अगर धरती से ही ब्रह्मांड के दीदार की है इच्छा, तो देश के इन फेमस तारामंडलों पर घूम के ज़रूर आएं

Tripoto
11th Jun 2021
Photo of अगर धरती से ही ब्रह्मांड के दीदार की है इच्छा, तो देश के इन फेमस तारामंडलों पर घूम के ज़रूर आएं by Smita Yadav
Day 1

कोरोना महामारी दूसरी लहर के बीच संक्रमितों की संख्या कमी देखी जा रही हैं। जिसके चलते देश के कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया की शुरू भी कर दिया गया है। अब तो कई राज्यों में लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया है, लेकिन नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी है। वहीं, कई राज्यों में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पर्यटकों के दिल में उम्मीद जाग उठी है कि पर्यटन स्थलों को भी खोल दिया जाएगा। 

सूचनाओं के अनुसार, स्थिति सामान्य होने पर पर्यटन स्थलों को पूरी तरह से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, पर्यटकों को अभी काफी सावधानियों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा। साथ ही गृह मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा जारी नियमों का भी सख्ती से पालन करना होगा। अगर आप भी लॉकडाउन खुलने के बाद घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश के इन बेहतरीन शहरों में स्थित तारामंडलों की यात्रा पर जा सकते हैं। 

बचपन में अक्सर हम सब जब किताबों या कहानियों में चांद सितारों की बाते सुनते थे तो मन करता था कि काश हम उन्हें नजदीक से देख सकते? लेकिन अब आप अपने ख्वाबों को सच में करीब से देख कर अनुभव कर सकते है कि आप ब्रह्मांड में हैं। जी हाँ! आप देश में बने इन बेहतरीन तारामंडलों में विजिट कर धरती से ही ब्रह्मांड के दीदार का आनंद लें सकते हैं। तो आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

बिरला तारामंडल, कोलकाता

Photo of अगर धरती से ही ब्रह्मांड के दीदार की है इच्छा, तो देश के इन फेमस तारामंडलों पर घूम के ज़रूर आएं by Smita Yadav

बिड़ला तारामंडल कोलकाता के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है, जो एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है। कोलकाता बिरला तारामंडल 2 जुलाई 1963 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किया गया था। जिसमे एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला,खगोल विज्ञान गैलरी और खगोलीय मॉडल का संग्रह मौजूद है, जो पर्यटकों और विज्ञान प्रेमीयों के लिए आकर्षण के केंद्र है। आपको बता दूं कि यह भारत में प्रमुख तारामंडलों में से एक है। वृताकार में खड़ा यह भवन बौद्ध स्तूप समान है। भारत में तीन बिरला तारामंडल हैं। दूसरा चेन्नई और तीसरा हैदराबाद में स्थित है। चेन्नई स्थित बिरला तारामंडल भारत में पहला 360 डिग्री स्काई थिएटर है। इस तारामंडल में शो के जरिए आप ब्रह्मांड का दीदार कर सकते हैं।

बिड़ला तारामंडल में शो की टाइमिंग्स

बिड़ला तारामंडल में पर्यटकों के लिए हर दिन कई शो आयोजित किये जाते है जो अलग अलग भाषाओं में आयोजित होते है।

1. अंग्रेजी में – दोपहर 1:30 बजे और शाम 6:30 बजे।

2. हिंदी में – 12.30 बजे और शाम 4.30 बजे।

3. बंगाली में – 3.30 बजे और शाम 5.30 बजे।

बिड़ला तारामंडल की टिकट प्राइज़

1. पर्यटकों के लिए : 100 रूपये।

2. स्टूडेंट्स के लिए : 40 रूपये।

नेहरू तारामंडल, मुंबई

Photo of अगर धरती से ही ब्रह्मांड के दीदार की है इच्छा, तो देश के इन फेमस तारामंडलों पर घूम के ज़रूर आएं by Smita Yadav

माया नगरी कही जाने वाली मुंबई अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही मुंबई में नेहरू तारामंडल भी स्थित है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। नेहरू तारामंडल मुंबई के वर्ली में स्थित है। यह तारामंडल खगोलीय शिक्षा और मनोरंजन के लिए जाना जाता है। इस तारामंडल में शो के जरिए आप ब्रह्मांड का दीदार कर सकते हैं।

नेहरू तारामंडल में शो की टाइमिंग्स

नेहरू तारामंडल में पर्यटकों के लिए हर दिन कई शो आयोजित किये जाते है जो अलग अलग भाषाओं में आयोजित होते है।

