जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि इन व्यंजनो के लिए भी मशहूर है।

Tripoto
13th Sep 2023
Photo of जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि इन व्यंजनो के लिए भी मशहूर है। by Kumari Swati
Day 1

दोस्तों, आप भी अगर जम्मू कश्मीर और लद्दाख घूमने जा रहे है,तो वहाँ की इन फेमस व्यंजनो को टेस्ट करना ना भूलें। जम्मू कश्मीर कि बात करें तो कुछ व्यंजन के नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं।
जैसे कि यहाँ के व्यंजन केवल भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में भी लाजवाब टेस्ट के लिए फेमस है। पर्यटक स्थल के साथ-साथ खाने-पीने का टेस्ट भी बार-बार सैलानियों को अपनी ओर खींचता है जम्मू कश्मीर में, कश्मीरी पुलाव हो या फिर रोगन जोश सैलानी बड़े ही पसंद से खाते हैं। अगर आप भी जम्मू  कश्मीर या फिर लद्दाख घूमने जानें का प्लान बना रहे हैं,तो आप भी घूमने के साथ –साथ यहाँ के लजीज़ व्यंजनों का भी लुफ्त ज़रूर उठाएं।

1.नदरू यखिनी 

Photo of जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि इन व्यंजनो के लिए भी मशहूर है। by Kumari Swati

अगर आप जम्मू की तरफ घूमने जा रहे हैं, तो इस व्यंजन को ज़रूर टेस्ट करें।इस डिश को बनाने में दही और कमल ककड़ी का प्रयोग किया जाता है। और इसमें इलायची ,तेजपत्ता और अदरक,नदरू यखिनी को और भी खास बनाते हैं। यकीनन आपको यह व्यंजन बहुत पसंद आयेगा।

2.हाक

Photo of जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि इन व्यंजनो के लिए भी मशहूर है। by Kumari Swati

दोस्तों, आपको यह नाम देखने और सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन जम्मू और कश्मीर में इसे बहुत ही पसंद किया जाता है। बाहर से आए सैलानी भी इसे बड़े ही पसन्द से खाते हैं। इस व्यंजन को बनाने में पालक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। कश्मीर कि ये व्यंजन आपको ज़रूर पसंद आएगी।

3.सीक कबाब

Photo of जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि इन व्यंजनो के लिए भी मशहूर है। by Kumari Swati

दोस्तों,आप भी अगर कुछ टेस्टी नॉनवेज स्नैक्स टेस्ट करने के लिए खोज रही हैं तो आपको एक बार सीक कबाब ज़रूर ट्राई करना चाहिए,और इसे आप स्टार्टर के तौर पर भी ट्राई कर सकते हैं। नॉनवेज के लिए आप रोगन जोश भी ट्राई कर सकते हैं। इसी तरह से आप कश्मीरी पुलाव, रीस्टा और मूवी गाद जैसे प्रमुख भोजन को भी टेस्ट कर सकती हैं। अगर आप जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ जा रहे हैं,तो इन लजीज़ व्यंजनों को ज़रूर ट्राई करें।

4.योगर्ट लैंब करी

Photo of जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि इन व्यंजनो के लिए भी मशहूर है। by Kumari Swati

अगर आपको करी खाने का मन हो तो आप को भी योगर्ट लैंब करी ज़रूर ट्राई करना चाहिए, इसे बनाने में मालवा के फूल, हरी और काली इलायची और प्याज के साथ पुदीने की सूखी पत्तियां भी डाली जाती हैं जो इसे और भी टेस्टी बनाते हैं। तो इस जायकेदार करी को एक बार ज़रूर ट्राई करें।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।