दिखते हैं | सितारों को ढूँढने के बीच कुछ समय निकल कर यहाँ के लज़ीज़ व्यंजनों को भी ज़रूर चखें |

लागत: ₹ 4,000 दो लोगों के लिए (लगभग)

: लोबस्टर रोल और यहाँ के चीज़केक में से कोई भी

समय और स्थान: दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से देर रात 12 बजे तक (सोमवार अवकाश); नेशनल कॉलेज के सामने, लिंकिंग रोड, बांद्रा पश्चिम

संपर्क करें : 022 33126135

मसाला बे

ताज लैंड्स एंड

लोगों की गपशप से पता चला है कि ये जगह आमिर ख़ान की पसंदीदा जगहों में से एक है और वे अपनी पत्नी किरण राव के साथ पूरी मुंबई में अगर कहीं भोजन करना पसंद करते हैं तो वो यही जगह है | अगर आप मुंबई की भागदौड़ के बीच शांति और गोपनीयता की जगह की खोज रहे हैं तो ताज लैंड्स एंड नामक पाँच सितारा होटल में स्थित मसल बे आपको निराश नहीं करेगा | ये रेस्तराँ अपने स्वादिष्ट भारतीय भोजन के लिए मशहूर है और आमिर ख़ान की आवाजाही की वजह से आए दिन सुर्ख़ियों में बना रहता है |

लागत: दो लोगों के लिए लगभग 6000 रुपये

यहाँ की ख़ासियत: पुदीना पराठा, गुलाब जामुन, पनीर लबाबदार, बिरयानी, और दाल मखानी

समय और स्थान: ताज लैंड्स एंड, बैंडस्टैंड, बांद्रा पश्चिम, मुंबई

संपर्क करें : 022-30151654

हाकासान मुंबई

हाकासान मुंबई कुछ चुनिंदा रेस्तराँ में से एक है जिसे मिशलिन स्टार के खिताब से नवाजा गया है | ये रेस्तराँ मुख्य रूप से लंदन से है और अपने असली कैंटोनीज़ स्वाद व व्यंजनों की वजह से बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है | यहाँ का माहौल और रोशनी देखते ही यहाँ की भव्यता का एहसास हो जाता है | इस रेस्तराँ में अक्सर करन जौहर, संजय एवं मान्यता दत्त, और कैटरीना कैफ जैसे सितारे देखने को मिल जाते हैं | यहाँ के लज़ीज़ व्यंजनों में सबसे प्रसिध्ध है बादाम की कतरनों से सजे मसालेदार झींगे और पेकिंग डक |

लागत: ₹ 4,500 दो लोगों के लिए (लगभग)

यहाँ की ख़ासियत: बादाम की कतरनों से सजे मसालेदार झींगे, पेकिंग डक, डंपलिंग और कॉकटेल इत्यादि

समय और स्थान: क्रिस्टल, 206, वाटरफील्ड रोड, लिंकिंग रोड, बांद्रा पश्चिम, मुंबई

संपर्क करें : 022 26408800

वासाबी बाय मारिमोटो

वासाबी रेस्तराँ को दुनिया के 50 सबसे बेहतरीन रेस्तराँ में से एक होने का गौरव प्राप्त है | ये जगह एक विश्वस्तरीय जापानी रेस्तराँ है जो यहाँ के शेफ मारिमोटो के ताजा खाना पकाने की अनोखी तकनीक, अपरंपरागत सॉस और विस्तृत अद्वितीय पेय मेनू के लिए जाना जाता है। मुंबई के जाने माने सितारे सैफ अली ख़ान और करीना कपूर की पसंदीदा जगहों में से एक है | इस फिल्मी जोड़े को यहाँ कई बार देखा गया है और इन दोनो ने यहाँ बहुत बार अपने निजी समारोह भी . हैं |

वासाबी की ख़ासियत: लॉबस्टर, टेमपुरा झींगा, सशिमी, मिसो सूप, पफ पेस्ट्री, जापानी व्हिस्की और साके की विविध सूची

समय और स्थान: दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे और शाम 7 बजे से देर रात 11:30 बजे तक ; ताजमहल पैलेस एंड टॉवर, अपोलो हार्बर, कोलाबा, मुंबई