1. हिंदी में – दोपहर 12.30 बजे और शाम 1:30 बजे।

2. मराठी में – 1.30 बजे और शाम 3.00 बजे।

3. अंग्रेजी में – 3.00 बजे और शाम 4.30 बजे।

नेहरू तारामंडल की टिकट प्राइज़

1. पर्यटकों के लिए : 100 रूपये।

2. बच्चों के लिए(5 साल से ऊपर ) : 100 रूपये।

गुवाहाटी तारामंडल, असम

Photo of अगर धरती से ही ब्रह्मांड के दीदार की है इच्छा, तो देश के इन फेमस तारामंडलों पर घूम के ज़रूर आएं by Smita Yadav

गुवाहाटी तारामंडल शहर के बीचों-बीच एमजी रोड पर स्थित है। इसकी गितनी भारत सबसे बेहतरीन तारामंडल में होती है। इसका विशिष्ट गुंबद और ढालू दीवार इसे देश के अन्य तारामंडल से अलग दिखता है। बाह्य अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले छात्र और लोग बड़ी संख्या में यहाँ आते हैं। लोगों को अंतरिक्ष के बारे में बताने के लिए इस तारामंडल में जापानी गोटो जीएक्स यंत्र लगाया गया है। यह बाह्य अंतरिक्ष के कम जानकारी वाले रहस्य पर रोशनी डालता है। यहाँ हर दिन आसपास के क्षेत्र से 100 से भी ज्यादा संख्या में पर्यटक आते हैं। यह तारामंडल पूरे देश के खगोल विद्या में रुचि रखने वाले लोगों के लिए विज्ञान सेमिनार, कार्यशाला और सभा के स्थान के रूप में भी काम करता है।

गुवाहाटी तारामंडल में शो की टाइमिंग्स

गुवाहाटी तारामंडल में पर्यटकों के लिए हर दिन कई शो आयोजित किये जाते है जो अलग अलग भाषाओं में आयोजित होते है।

1. हिंदी में – दोपहर 11.00 बजे और शाम 12:30 बजे।

2. असमी में – 12.30 बजे और शाम 2.00 बजे।

3. अंग्रेजी में – 2.00 बजे और शाम 3.30 बजे।

गुवाहाटी तारामंडल की टिकट प्राइज़

गुवाहाटी तारामंडल सभी के लिए नि:शुल्क हैं। यहाँ घूमने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

इंदिरा गाँधी तारामंडल, लखनऊ

Photo of अगर धरती से ही ब्रह्मांड के दीदार की है इच्छा, तो देश के इन फेमस तारामंडलों पर घूम के ज़रूर आएं by Smita Yadav

यह तारामंडल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है। शनि ग्रह की आकृति में बना यह भवन सूरजकुंड पार्क में स्थित है और शहर का एक प्रमुख आकर्षण है। तारामंडल की आधारशिला वर्ष 1988 में रखी गई थी। इस पहल का प्रमुख लक्ष्य विज्ञान और राज्य के युवाओं में क्विज़, संवादात्मक सत्र, प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से खगोल विज्ञान के अध्ययन को लोकप्रिय बनाना था। तारामंडल में एक आर्ट प्रोजेक्शन सिस्टम है जो अपने स्पेशल इफेक्ट और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। यह बच्चों और बड़ों को समान रूप से रोमांचित करता है। यहाँ का कॉस्मिक जर्नी शो बेहद लोकप्रिय है जिसे एक बार जरूर देखना चाहिए।

इंदिरा गाँधी तारामंडल में शो की टाइमिंग्स

इंदिरा गाँधी तारामंडल में पर्यटकों के लिए हर दिन कई शो आयोजित किये जाते है जो अलग अलग भाषाओं में आयोजित होते है।

1. हिंदी में – दोपहर 11.00 बजे और शाम 12:30 बजे।

2. हिंदी में – 12.30 बजे और शाम 2.00 बजे।

3. अंग्रेजी में – 2.00 बजे और शाम 3.30 बजे।

इंदिरा गाँधी तारामंडल की टिकट प्राइज़

इंदिरा गाँधी तारामंडल सभी के लिए नि:शुल्क हैं। यहाँ घूमने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

क्या आपने भी इन मशहूर जगहों पर बनाए गए बेहतरीन तारामंडलों में से किसी भी तारामंडल की यात्रा का आनंद लिया हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।