कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें

Tripoto
5th Jun 2021
Photo of कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें by kapil kumar
Day 1

शायद आपको मालूम हो! अगर नहीं, तो आपको बता दें कि उत्तराखंड को मुख्य रूप से दो मंडलों में विभाजित किया गया है। पहला है-गढ़वाल मंडल और दूसरा है कुमाऊं मंडल। घूमने के मामले में इन दोनों ही माडलों में एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। दिल्ली, हरियाणा बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे शहरों के लोगों के लिए घूमने की सबसे अच्छी जगहें कुमाऊं मंडल ही है क्योंकि ये पास में है।

गर्मियों और मानसून के मौसम में कुमाऊं मंडल में देश के अलग-अलग कोने से लेकर विदेशी सैलानी भी हर साल लाखों की संख्या में आते रहते हैं। प्राकृतिक रूप से लेकर ऐतिहासिक दृष्टि से ये मंडल बेहद ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। इस लेख में हम आपको कुमाऊं मंडल की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी भी दोस्त, पार्टनर या परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

Day 2

लोहाघाट
समुद्र तल से लगभग 17 सौ फीट से भी अधिक की उंचाई पर मौजूद लोहाघाट उत्तराखंड का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे कई हल्के में एक सीक्रेट डेस्टिनेशन के रूप में भी समझा जाता है। घने और खूबसूरत देवदार के पेड़ो से घिरे ये स्थान किसी भी सैलानी का मन आसानी से मोह सकता है। इस जगह से लगभग कुछ ही दूरी पर एक प्राचीन किला है जिसके बारे में कहा जाता है कि ये किला कई रहस्य छुपाए बैठा है। खासकर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये जगह बेहद ही प्रसिद्ध मानी जाती है। यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Photo of कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें by kapil kumar
Day 3

बेरीनाग
कुमाऊं मंडल की एक और बेहतरीन और खूबसूरत जगह। जी हां, इसकी खूबसूरती के लिए कई बार इसे कुमाऊं का स्वर्ग भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इस जगह का नाम प्रसिद्ध बेरीनाग मंदिर के आधार रखा गया है। बेरीनाग के सबसे उंचे पहाड़ पर मौजूद ये मंदिर नाग देवता को समर्पित है। इस पहाड़ से नंदा देवी और पंचाचुली चोटियों को आसानी से देख सकते हैं। यहां मौजूद चाय के बागान सैलानियों के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। इसे मुख्य रूप से फैमली डेस्टिनेशन के रूप में भी पसंद किया जाता है।

Photo of कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें by kapil kumar
Day 4

अल्मोड़ा
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है अल्मोड़ा। संस्कृति, वन्य जीव और पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध ये शहर हर साल लाखों सैलानियों की मेजबानी करता है। चीड़ और देवदार के खूबसूरत घने जंगलों से घिरा ये शहर समुद्र तल से लगभग 16 सौ मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद है, जिसके चलते मध्यकाल में कई शासकों ने यहां राज किया था, ताकि को आसानी से हमला न कर सके। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे शहरों के लोगों के लिए हमेशा से एक पसंदीदा जगह रही है। एक यादगार पल गुजारने के लिए कुमाऊं की एक बेस्ट जगह है।

Photo of कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें by kapil kumar
Day 5

कौसानी

अन्य जगहों से किसी भी रूप में कौसानी कम नहीं है। आपको बता दें यहां कि अलौकिक सुंदरता के कारण ही महात्मा गांधी के इस शहर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। मनोरम दृश्य और हिमालय की चोटियों के चलते ये जगह एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है। गर्मियों और मानसून के मौसम में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से भी एक है। यहां कौसानी टी एस्टेट, सोमेश्वर वैली और बैजनाथ मंदिर जैसी कई खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा रानीखेत भी कुमाऊं मंडल की एक बेहतरीन जगह है

Photo of कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें by kapil kumar