संपर्क करें: 022 33715952

पाली विलेज कैफे

इस यूरोपियन शैली में बने रेस्तराँ में मुंबई के बहुत से जाने माने अभिनेताओं और मॉडलों को चहलकदमी करते या आराम फरमाते देखा जा सकता है | जैकलीन फर्नांडीज, मीरा राजपूत, अरबाज खान और कई प्रसिध्ध लोग इस शांत जगह पर कुछ देर सुकून और सहजता से समय व्यतीत करने आते रहते हैं | पाली विलेज कैफ़े जायें तो यहाँ के एस्प्रेसो फ्लान और वाटरमेलन संगरिया का आनंद लेना ना भूलें |

लागत: ₹ 3000 के लिए (लगभग)

पाली विलेज कैफ़े की ख़ासियत: एस्प्रेसो फ्लान, वाटरमेलन सांंग्रिया, किनूआ सलाद, मारिनारा पिज्जा, रिसोट्टो

समय और स्थान: 9 बजे से 12 आधी रात

संपर्क करें : 022 26050401

इंडिगो डेलिकेटेसेन

आप यहाँ चाहे कभी भी चले जायें, इंडिगो डेलिकेटेसेन एक ऐसा रेस्तराँ है जहाँ आपको एक ना एक सितारा मिल ही जाएगा | प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी, तबू, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, अर्धद वारसी, एकता कपूर और कई बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तिओ को यहाँ शिरकत करते देखा जा सकता है | यहाँ हर उम्र और सदी का एक ना एक सितारा तो देखा जा ही सकता है | इस डेली-स्टाइल कैफ़े में स्वादिष्ट पिज़्ज़ा और बर्गर तो मिलते ही हैं, साथ ही उत्कृष्ट कैफ़े स्टाइल का खाना भी मिलता है |

लागत: ₹ 3,000 दो लोगों के लिए (लगभग)

इंडिगो डेलिकेटेसेन की ख़ासियत: पिज्जा, बर्गर, चिकन सीज़र सलाद, रिसोट्टो

समय और स्थान: 9 बजे से रात 12.30 बजे; पाली नाका, पाली हिल, बांद्रा पश्चिम

संपर्क करें : 7506425001

मिंग यांग

शाहरुख के प्रसिध्ध घर मन्नत को तो सभी जानते ही हैं | मन्नत से कुछ ही दूरी पर स्वाद के शौकीन लोगों की जन्नत है जिसका नाम है मिंग यांग रेस्तराँ| ये पाँच सितारा रेस्तराँ अपने ओरिएंटल व्यंजनों के पाँच सितारा ज़ायके के लिए जाना जाता है | कहा जाता है कि ये रेस्तराँ बॉलीवुड के किंग शाहरुख ख़ान की पसंदीदा जगहों मे से एक है और उन्हें यहाँ कई बार भोजन करते देखा गया है | किंग ख़ान के अलावा शाहिद कपूर, जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन जैसी नामी गिरामी हस्तियाँ भी इस रेस्तराँ के शौकीनों की गिनती में शुमार हैं | मिंग यांग रेस्तराँ अपनी भाप में पकी मछली और डिम सुम की स्वादिष्ट प्लैटर के कारण मशहूर है |

मिंग यांग रेस्तराँ की ख़ासियत : डिम सुम प्लेटर, चॉकलेट मूस, भाप में पकी मछली, डेट पेनकेक्स, मापो टोफू, मिंग यांग चिकन

लागत: दो लोगों के लिए लगभग 4000 रुपये

समय और स्थान: दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक और शाम 7.30 बजे से शाम 11.45 बजे तक; ताज लैंड्स एंड, बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट, मुंबई

संपर्क करें : 022 33126070

क्या आप किसी ऐसे रेस्तराँ या बार को जानते हैं जिसे इस सूची में शामिल किया जाना चाहिए ? नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखे और अगर आप किसी रेस्तराँ में बॉलीवुड के सितारे से मिले हैं तो वो कहानी भी ट्रिपोटो पर लाखों लोगों के साथ बाँटें |

ये आर्टिकल अनुवादित है, ओरिजिनल आर्टिकल के लिए यहाँ क्लिक करें