भारत का मिनी स्वेज़रलैंड

Tripoto
19th Dec 2018
Day 1

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग चाय के बड़े बड़े और सुन्दर बागानों के लिए जाना जाता है यह पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है जब आप दूर से यहाँ के चाय के बागन देखेंगे तो आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे धरती पर हरे रंग की अत्यंत सुन्दर चादर बिछी हो इतनी हरियाली शायद ही अपने पहले कही देखी हो यहाँ आके आँखों को अद्भुद सुकून मिलेगा | दार्जिलिंग अपने मठो के लिए भी प्रसिद्ध है | दार्जिलिंग को पहाड़ो की रानीQueen of Hills  नाम से भी संबोधित किया जाता है | चाय के बागानों के आलावा यहाँ पर आपको बर्फीले पहाड़ , ऊँचे ऊँचे वृक्ष , झील झरने भी देखने को मिलेंगे | दार्जिलिंग का सबसे बड़ा आकर्षण यहाँ की टॉय ट्रेन TOY TRAIN है जो आपको दार्जिलिंग की सुन्दरता से रूबरू कराती है |

दार्जिलिंग के पर्यटन स्थल

टाइगर हिल , जापानी मंदिर , सेंथल झील , घूम मठ , शाक्या मठ , हिमालय हिंदी भवन , सिंगला , बतासिया लूप , रॉक गार्डन विक्टोरिया वाटरफाल |

कैसे पहुचे

यदि आप वायुमार्ग से जाना चाहते है तो यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बागडोगरा सिलीगुड़ी में है यहाँ से दार्जिलिंग मात्र लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है |

यदि आप रेलमार्ग  से जाना चाहते है तो आपको जलपाईगुडी रेलवे स्टेशन पहुचना होगा यहाँ से आपको तमाम साधन मिल जायेंगे |

यदि आप सड़कमार्ग से जाना चाहते है तो आपको पहले तो सिलीगुड़ी आना होगा फिर वहा से दार्जिलिंग के लिए आपको साधन मिल जायेंगे |